Showing posts with label Kites new movie. Show all posts
Showing posts with label Kites new movie. Show all posts

Friday, May 21, 2010

बारबरा को सेक्स अपील के लिए नहीं लिया: अनुराग बसु

Barbara Mori

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन के साथ फिल्म काइट्स में नजर आने वाली मैक्सिकन सुंदरी बारबरा मोरी को लेने के बारे में निर्देशक अनुराग बसु का कहना है कि बारबरा को उनकी सेक्स अपील के लिए नहीं लिया गया था। बसु ने जोर देकर कहा, काइट्स में अंगप्रदर्शन भर नहीं बल्कि बहुत कुछ है।
बसु ने कहा, हम सभी जानते है कि बारबरा आकर्षक है। लेकिन उनको केवल सेक्स अपील के कारण फिल्म में साइन नहीं किया था। उन्होंने फिल्मों और टेलीविजन में काफी अच्छा काम किया है। मैंने इसे देखा और इसके आधार पर तय किया कि बारबरा काइट्स के लिए अच्छी रहेगी। निर्देशक जानते है कि कम से कम भारत में वह आज इंटरनेट पर सबसे अधिक खोजी जाने वाली सेलिब्रिटी है और इससे उनसे लोगों की उम्मीदें बढ जायेगी।

Monday, April 12, 2010

काइट्स - रीमिक्स गीतों से मिल रहा है राजस्व

Kites

टी-सीरीज प्रमुख भूषण कुमार के लिए फिल्म "काइट्स" की एलबम में रीमिक्स गीत शामिल करना बेहद मुश्किल था। उन्हें एलबम में तीन रीमिक्स गीत शामिल करने के लिए निर्माता राकेश रोशन को मनाना प़डा था। अब इन्हीं गीतों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। राकेश रोशन ने अब तक उनकी किसी भी फिल्म में रीमिक्स गीत शामिल नहीं किए थे लेकिन इस बार उनके निर्माण में बनी "काइट्स" में तीन रीमिक्स गीत हैं।
अभिनेता ऋतिक रोशन और मेक्सिकन अभिनेत्री बारबारा मोरी के अभिनय से सजी इस फिल्म की एलबम में "दिल क्यूं ये मेरा", "तुम भी हो वही" और "जिंदगी दो पल" गीतों के रीमिक्स भी शामिल किए गए हैं। राजेश रोशन ने इन गीतों का संगीत तैयार किया है। भूषण ने बताया, ""मैंने किसी तरह से राकेश रोशन और ऋतिक को रीमिक्स के लिए तैयार किया। उनको मनाना बहुत मुश्किल था लेकिन मैंने इनकी जरूरत के औचित्य के कारण स्पष्ट किए थे। ऋतिक क्लबों में जाते रहते हैं और वह जानते हैं कि वहां किस तरह का संगीत बजता है इसलिए उन्होंने मेरी बात को समझा। मैं उनका दृष्टिकोण बदल सका था। सामान्य तौर पर फिल्म निर्माता और संगीतकार रीमिक्स पसंद नहीं करते। वे गीतों के लिए क़डी मेहनत करते हैं और उनमें अतिरिक्त ध्वनियां शामिल करना या संगीत में थो़डा भी परिवर्तन करना स्वीकार नहीं करते।""
भूषण ने कहा, ""संगीत 10 दिन पहले ही जारी कर दिया गया था और बिक्री उत्साहजनक है। बहुत से लोग रीमिक्स गीतों को डाउलोड कर रहे हैं और मूल गीतों की अपेक्षा रीमिक्स को रिंगटोन बना रहे हैं, इससे अतिरिक्त राजस्व मिल रहा है।"" अनुराग बसु के निर्देशन में बनी "काइट्स" 21 मई को प्रदर्शित होगी।

Tuesday, March 16, 2010

काइट्स करने से रितिक ने कर दिया था मना

Kites

निर्माता राकेश रोशन और निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म काइट्स में बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में रितिक के साथ मेक्सिको की मॉडल बारबरा मोरी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
जब राकेश रोशन और अनुराग बसु ने रितिक को लेकर यह फिल्म प्लान की थी तो रितिक ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। रितिक उस समय घुटनों के दर्द से परेशान थे। कई डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद भी उनकी तकलीफ में कोई फायदा नजर नहीं आ रहा था। रितिक का कहना था कि उनके लिए यह फिल्म कर पाना मुश्किल होगा। वे फिल्म के स्टंट या भागने वाले सीन नहीं कर पाएंगे लेकिन अनुराग और राकेश ने पहले से ही प्लान कर रखा था कि यदि फिल्म बनेगी तो रितिक को लेकर ही। मुश्किल दृश्यों में वे डुप्लिकेट का उपयोग कर लेंगे।
फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही एक चमत्कार हो गया। रितिक के घुटनों का दर्द अचानक ठीक हो गया और रितिक ने काइट्स पूरी की।

