विख्यात पॉप गायिका मैडोना इन दिनों चर्चा में हैं लेकिन गलत कारणों से। उन्होंने अपने 52वें जन्म दिवस पर कश लगाकर और जाम छलकाकर अपने मेहमानों को अचरज में डाल दिया।
वेबसाइट डेलीमेल डॉट को डॉट यूके के अनुसार, मैडोना को एक हाथ में सिगरेट और दूसरे में छलकता जाम थामे देखा गया। उन्होंने पूर्वी लंदन के शोर्डिच हाउस क्लब में पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में शरीक रहे निदेशक टोमिनो क्लीमेन के अनुसार मैडोना शौम्पेन थामें मेजों पर चढ़कर नृत्य कर रही थीं। उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो के कुछ नृत्य भी किए।
Wednesday, August 25, 2010
मैडोना ने शंम्पेन थामें मेजों पर चढ़कर नृत्य कर चौकाया
Thursday, July 22, 2010
कर्मचारियों ने उडाई मस्ती, नुकसान भरा मैडोना ने
मशहूर पॉप गायिका मैडोना के कर्मचारियों ने उनकी अनुपस्थिति में उनके घर पर पार्टी के नाम पर खूब शोर शराबा किया। शिकायत हो गई और परिणाम भुगत रही है मैडोना। 51 वर्षीय मैडोना पिछले एक महीने से देश से बाहर हैं।
मैडोना की अनुपस्थिति का लाभ उनके कर्मचारियों ने उठाया। मैडोना के घर पर ही पार्टी का आयोजन कर डाला। बिना संगीत पार्टी कैसी, इसलिए जोर-जोर से संगीत बजाया गया। आवाज इतनी तेज थी कि पडोसियों के लिए यह पार्टी सिरदर्द बन गई और उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस अधिकारियों ने मैडोना के घर पर एक नोटिस चिपका दिया, जिसके बाद कर्मचारियो ने पार्टी खत्म कर दी। मैडोना को पार्टी के लिए जुर्माना भरना पडा।
Friday, May 21, 2010
समलैंगिक जो़डे को 14 साल की सजा मैडोना हैरान
मलावी की एक अदालत द्वारा एक समलैंगिक जो़डे को 14 साल की कठोर सजा सुनाए जाने के बाद पॉप गायिका मैडोना हैरान हैं। मैडोना ने मलावी से उनके दो बच्चों डेविड और मर्सी को गोद लिया था।
मैडोना कहती हैं, ""मैं मलावी अदालत द्वारा सुनाए गए इस फैसले पर हैरान और दुखी हूं, इस फैसले ने दो निर्दोष पुरूषों को जेल भेज दिया है।"" मलावी में समलैंगिता गैरकानूनी है। 20 वर्षीय ताईवोंज शिम्बालांगा और 26 वर्षीय स्टीवन मोंजीजा को उनके सगाई समारोह के दौरान अभद्रता और अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।
मैडोना ने कहा, ""मैं मलावी और पूरी दुनिया के प्रगतिशील पुरूषों व महिलाओं को मानव गरिमा और सभी को समान अधिकार के नाम पर दिए गए इस फैसले के विरोध में आगे आने के लिए कहती हूं।""
Monday, May 3, 2010
मैडोना, 80 के दशक की प्रमुख स्टाइल आइकॉन!
