सांड्रा बुलॉक हॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री हैं। फोब्र्स पत्रिका के मुताबिक बुलॉक ने जून तक पिछले 12 महीनों के दौरान 5.6 करो़ड डॉलर कमाए हैं। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में बुलॉक ने रीसी विदरस्पून और कैमरून डियाज को पीछे छो़डते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। विदरस्पून और डियाज दोनों ने ही 3.2 करो़ड डॉलर की कमाई की है।
जेनिफर एनिस्टन 2.7 करो़ड डॉलर की कमाई कर चौथे स्थान पर हैं। सूची में शामिल अन्य अभिनेत्रियां हैं सराह जेसिका पार्कर (2.5 करो़ड डॉलर), जूलिया रॉबट्र्स (दो करो़ड डॉलर), एंजेलिना जोली (दो करो़ड डॉलर), ड्रयू बैरीमोर (1.5 करो़ड डॉलर), मर्ली स्ट्रीप (1.3 करो़ड डॉलर) और क्रिस्टीन स्टीवर्ट (1.2 करो़ड डॉलर)।
Showing posts with label sexy sandra bullock. Show all posts
Showing posts with label sexy sandra bullock. Show all posts
Thursday, August 5, 2010
सबसे ज्यादा कमाई वाली हॉलीवुड अभिनेत्री हैं बुलॉक
Thursday, June 24, 2010
सांड्रा ने बदला अपना प्लान
ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सांड्रा बुलॉक ने अपने हसबैंड जेसी जेम्स को माफ करके डिवोर्स लेने का प्लान रद्द कर दिया है। खबरों के अनुसार, सांड्रा ने तलाक लेनेे का डिसीजन तब लिया था, जब उन्हें अपने पति की बेवफाई के बारे में पता चला।
सूत्रों के अनुसार, 23 अप्रैल को सांड्रा ने तलाक की अर्जी दाखिल की थीं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने गोद लिए बच्चे लुइस और हसबैंड के साथ हॉलीडे स्पेंड किया, जिसके बाद उन्हें लगा कि उन्हें अपनी रिलेशनशिप को एक चांस और देना चाहिए। दोनों के बिहेवियर को देखकर लगता है कि सांड्रा ने जेसी को माफ कर दिया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)