हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबट्र्स को स़ाडी, पायल और बिंदी बहुत पसंद है। फिल्म "ईट प्रे लव" में उनकी सह-अभिनेत्री रहीं भारतीय कलाकार रूशिता सिंह बताती हैं कि जूलिया ने इस फिल्म के एक दृश्य के लिए खुद को पारंपरिक भारतीय वेश-भषा में खुशी से संवारा था।
रूशिता ने एक वक्तव्य में कहा है, ""मैंने जूलिया रॉबट्र्स की प्रधान भूमिका वाली "ईट प्रे लव" में एक भारतीय ल़डकी, तुलसी की भूमिका निभाई है। हमने पिछले साल एक महीने तक भारत में शूटिंग की। दरअसल हम साथ में सफाई करते थे और साथ में संस्कृत श्लोक बोलते थे। वास्तव में मैं बहुत शुद्धता के साथ संस्कृत श्लोक उच्चाारित करने की जूलिया की योग्यता से बहुत प्रभावित थी।""
उन्होंने कहा, ""जूलिया फिल्म में मेरे विवाह के दौरान मौजूद रहती हैं। मैंने इस दृश्य के लिए एक भारतीय दुल्हन जैसी पोशाक पहनी है। जूलिया ने इस दृश्य के लिए खुशी से छह गज की स़ाडी पहनी, उन्होंने पारंपरिक बिंदी भी लगाई और पायल भी पहनी। वह भारतीय विवाह की हर रस्म से परिचित थीं। वह सात फेरों के पीछे का मूल कारण भी जानती थीं और चूç़डयां पहनने के महत्व से भी परिचित थीं।""
रेयान मर्फी के निर्देशन में बनी "ईट प्रे लव" पुशकार्ट पुरस्कार विजेता लेखिका एलिजाबेथ गिलबर्ट की आध्यात्मिक यात्राओं की यादों पर इसी नाम से लिखी गई किताब पर आधारित है। फिल्म में जूलिया ने गिलबर्ट की भूमिका निभाई है जो शांति की तलाश में इटली, भारत और इंडोनेशिया की यात्रा करती हैं। अमेरिका में 13 अगस्त को प्रदर्शित हो चुकी यह फिल्म भारत में अक्टूबर में प्रदर्शित होगी। भारत में हरियाणा के पटौदी स्थित आश्रम हरि मंदिर में इस फिल्म की शूटिंग हुई थी।
Showing posts with label sexy julia roberts. Show all posts
Showing posts with label sexy julia roberts. Show all posts
Friday, August 20, 2010
जब जूलिया ने स़ाडी पहनी !
Friday, August 6, 2010
हिंदू धर्म मानने लगी हैं जूलिया
हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबट्र्स ने खुलासा किया है कि वह अपनी नई फिल्म "ईट, प्रे एंड लव" की भारत में शूटिंग होने के बाद से हिंदू धर्म को मानने लगी है।
42 वर्षीय जूलिया ने स्वीकार किया है कि वह नियमित रूप से अपने तीन बच्चों व पति डेनियल मोडर के साथ मंदिर जाती हैं और वहां पूजा-अर्चना करती हैं। वह कहती हैं, ""मैं निश्चित रूप से हिंदू धर्म की अनुयायी हूं। इस बार मेरे दोस्तों और परिवार ने मेरी जिंदगी को बर्बाद कर दिया। अगली बार मैं शांत और सहयोगपूर्ण जीवन चाहती हूं।""
जूलिया ने "ईट, प्रे एंड लव" फिल्म में एक ऎसी महिला की भूमिका की है जो हिंदू अध्यात्म के माध्यम से स्वयं को खोजने का प्रयास करती है।
Subscribe to:
Posts (Atom)