निर्देशिका अपर्णा सेन की नई फिल्म "द जेपनीज वाइफ" अमेरिका और कनाडा में वितरण के लिए तैयार है। "डाटाबाजार मीडिया वेंचर्स" (डीएमवी) 19,000 खुदरा केंद्रों में इसका वितरण करेगा। "डाटाबाजार डॉट कॉम" की मीडिया शाखा डीएमवी उत्तर अमेरिका में बांग्ला फिल्मों के प्रवेशद्वार का काम कर रही है। डीएमवी ने "द जेपनीज वाइफ" के निर्माता "सारेगामा इंडिया लिमिटेड" से वितरण का यह अधिकार हासिल किया है।
डीएमवी द्वारा वितरण की जिम्मेदारी लेने पर संतुष्टी जाहिर करते हुए अपर्णा ने कहा, ""यह वास्तव में एक ऎतिहासिक अवसर है। अमेरिका और कनाडा में रहने वाले भारतीय अब मेरी फिल्म देख सकेंगे। डीएमवी नेटफिक्स, एमेजॉन, आईट्यून्स, ब्लॉकबस्टर सहित अन्य 19,000 खुदरा केंद्रों पर "द जेपनीज वाइफ" को उपलब्ध कराएगी।""
फिल्म के विषय में बात करते हुए अपर्णा ने कहा, ""आप ने मेरी "36 चौरंगी लेन" या "मि. एंड मिसेज अय्यर" जैसी फिल्में देखी और पसंद की होंगी। यह फिल्म उनसे अलग है। यहां मेरे लिए एक जापानी पेंटिंग का मार्मिकता से स्मरण कराने वाली एक फिल्म बनाने की चुनौती थी। मुझे लगता है कि मुझे सफलता मिली है।""
Showing posts with label the japanese wife movie. Show all posts
Showing posts with label the japanese wife movie. Show all posts
Saturday, April 3, 2010
द जेपनीज वाइफ का अमेरिका में वितरण
Subscribe to:
Posts (Atom)