Showing posts with label Arjun Rampal resturant. Show all posts
Showing posts with label Arjun Rampal resturant. Show all posts

Monday, August 31, 2009

अर्जुन रामपाल के "लैप" रेस्त्रा का उद्धाटन

Arjun rampal

मंदी के दौर में फिल्मी सितारों का दूसरे बिजनेस में इन्वेस्ट करना कोई नई बात नही है। ऎसे में अर्जुन रामपाल कहां पीछे रहते। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने "लैप" नाम का एक रेस्त्रां दिल्ली के फाइव स्टार होटल अशोका के साथ मिलकर खोला है।

उद्धाटन के मौके पर बॉलीवुड के ढेरों सितारों ने शिरकत की। इनमें शाहरूख खान, इमरान खान, अभय देओल, डीनो मोरिया और करण जौहर भी शामिल थे। शाहरूख के अलावा रितिक रोशन भी अपनी पत्नी सुजैन के साथ आएं। वहीं इमरान खान अपनी गर्लफ्रेंड अवंतिका के साथ तशरीफ लाए। सभी ने अर्जुन को उनके इस काम के लिए बघाई दी।
अर्जुन के पार्टनर ए.डी.सिंह का कहना है कि अर्जुन के बॉलीवुड कनेक्शन के चलते "लैप" जल्द ही लोगों के बीच लोकप्रिय हो जाएगा। वहीं उद्धाटन समारोह तो इतनी तवज्जों मिलने से अर्जुन को भी कामयाबी की भरपूर उम्मीद नजर आ रही है।