Showing posts with label singer sonu nigam. Show all posts
Showing posts with label singer sonu nigam. Show all posts

Tuesday, March 23, 2010

सोनू निगम का चेहरा जलने से बाल-बाल बचा

Sonu Nigam

मशहूर पाश्र्वगायक सोनू निगम का चेहरा यहां एक कार्यक्रम के दौरान जलने से बाल-बाल बच गया। जोहान्सबर्ग के एम्परर्स पैलेस में मंच पर एक कार्यक्रम पेश कर रहे 36 वर्षीय सोनू दुर्घटनावश उस ओर चले गए जहां किनारे के हिस्से में वह उपकरण रखे थे, जिनसे आग निकलती है।
कार्यक्रम के दौरान इन उपकरणों से आग की लपटें निकलनी थीं और सोनू को उनके बीच प्रस्तुति देनी थीं। कार्यक्रम से पहले सोनू ने लगभग नाराजगी जाहिर करते हुए मंच से ही तकनीशियनों से कहा था आप लोग क्या कर रहे है। क्या आप मेरा चेहरा जलाना चाहते है। मंच पर उनके साथ उनके पुत्र नवीन ने ऑल इज वेल गीत पर कार्यक्रम पेश किया।