Showing posts with label colors channel. Show all posts
Showing posts with label colors channel. Show all posts

Saturday, January 16, 2010

विदेश में कलर्स के ब्रांड एंबैसेडर अमिताभ होंगे

टेलीविजन चैनल क्लर्स ने बॉलीवुड के शंहशाह अभिताभ बच्चन को अमेरिका और ब्रिटेन में अपना ब्रांड एबेंसेडर नियुक्त किया है। कलर्स द्वारा अमेरिका और ब्रिटेन के लिए ब्रांड एंबैसेडर नियुक्त किए जाने पर अमिताभ ने खुशी जाहिर की है। उन्होने कहा कि रियलिटी शो बिंग बॉस 3 के जरिए वे इस मनोरंजन चैनल से जुडे थे।
अमिताभ ने मुख्य बयान जारी कर कहा कि मुझे यकीन है कि कलर्स अमेरिका और ब्रिटेन में लोकप्रिय साबित होगा। चैनल के साथ जुडकर मे सम्मानित महसूस कर रहा हूं। कसर्ल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कामत ने कहा कि अमिताभ के ब्रांड एंबैसेडर बनने से चैनल नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होनें कहा कि अमिताभ देश के बाहर चैनल को नई पहचान देंगे।

Friday, January 8, 2010

असली चेहरा नकुशा का

28 दिसंबर से शुरू हुए धारावाहिक लागी तुझसे लगन ने कम समय में अपार लोकप्रियता अर्जित की है। इसमें बदसूरत सी दिखने वाली नकुशा के चेहरे की असलियत जनवरी में प्रसारित होने वाले एपिसोड में दिखाई देगी। नकुशा का किरदार निभाया है माही विज ने। नकुशा को बदसूरत दिखाने के पीछे उसकी मां बाबी का हाथ है।
बाबी की पहली बेटी बडी खूबसूरत है और इस वजह से वह घर छोडकर किसी के साथ भाग गई। बाबी को महसूस हुआ कि गरीबी में सुंदर लडकी का जन्म लेना अभिशाप है। इसलिए उसने अपनी छोटी बेटी जो कि खूबसूरत है को चेहरे पर ऎसे रंग पोतने पर मजबूर किया ताकि वह बदसूरत दिखाई दे। इससे बस्ती के लोग उससे दूर रहते है। माही को अपना रोल बेहद पसंद आया। वे कहती है ऑडिशन के दौरान जब मैने अपना संवाद बोला, तभी मुझे महसूस हो गया था कि मै ही नकुशा का रोल निभाऊंगी। मैने इस भूमिका को निभाने के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है।

Monday, October 26, 2009

बिग बॉस में अश्लीलता दिखाने के कारण कलर्स को नोटिस

big boss-3

कलर्स टेलीविजन चैनल पर प्रसारित किए जा रहे रियलिटी शो "बिग बॉस-3" को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नोटिस जारी किया है। एक निजी चैनल के मुताबिक निर्माता को जारी नोटिस में कहा कि इसमें अश्लीलता दिखाई जा रही हैं। यह नोटिस राजू श्रीवास्तव मामले में जारी किया गया हैं।
रविवार के शो में राजू श्रीवास्तव टेबल पर खडे होकर डांस कर रहे थे तो शमिता ने उनकी अंडरवियर खींच दी। इस सीन को हालांकि एडिटिंग में धुंधलाकर दिखाया गया लेकिन शमिता की इस बेशर्मी ने सभी को शर्मसार कर दिया। टीआरपी के मुताबिक इस शो में राजू श्रीवास्तव अभी तक सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे है। वे हमेशा अपने हाव-भाव से मौजूद लोगों का एंटरटेनमेंट करते रहते है। सबसे बडी बात यह है कि राजू श्रीवास्तव और कमाल खान के बीच हुए गाली-गलौच में राजू ने एक भी गाली नहीं दी। इससे यह साफ होता है कि इस शो में राजू अपना दावा सबसे मजबूत करना चाहते है। लेकिन इस घटना ने राजू को भी कटघरे में लाकर खडा कर दिया हैं।

Monday, October 5, 2009

अपने अंदाज में बिग बॉस 3 की शुरूआत की

Amitabh Bachchan

कलर्स पर रविवार रात नौ बजे से बिग बॉस सिजन 3 शुरू हो गया। इस रियलिटी शो में 84 दिन के लिए 13 प्रतियोगी कैद रहेंगे। हिंदी फिल्मों के शहंशाह अभिताभ बच्चन ने खास अपने अंदाज में बिग बॉस की शुरूआत की।

बिग बॉस सिजन थ्री की रंगारंग शुरूआती हुई। बिग बी यानी अभिताभ बच्चन ने इस रियलिटी शो को दर्शकों के सामने पेश किया। उन्होने इस घर की तमाम खासियतें भी बताई। अभिताभ ने दर्शकों को अपना दरबार भी दिखाया जहां हर शुक्रवार को वो सभी प्रतियोगियों से मिलेंगे।

म्यूजिक डारेक्टर इस्माइल दरबार से लेकर शमिता शेट्टी और शार्लिन चोपडा जैसी अदाकारा तक। हंसी के दुनिया के शहंसाह राजू श्रीवास्तव भी इस बार बिग बॉस के मेहमान है। लेकिन खुद बिग बी सब पर भारी पड रहे है। हॉस्ट बिग बी ने प्रतियोगियों को घर के अंदर तक पहु्चाया इस घर में सभी प्रतियोगियों पर हर पल कैमरे की नजरें रहेंगी। ये कैमरे अंधेरे में भी देख सकते है। घर में कुल 40 कैमरे लगाए गए है। बिग बॉस के 13 प्रतियोगी कौन-कौन होंगे। इसका खुलासा भी अभिताभ बच्चान ने किया। सबसे पहले पेश किया गया। संगीतकार इस्माइल दरबार को। इसके बाद एक-एक कर सभी 13 प्रतियोगियों को पेश किय गया। बिग बॉस के आगाज को देखकर लगता है कि ये पिछली सफलता के सारे रिकॉर्ड तो़डेगा।