Showing posts with label sexy tejaswini kolhapure. Show all posts
Showing posts with label sexy tejaswini kolhapure. Show all posts

Thursday, June 24, 2010

रावण: ढाई माह और रोल सिर्फ 5 सैकेड का

tejaswini kolhapure

बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन तेजस्विनी कोल्हापुरी को जब मणिरत्नम की फिल्म रावण के लिए साइन किया गया था तो उनका रोल फिल्म में प्रमुख बताया जा रहा था। फिल्म में वे रवि किशन की पत्नी के रोल में हैं।
फिल्म के लिए उन्होंने ढाई महीने घर व पति से दूर जंगल में बिताए थे। फिल्म में एक शादी के गीत में सिर्फ 5 सैकेंड के सीन पर बेरहमी के साथ की गई एडीटिंग पर तेजस्विनी को कोई शिकवा नहीं है। जब उनसे इस रोल के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि मणि सर व उनकी सारी टीम जानती थी कि मेरा रोल क्या है। मैंने 75 दिन शूटिंग में हिस्सा लिया। यह मणिरत्नम के साथ एक मनोरंजक काम था।