Showing posts with label Lindsey Lohan India visit. Show all posts
Showing posts with label Lindsey Lohan India visit. Show all posts

Monday, March 22, 2010

अब दोबारा भारत नहीं आ सकती लिंडसे

lindsay lohan

फिल्म मीन गल्र्स की अभिनेत्री लिंडसे लोहान का अब भारत आना मुश्किल हो सकता है। लिंडसे ने झूठा दावा किया था कि उन्होंने बीबीसी के एक वृत्तचित्र के लिए काम करने के दौरान 40 बाल मजदूरों को बचाया था और पर्यटक के रूप में यात्रा करते हुए देश के वीजा नियमों को तोडा था। उन्होंने टि्वटर पर लिखा था कि अब तक 40 से भी ज्यादा बच्चे बचाए गए, केवल एक दिन के काम में। इसी को जिंदगी कहते है।
वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं का दावा है कि जिस समय मिठाई की दुकानों पर काम करने वाले 40 बच्चों को छुडाया जा रहा था, लिंडसे आसपास कहीं नहीं थीं। अधिकारियों के अनुसार, लोहान फिर से भारत की यात्रा नहीं कर सकती। क्योंकि उन्होंने अपनी यात्रा के लिए कार्य वीजा के लिए आवेदन नहीं किया है। सरकार लोहान का नाम अप्रवासियों की ब्लैकलिस्ट में शामिल करने पर विचार करेगी।

Saturday, March 13, 2010

फोटोग्राफरों से परेशान लिंडसे

Lindsay

पॉप गायिका और हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान इन दिनों काफी परेशान है। खबर है कि लिडंसे पपराजी फोटोग्राफरों से बहुत खफा हैं और उन्हें लगता है कि इन फोटोग्राफरों के चलते उनकी निजी जिंदगी पर बेहद खराब असर पड रहा है।
खबर है कि इन फोटोग्राफरों के डर के चलते लिंडसे ने अब घर के बाहर निकलना भी कम कर दिया है और वो अपने दोस्तों के साथ घर पर ही पार्टी करना पसंद करती हैं। बतौर लिंडसे उन्हें लॉस एंजेलिस के फोटोग्राफरों से बेहद डर लगता है जिसके चलते वो इस शहर में घूमना कम ही पसंद करती हैं। लिंडसे को लगता है कि लॉस एंजेलिस के बजाय लंदन ज्यादा सुरक्षित शहर है।

Tuesday, January 12, 2010

लोहान के भारत दौरे का वीडियों लीक

Lindsey Lohan

हॉलीवुड स्टार लिडंसे लोहान की भारत दौरे की डॉक्यूमेंट्री की पहली तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो चुकी है। लिडसे पिछले महीने भारत में बच्चों की तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने भारत आई थी।
लिडसे ने दावा किया कि उन्होने एक दिन में ही 40 बच्चों की जिंदगियां बचाई। ये वीडियों क्लिप यूट्यूब पर देखा जा सकता है। इसमें लोहान को कोलकाता में बच्चों के साथ बैठे अपने अनुभव बांटते देखा जा सकता है। इसमें वो लडकिया और बच्चो भी थे जो तस्करी और यातनाओं के शिकार हो चुके थे।
इस बीबीसी डॉक्यूमेंटी की शूंटिग के दौरान 23 साल की लोहान ने सोशल नेटवर्किग साइट टि्वटर पर लिखा कि एक दिन के काम में 40 बच्चों लिया गया। यही असल जिदंगी है। लिंडसे लिखती है कि तस्करी एक बहुत बडा मुद्दा है मै यहां पर कुछ करने के लिए आई हूं। जब तक हो सकेगा। मै करती रहूंगी। लिडसें लोहना इन इंडियां नाम की इस फिल्म को जल्द ही बीबीसी पर दिखया जाएगा जिसमें इसकी असली तस्वीरें होगी।