हॉलीवुड की दिलकश अदाकारा जेसिका सिम्पसन अपनी जिंदगी में नई रौनक की तलाश में लगी हुई है।
द एलेन डीजेनेरेस शो में सिम्पसन ने कहा, मैं अकेली हूं लेकिन मैं किसी से मिलती हूं। यह मुलाकात निजी तौर पर होती है। मैं कई जगह पर जाती हूं ताकि मैं एक सामान्य जीवन व्यतीत कर सकूं। एशेल हॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि 29 वर्षीय इस गायिका का डेटिंग का अनुभव कडवा रहा है। लेकिन सिम्पसन मशहूर हस्तियों के साथ डेटिंग करने में संकोच नहीं करती।
Monday, May 3, 2010
शादी को तैयार जेसिका
Wednesday, April 7, 2010
चूजी नेचर के कारण तन्हां और अकेली हूं: जेसिका
हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका जेसिका सिंपसन अपने चूजी नेचर की वजह से अपने आपको तन्हा और अकेला महसूस करती हैं।
29 वर्षीय जेसिका ने स्मैशिंग पंपकीन रॉकर बिली कॉर्गेन के साथ अपनी डेटिंग की खबरों की पुष्टि करने से इनकार किया है। इससे पहले उनकी शादी निकी लैचे से हुई थी और तलाक के बाद उन्होंने गायक जॉन मेयर और फुटबॉल स्टार टोनी रोमो के साथ डेटिंग की। लेकिन अब तन्हां सिंपसन को अपना नया प्यार ढूंढने में मुश्किल आ रही है।
सिंपसन ने कहा, अगले 10 साल में मैं मां बनना पसंद करूंगी, मैं प्यार में डूब जाना चाहूंगी। यह सूनने में आसान लगता है लेकिन यह बहुत मुश्किल है। मैं काफी चूजी हूं।
Friday, March 19, 2010
मुझे सब चाहते है: जेसिका
हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका सिम्पसन का कहना है कि पुरूषों में उनकी दरकार बहुत ज्यादा है। जेसिका को ये बात अपने प्रशंसकों के जरिए पता लगती रहती है कि उनकी फिल्मों और फोटो शूट की सफलता इस बात का प्रमाण है। वैसे अपने इस बयान के लिए जेसिका ने अपने पूर्व प्रेमी के बयान को आधार बनाया है।
जेसिका के पूर्व प्रेमी जॉन मेयर ने उन्हें सेक्स बॉम्ब बताया था और इस बयान से जेसिका को बहुत ज्यादा खुशी हुई थीं। जेसिका ने कहा कि मेयर की बात में दम है और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है, बल्कि उनकी इस बात से जेसिका के आत्मविश्वास में बढोतरी ही हुई है। लेकिन, जेसिका का कहना है कि पब्लिक प्लेस पर जाते वक्त उन्हें बहुत अनकम्फटेबल महसूस होता है। जेसिका ने बताया, वो जब भी किसी रेस्टोरेंट में जाती है, तो पुरूष उन्हें घूरने लगते है और उनकी निगाहों में ऎसा तीखापन रहता है कि उन्हें अजीब सा महसूस होता है।
Thursday, March 18, 2010
वजन घटाने के लिए जेसिका ने खाया कीडा
अमेरिकन पॉप स्टार जेसिका सिंपसन को इन दिनों दुबले होने का भूत सवार है। पिछले दिनों थाइलैंड गई जेसिका ने जल्द से जल्द वजन घटाने के लिए तले हुए कीडे तक खा लिए। यह बात अलग है कि कीडे खाने के बाद उनके मुंह का स्वाद खराब हो गया।
हाल ही में जेसिका अपने बढे वजन को लेकर काफी चर्चा में थीं। ब्रिटिश अखबार डेली मेल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने अतिरिक्त चर्बी को जल्दी घटाने की बात कही थी। अपने शो द प्राइस आफ ब्यूटी के लिए जेसिका ने दुनिया भर में शूटिंग की थी। थाइलैंड में रहने के दौरान उन्होंने एक कीडा मुंह में रखा और उसे थूक दिया। बकौल जेसिका, उसका स्वाद काफी खराब था और उसे मुंह में रखना मुश्किल था। तनाव और थकान से दूर रहने के लिए जेसिका ने थाइलैंड में मसाज और बौद्ध ध्यान का भी सहारा लिया।