ब्रिटिश महिलाओं ने एक सर्वेक्षण में पॉप गायिका मैडोना को 80 के दशक की प्रमुख स्टाइल आइकॉन चुना है।
वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक सर्वेक्षण करने वाली कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ""प्रत्येक तीन ब्रिटिश महिलाओं में से एक का कहना है कि 80 के दशक की स्टोनवाश डेनिम एक बार फिर चलन में है यद्यपि इसके मूल रूप में थो़डा बदलाव हुआ है।"" एक ओर जहां मैडोना को 80 के दशक की स्टाइल आइकॉन चुना गया है तो दूसरी ओर चेरिल कोल को आज की सबसे स्टाइलिश महिला चुना गया है। अस्सी के दशक की स्टाइल आइकॉन में दूसरे स्थान पर काइली मिनॉग और डेबी हैरी का नाम है। जोआन कॉलिंस को तीसरा, एनी लीनॉक्स को चौथा और जेरी हैल को पांचवा स्थान मिला है।
वर्तमान समय की फैशन आइकन में पहले स्थान पर चेरिल के बाद दूसरे स्थान पर लेडी गागा, तीसरे पर एम्मा वाटसन व सिएना मिलर, चौथे पर लिली एलन और पांचवे पर एजीनेस डीयेन हैं।
Friday, February 19, 2010
मडोना को फैशन वीक में शामिल होने से मना किया
ब्रिटिश गायिका मडोना अपनी हर चाहत को पूरा करने के लिए मशहूर रही है, लेकिन इस दफा उनकी ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई।
दरअसल, मडोना के दोस्त और डिजायनर मार्क जैकब्स ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में उनको शामिल होने से मना किया है। एक वेबसाइट के अनुसार, जैकब्स को फैशन वीक के दौरान सेलेब्रिटी कल्चर का होना थोडा खटक गया था, इसलिए उन्होंने मडोना को इसमें शिरकत करने से रोक दिया। जैकब्स ने बताया कि सेलेब्रिटीज के आने से किसी का ध्यान शो पर नहीं रहता इसलिए उन्होेने मडोना को शिरकत करने से मना कर दिया।
Monday, February 8, 2010
मैडोना को मिला नया जीवनसाथी
मशहूर पॉप गायिका मैडोना का अभी-अभी जीसस लुज के साथ आठ महीनों के रोमांस के बाद रिश्ता टूटा है और अब ऎसी खबरें है कि मैडोना की जिंदगी में फिर एक नए नौजवान मॉडल ने दस्तक दी हैं।
ऑनलाइन मैगजीन डेली मेल की मानें, तो जिंदगी की 51 बहारें देख चुकीं मैडोना की मुलाकात जॉन कोर्टाजरेना से उसकी फिल्म अ सिंगल मैन के प्रीमियर के मौके पर हुई और वहीं उनका रोमांस भी शुरू हो गया। वैसे लगता है कि 24 वर्षीय जॉन अब सिंगल नहीं रहेंगे।
Thursday, October 8, 2009
जीसस-मैडोना में झग़डा
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और गायिका मैडोना द्वारा एक अमेरिकी टॉक शो में शादी के बारे व्यक्त किए गए विचारों के बाद उनका अपने 22 वर्षीय पुरूष मित्र जीसस लुज से झग़डा हो गया। वेबसाइट "द सन डॉट को डॉट यूके" के अनुसार शो के दौरान मैडोना ने कहा था कि वह दोबारा शादी करने की अपेक्षा रेलग़ाडी के आगे कूद जाना बेहतर समझेंगी। एक सूत्र ने कहा कि वे दोनों बहुत कम झग़डते है लेकिन मैडोना की कही गई बात ने जीसस को गहरा आघात पहुंचाया है। जीसस का कहना था कि अभिनेत्री ने उन्हें मुर्ख बनाया।
वह अपने मित्रों और परिवार से हमेशा मैडोना के संबंध में बातें करते रहे है और उन्हें बताते आए है कि दोनों के बीच गंभीर रिश्ता हैं। जब मैडोना ने टेलीविजन पर शादी को नकार दिया तो उन्हें लगा कि पॉप गायिका ने उन्हें बेवकूफ बनाया है। जीसस ने अपने दोस्तों को बताया कि वह और मैडोना शादी की योजना बना रहे थे और उस वक्त उनका दिल टूट गया जब मैडोना ने सार्वजनिक रूप से बता दिया कि शादी को लेकर दोनों के विचार अलग है। इसके बाद दोनों के बीच ब़डा विवाद हो गया था।
Tuesday, October 6, 2009
मैडोना व गागा आपस में झग़ड प़डी
