Showing posts with label Lagi Tujhse Lagan tv serial. Show all posts
Showing posts with label Lagi Tujhse Lagan tv serial. Show all posts

Friday, January 8, 2010

असली चेहरा नकुशा का

28 दिसंबर से शुरू हुए धारावाहिक लागी तुझसे लगन ने कम समय में अपार लोकप्रियता अर्जित की है। इसमें बदसूरत सी दिखने वाली नकुशा के चेहरे की असलियत जनवरी में प्रसारित होने वाले एपिसोड में दिखाई देगी। नकुशा का किरदार निभाया है माही विज ने। नकुशा को बदसूरत दिखाने के पीछे उसकी मां बाबी का हाथ है।
बाबी की पहली बेटी बडी खूबसूरत है और इस वजह से वह घर छोडकर किसी के साथ भाग गई। बाबी को महसूस हुआ कि गरीबी में सुंदर लडकी का जन्म लेना अभिशाप है। इसलिए उसने अपनी छोटी बेटी जो कि खूबसूरत है को चेहरे पर ऎसे रंग पोतने पर मजबूर किया ताकि वह बदसूरत दिखाई दे। इससे बस्ती के लोग उससे दूर रहते है। माही को अपना रोल बेहद पसंद आया। वे कहती है ऑडिशन के दौरान जब मैने अपना संवाद बोला, तभी मुझे महसूस हो गया था कि मै ही नकुशा का रोल निभाऊंगी। मैने इस भूमिका को निभाने के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है।