Showing posts with label spencer. Show all posts
Showing posts with label spencer. Show all posts

Monday, November 15, 2010

दोबारा ब्याह रचाएंगे हैदी और स्पेंसर

टोरंटो। साल की शुरूआत में एक दूसरे से अलग हुए टीवी कलाकार हैदी मोंटाग और स्पेंसर प्रेट दोबारा शादी करने की योजना बना रहे हैं। अलग होने के बाद हैदी ने जुलाई में कानूनी रूप अलग होने के लिए आवेदन किया था। लेकिन फौरन उनमें सुलह हो गई। स्पेंसर इस बारे में कहते है, ""तलाक की कार्रवाई असली नहीं थी, एक नए टीवी शो के लिए इसकी योजना बनाई गई थी।"" वर्ष 2009 में उनकी पहली शादी टेलीविजन सीरीज "द हिल्स" के लिए शूट की गई थी। समाचार वेबसाइट "टोरंटोसन डॉट कॉम" के मुताबिक अब दोबारा शादी करना चाहते है और वे अब इस शादी को निजी समारोह के जरिए करेंगे। हैदी ने कहा, ""हम अपने काम की वजह से काफी अजीब चीजे कर चुके हैं और यह एक तरह से दोबारा शुरूआत करने जैसा है।""