हॉलीवुड पॉप स्टार्स मैडोना और लेडी गागा एक टीवी शो के दौरान आपस में झग़ड प़डी। हाल ही में गागा की तारीफ के पुल बांधने वाली मैडोना ने "सैटरडे नाइट लाइव" शो के दौरान ही गागा से झग़ड प़डी। गागा के बनावटी बाल खींचते हुए मैडोना चीख रही थी "वॉट द हेल इज ए डिस्को स्टिक। यानी यह डिस्को टिक क्या चीज है।" दरअसल, मैडोना गागा के हाल ही में हिट हुए एलबम के बारे में कह रही थीं। लाइव चल रहे टीवी शो के दौरान ही हुए इस बवाल को एमटीवी के डीप हाउस डिश शो मेजबान ने शांत कराया।
लेकिन, गागा भी कहां मानने वालों में से थीं। उसने कहा कि "मैडोना क्या सोच रही हो.. मैं तुमझे ज्यादा हॉट हूं"। इस पर पलटवार करते हुए मैडोना ने कहा कि "अरे क्या सोचूंगी..मैं तुमसे ज्यादा लंबी हूं"। बहरहाल इस ल़डाई का सुखद अंत हुआ और दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया।
Thursday, October 1, 2009
जीसस लूज से विवाह कोरी अफवाहें: मैडोना
मशहूर पॉप गायिका मैडोना ने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है जिनमें कहा गया था कि 51 वर्षीय मैडोना अपने 22 साल के पुरूष मित्र जीसस लूज से विवाह करने के लिए तैयार हो गई है।
वेबसाइट "फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यूके" के अनुसार मैडोना ने कहा कि मेरे पास अभी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं है। मेरे पास एक पटकथा है और मैं एक फिल्म भी निर्देशित करना चाहती हूं। आशा है कि अगले साल यह काम पूरा हो जाएगा। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका में भी कुछ परियोजनाएं है।
Tuesday, September 29, 2009
22 साल के जीसस से विवाह करने जा रही है मडोना
पॉप सिंगर मडोना का कहना है कि उनकी व्यस्तताओं के बावजूद उनके पुरूष मित्र जीसस लुज उन्हें पसंद करते है और वह अपने इस 22 साल के पुरूष मित्र से विवाह के लिए तैयार है।
वेबसाइट कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम के अनुसार 51 साल की मडोना का कहना है कि मैं उनसे विवाह करने जा रही हूं। वह बहुत अच्छे है। मडोना इससे पहले दो बार विवाह कर चुकी है। उनके पहले पति अभिनेता सीन पेन और दूसरे पति निर्देशक गाय रिची थे।
Sunday, July 5, 2009
मैडोना ने अपने अंदाज में जैक्सन को दी श्रदांजलि
पॉप स्टार माइकल जैक्सन को पॉप गायिका मैडोना ने अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी। लंदन में हुए अपने एक शो को मैडोना ने माइकल जैक्सन को समर्पित किया। लंदन में हुए अपने इस शो में मैडोना ने उसी हॉल में अपना कार्यक्रम दिया जहां पॉप स्टार माइकल जैक्सन अपना कमबैक कार्यक्रम देने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। मैडोना के इस कार्यक्रम में करीब 17 हजार लोग मौजूद थे। मैडोना ने इस मौके पर कहा कि यह कार्यक्रम माइकल जैक्सन को समर्पित है, जिनकी पूरी दुनिया दीवानी थी।
Friday, July 3, 2009
मैडोना की नग्न तस्वीरें बिकाऊ
मशहूर पॉप स्टार मैडोना की नग्न तस्वीरों की प्रदर्शनी लंदन के इंप्योर ऑर्ट गैलेरी में 2 जुलाई से लगाई गई है। मैडोना जब संघर्ष कर रही थी और 20 वर्ष की उम्र में जब वे मॉडल थी तब न्यूयार्क के फोटोग्राफर मार्टिन एच.एम शेरेइबर ने उनकी ये नग्न तस्वीरे ली थी। इन फोटोज के बदले में मैडोना को महज 30 अमेरिकी डॉलर मिले थे। मैडोनो की प्रसिद्धि के बाद शेरेइबर ने 1979 में ली गई इन न्यूड तस्वीरों को "प्लेबॉय मैगजीन" को लाखों में बेच दी। प्लेबॉय ने इन न्यूड तस्वीरों को 1988 में छापा थी। उम्मीद की जा रही है कि ये ब्लैक एंड वाइट तस्वीरें काफी महंगी कीमत पर बिक सकती है।
इस समय मैडोना भी खुद लंदन में रहेंगी तो ऎसे में उम्मीद है कि बडी संख्या में लोग इस प्रदर्शनी में रूचि लेंगे।