कैंसर के कारण अपनी मां को खो चुकी हॉलीवुड की दिलकश अदाकारा एंजेलिना जोली की दिली ख्वाहिश है कि वे अपने पोतों को देखने तक जिंदा रहें और एक स्वस्थ जीवन जीएं।
एंजेलिना चाहती हैं कि वे स्वस्थ रहकर अपने ब्वॉयफ्रेंड और छह बच्चों के साथ जिंदगी का पूरा लुत्फ उठाएं और एक लंबा जीवन व्यतीत करें। जोली कहती है, कुल सालों में आपकी जिंदगी में ऎसे पल आते हैं जब आप जिंदगी के हर दिन की प्रशंसा करना शुरू कर देते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप जिन लोगों से प्यार करते हैं, उनके साथ आपका एक इतिहास होता है।
Thursday, July 22, 2010
पोतों को देखने तक जिंदा रहूं: एंजेलिना
न्यूड सीन देंगी लिंडसे
हॉलीवुड अदाकारा लिंडसे लोहान इनफर्ना फिल्म के एक दृश्य के लिए अपने सारे कपडे़ उतारेंगी। निर्देशक मेट विलडर ने बताया, लोहान सामने से पूरी तरह नग्न होगी, लेकिन यह पोर्न फिल्म नहीं है।
यह एक पोर्न स्टार के बारे में कलात्मक फिल्म है। शराब पीकर गाडी चलाने वाली लोहान को मिली 90 दिनों की जेल की सजा शुरू हो गई है। हॉलीवुड स्टार लोहान इस फिल्म में 1970 के दशक की विख्यात पोर्न स्टार लिंडा लोवेलास की भूमिका निभाएंगी।
कर्मचारियों ने उडाई मस्ती, नुकसान भरा मैडोना ने
मशहूर पॉप गायिका मैडोना के कर्मचारियों ने उनकी अनुपस्थिति में उनके घर पर पार्टी के नाम पर खूब शोर शराबा किया। शिकायत हो गई और परिणाम भुगत रही है मैडोना। 51 वर्षीय मैडोना पिछले एक महीने से देश से बाहर हैं।
मैडोना की अनुपस्थिति का लाभ उनके कर्मचारियों ने उठाया। मैडोना के घर पर ही पार्टी का आयोजन कर डाला। बिना संगीत पार्टी कैसी, इसलिए जोर-जोर से संगीत बजाया गया। आवाज इतनी तेज थी कि पडोसियों के लिए यह पार्टी सिरदर्द बन गई और उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस अधिकारियों ने मैडोना के घर पर एक नोटिस चिपका दिया, जिसके बाद कर्मचारियो ने पार्टी खत्म कर दी। मैडोना को पार्टी के लिए जुर्माना भरना पडा।