Showing posts with label shemaroo entertainment. Show all posts
Showing posts with label shemaroo entertainment. Show all posts

Thursday, October 8, 2009

23 अक्टूबर को देशभर में रिलीज होगी "बाल गणेश-2"

Bal Ganesh-2

देशभर में 23 अक्टूबर से शेमारू इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म "बाल गणेश" का सीक्वल "बाल गणेश-2" रिलीज हो रही है। बच्चों के बीच यह एनीमेशन फिल्म बहुत लोकप्रिय हुई थीं और एक बार फिर "बाल गणेश-2" बच्चों के बीच उनका फेवरेट बाल गणेश गन्नू अपनी नटखट हरकतों और साहस भरें करतब से मनोरंजन करने आ रहे है।

शेमारू इंटरटेनमेंट और अस्त्तव मीडिया के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्देशक पंकज शर्मा का कहना है कि "बाल गणेश-2" में बच्चां और बडो के लिए बेहतरीन मनोरंजन है जिसे लोग पसंद करेंगे। फिल्म में सुखविंदर सिंह, सुरेश वाडेकर, नीरज श्रीधर ने गीतों को अपनी आवाज से सजाया है वहीं समीर टंडन ने गीत के बोल लिखे है। इसके साथ ही जी के लिटल चैंपस के प्रतिभावन बच्चाो ने भी फिल्म के गीतों में अपनी आवाज दी है और बालीवुड जगत में यह फिल्म उनके लिए एक नई शुरूआत है। 2008 में एनीमेशन फिल्म "बाल गणेश" ने सर्वोत्तम फिल्म और सर्वोत्तम एनीमेटेड चरित्र का लील स्टार अवार्ड जीता था।