Showing posts with label sonia gandhi. Show all posts
Showing posts with label sonia gandhi. Show all posts

Wednesday, July 1, 2009

दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार, सोनिया ने पूछा हाल

हिन्दी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। उन्हें मलेरिया की शिकायत के कारण दो दिन पहले पश्चिमी उपनगर बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच बांद्रा-वर्ली सी लिंक का उद्घाटन करने आई कांग्रेस अघ्यक्ष सोनिया भी उनका हाल जानने अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों के मुताबिक मंगलवार सुबह से उनका बुखार काफी कम हो गया है। उनकी पत्नी सायरा बानो पिछले तीन दिनों से उनके साथ अस्पताल में ही हैं। इस बीच मुंबई के अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान समय निकालकर कांग्रेस अघ्यक्ष सोनिया गांधी हिंदी फिल्मों के प्रख्यात अभिनेता दिलीप कुमार का हालचाल पूछने मंगलवार सायं लीलावती अस्पताल गईं। सोनिया ने वहां दिलीप कुमार के पारिवारिक सदस्यों और मित्रों के साथ कुछ समय बिताया।