“द डर्टी पिक्चर” का ट्रेलर कामुक, उत्तेजित करने वाला और चुनौतिपूर्ण है। इसमें अभिनेत्री विद्या बालन एकदम नए अवतार में नजर आती हैं। इस ट्रेलर के जारी होने के 180 मिनट के अंदर ही याहू पर 73,222 दर्शकों ने इसे देखा। बालाजी मोशन पिक्चर्स के वितरण प्रमुख गिरीश जोहर के मुताबिक पहले 10 घंटे में इस ट्रेलर को 3,50,000 दर्शक मिले। दक्षिण भारत की दिवंगत अभिनेत्री सिल्क स्मिता के जीवन पर बनी इस फिल्म में विद्या इतनी अलग नजर आती हैं कि सोनम कपूर व रवीना टंडन जैसी तारिकाएं भी उनकी तारीफ से खुद को नहीं रोक पातीं।
सोनम ने टि्वटर पर लिखा कि उन्होंने “द डर्टी पिक्चर” का प्रोमो देखा है, इसमें विद्या उत्तेजक और प्रतिभाशाली दिखी हैं। उन्होंने कहा कि वह विद्या के आगे सिर झुकाती हैं। वहीं रवीना कहती हैं कि विद्या बहुत खूबसूरत दिखी हैं और उन्होंने बहुत अच्छा अभिनय किया है। एकता कपूर की डर्टी पिक्चर के प्रचार अधिकारी की तारीफ करनी पडेगी जिन्होंने इस फिल्म को दर्शकों के जेहन में बनाए रखने के लिए इसकी शुरूआत से लेकर शूटिंग पूरी होने तक इसको चर्चा में बनाए रखा है।
डर्टी पिक्चर दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री विजयलक्ष्मी के जीवन पर आधारित है जिन्हें फिल्म उद्योग में स्लिक स्मिता के नाम से जाना जाता था। अपने समय में स्लिक स्मिता ने दक्षिण भारतीय दर्शकों की रातों की नींद और दिन का चैन हराम कर दिया था। इस फिल्म में स्लिक स्मिता की भूमिका निभा रहीं बॉलीवुड कलाकार विद्या बालन का कहना है कि यह फि़ल्म अश्लील नहीं है। इस फिल्म को एकता के लिए वन्स अपॉन ए टाइम निर्देशित कर चुके निर्देशक मिलन लूथरिया ने निर्देशित किया है। विद्या बालन ने यह बात हाल ही में इस फिल्म के पहला प्रोमो जारी होने पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कही।
जब से फिल्म डर्टी पिक्चर बनना शुरू हुई है तब से ही फिल्म को लेकर हमेशा यही कहा जा रहा है कि ये फिल्म काफी अश्वील है। क्योंकि फिल्म डर्टी पिक्चर दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री विजयलक्ष्मी की लाइफ पर बेस्ड है जिन्हें हॉट स्लिक स्मिता के नाम से जाना जाता था।इस रोल को निभाने के लिए विद्या ने खासी मेहनत की है। फिल्म में उन्होंने भरपूर कोशिश की है वो बेहद ही हॉट और सेक्सी लगे। कहने वाले तो ये कह रहे हैं कि डर्टी पिक्चर पोर्न फिल्म की कहानी कहती है।
लेकिन विद्या का ऎसा मानना नहीं है कि बल्कि वो तो कहती है कि ये फिल्म ना तो पोर्न फिल्म है और ना ही मुझे इस रोल में देखने के बाद लोग मुझे पोर्न स्टार कहना शुरू कर देगें। फिल्म हॉट जरूर है लेकिन अश्लील नहीं है। फिल्म किसी व्यक्ति विशेष की कहानी पर है इसलिए हम उसे अश्लील कैसे बना सकते है। आपको बता दें कि फिल्म डर्टी पिक्चर का निर्माण एकता कपूर प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। फिल्म के डायरेक्टर मिलन लूथारिया है। फिल्म के हीरो हैं तुषार कपूर, इमरान हाशमी और नासिरूद्दीन शाह।
No comments:
Post a Comment