Friday, February 19, 2010

काइट्स के हिंदी वर्जन में नहीं होगा किस सीन

राकेश रोशन की आने वाली फिल्म काइट्स को जितनी चर्चा उनके अभिनेता बेटे रितिक रोशन और स्पेनिश अभिनेत्री बारबरा मोरी के अफेयर की वजह से मिली, उससे कहीं ज्यादा चर्चा उन दोनों के बीच के बोल्ड सीन ने उसे दिलवाई।
खबर है कि राकेश रोशन उस जबर्दस्त किस सीन को फिल्म के हिंदी वर्जन से निकाल रहे हैं। दरअसल, ऎसा वह हॉलीवुड के फेमस एडिटर बेट रैटनर की सलाह पर कर रहे हैं, जिनका मानना है कि वह किस सीन बॉलीवुड के दर्शकों के मिजाज को देखते हुए कुछ ज्यादा ही बोल्ड है। प्रॉडक्शन से जुडे एक सूत्र के अनुसार, ब्रेट को खासतौर पर इंटरनेशनल ऑडियंस को ध्यान में रखकर एडिटिंग के लिए बुलाया गया। ब्रेट का मानना है कि अंग्रेजी वर्जन के लिए तो यह सीन ठीक है, लेकिन हिंदी वर्जन में या तो इसे डिलीट कर दिया जाए या फिर इसके बोल्डनेस को कम किया जाए। जाहिर है, एक फेमस एक्सपर्ट के तौर पर राकेश ब्रेट का सम्मान करते है, इसलिए वह उनकी सलाह मानने को तैयार हो गए।

Wednesday, November 18, 2009

फिर टली काइट्स की रिलीज

Kites

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की फिल्म "काइट्स" एक बार फिर मुसीबत में हैं। पहले दो बार इस फिल्म के रिलीज की तारीख को टालने के बाद इसे आगामी फरवरी में प्रदर्शित करने की पापा राकेश रोशन की योजना पर एक बार फिर पानी पडता दिखाई दे रहा हैं। फरवरी में शाहरूख खान की "माई नेम इज खान" रिलीज हो रही हैं और "काइट्स" के निर्माता शाहरूख खान से कोई झगडा मोल नहीं लेना चाहते। दरअसल, "काइट्स" की रिलीज पहले भी दो बार टल चुकी हैं। राकेश रोशन पहले इस दीवाली के आसपास रिलीज करना चाह रहे थे, लेकिन सलमान खान की फिल्म "मैं और मिसेज खन्ना" के चलते उन्हें इसे टालने को मजबूर होना पडा।

इसके बाद उन्होंने क्रिसमस के करीब इसे प्रदर्शित करने का मन बनाया। क्रिसमस के मौके पर मैक्सिकन ब्यूटी बारबारा के साथ रितिक की प्रेम कहानी आसानी से उडान भर सकती थीं, लेकिन आमिर खान ने मैदान मार लिया। उनकी फिल्म "थ्री इडियट्स" 25 दिसंबर को ही रिलीज हो रही हैं और रोशन एक बार फिर "काइट्स" के प्रदर्शन के लिए किसी और तारीख की तलाश में लग गए। अब जो सूरते हाल हैं, उसमें फरवरी में "काइट्स" के प्रदर्शन की संभावना नजर नहीं आती।
"काइट्स" की मुश्किलें यहीं खत्म होती नहीं दिखती। फिल्म में एक किसिंग सीन को लेकर सेंसर बोर्ड ने भी अपनी आपत्ति जताई हैं और उस पर कैची चलाने को आमदा हैं। यहीं नहीं, जबरदस्त किसिंग सीन के चलते सेंसर बोर्ड फिल्म ए सर्टिफिकेट देने का मन बना चुका हैं। अब देखना यह है कि पापा राकेश के साथ मिलकर रितिक कौन सा रास्ता निकालते हैं।