Showing posts with label sunidhi chauhan. Show all posts
Showing posts with label sunidhi chauhan. Show all posts

Tuesday, July 21, 2009

गहने देकर मामले को शांत किया सुनिधि चौहान

Sunidhi Chauhan

बॉलीवुड और विवादों का नात चोली-दामन जैसा है। हाल ही में अभिनेता शाइनी आहुजा का मामला लोग भूले ही नहीं थे कि प्रसिद्ध सुनिघि चौहान की कानूनी दांवपेच में फंस गई है। बात आठ साल पुरानी है, जब सुनिघि डरबन में अपने पहले शो की तैयारियों में जुटी थी।

डरबन के एक कारोबारी सुनील सिंह ने अनुसार आठ साल पहले देश में एक कार्यक्रम की पेशकश की थी। और कथित तौर पर 5300 अमेरीकी डॉलर की राशि बतौर पेशगी दी थी। यह राशि जून 2001 में दी गई थी। लेकिन अमेरीका में सितंबर में हुए आतंकवादी हमले के बाद सुनिघि के कार्यक्रम केा नवंबर तक के लिए टाल दिया गया और उसकी कई कोशिशों के बावजूद सुनिघि के कार्यक्रम करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने बहुत कोशिश की लेकिन सुनिघि ने उनका कार्यक्रम नहीं किया और न ही उनके पैसे वापस लौटाए। तब जाकर सुनील सिंह ने डरबन में अदालत का सहारा लिया और अदालत से उनके पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई। तब सुनिघि ने अपने परिघानों से मेल खाते हुए गहने देकर मामले को शांत करने की कोशिश की।