फिल्म चक दे इंडिया में बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री विद्या मालवडे शाहरूख को अपने लिए लकी मानती हैं। विद्या का कहना है, शाहरूख ही मेरे लकी चार्म हैं।
विद्या ने बताया कि चक दे इंडिया से पहले वे शाहरूख के साथ एक विज्ञापन में भी काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं विद्या जल्द ही शाहरूख के साथ एक टीवी शो में भी नजर आएंगी। इस बारे में विद्या कहती है, मैं आपको बता दूं कि इस बार भी शाहरूख मेरे लिए लकी साबित हुए हैं, क्योंकि उनके साथ टीवी शो की शूटिंग के बाद ही मुझे तिग्मांशु धूलिया की एक फिल्म में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में मैं गोविंदा के साथ नजर आऊंगी। वैसे विद्या के अब तक के कैरियर पर नजर डालें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म तुम मिलो तो सही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर नहीं दिखा पाई। ऎसे में विद्या किंग खान का नाम लेकर चर्चा में बने रहना चाहती है जिससे उनके डूबते कैरियर को कुछ सहारा मिल जाए।
Showing posts with label sexy vidya malvade. Show all posts
Showing posts with label sexy vidya malvade. Show all posts
Thursday, May 13, 2010
शाहरूख मेरे लकी चार्म: विद्या मालवडे
Subscribe to:
Posts (Atom)