Showing posts with label zeenat aman. Show all posts
Showing posts with label zeenat aman. Show all posts

Thursday, August 27, 2009

फिर दिल चुराने आ रही है जीनत अमान

zeenat aman

फिल्म "यादो की बारात" के मशहूर गीत "चुरा लिया है तुमने जो दिल को" के माघ्यम से लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा जीनत अमान एक बार फिर दर्शकों का दिल चुराने आ रही है। करीब 35 साल बाद जीनत एक बार फिर इसी गीत को गाएंगी। जीनत इन दिनों निर्देशन संजय शर्मा की फिल्म "दुन्नो वाई ना जाने क्यों" में काम कर रही है। जीनत से वह मशहूर गीत गवाने की सलाह फिल्म के नायक कपिल शर्मा ने दी है। इसमें जीनत एक ग्लैमरस मां की भूमिका निभा रही है। जीनत पर फिल्माए गए इस मशहूर गाने की झलक इस फिल्म में भी दिखाई जाएगी। जीनत के लुक पर खासा घ्यान दिया जा रहा है, गाने में जीनत के पास गिटार भी होगा। जीनत ने अपना वजन भी कम किया है, और वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है।

फिल्म में जीनत का महत्वपूर्ण रोल है। फिल्म में वे अपने पति को छोडने के बाद परिवार का अकेले ख्याल रखती है। फिल्म की शूटिंग मुंबई और गोवा में होनी है, और इसमें गुजरे जमाने की डांसिंग क्वीन हेलेन भी एक खास भूमिका में नजर आएंगी।