Showing posts with label Pop star lady gaga. Show all posts
Showing posts with label Pop star lady gaga. Show all posts

Friday, April 9, 2010

गागा को कैजुअल कपडे पहनने वाली सेलेब्रिटी से नफरत

Lady Gaga

पॉप गायिका लेडी गागा को रेड कारपेट वाले समारोहों में कैजुअल कपडे पहनने वाली सेलेब्रिटी लोगों की हरकत से नफरत है। कपडे पहनने के सलीके के लिए मशहूर गागा का मानना है कि आपको हर वक्त अच्छा दिखना चाहिए। जब मैं कैजुअल कपडे पहने सेलेब्रिटी लोगों से मिलती हूं तो मुझे अच्छा नहीं लगता है। मैं कोई फैसला नहीं दे रही हूं, लेकिन मेरा मानना है कि उन्हें वैसे कपडे पहनने चाहिए जो समाज में उनके दर्जे की कहानी बयां करते हो।
गागा कहती हैं, जब मैं कार से बाहर निकलूं और बाहर प्रशंसक मेरा इंतजार कर रहे हो, तो मुझे यह एहसास होना चाहिए कि मैं वैसे ही परिधान पहने हूं, जैसे मुझे पहनने चाहिए।

Monday, March 22, 2010

अश्लील नहीं है गागा का नया वीडियो एलबम

Lady Gaga

पॉप गायिका लेडी गागा का कहना है कि उनका नया वीडियो एलबम टेलीफोन अश्लील नहीं है। गागा ने कहा, उनका यह एलबम एक मील का पत्थर है और इसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।
एक वेबसाइट के अनुसार गागा के इस नए वीडियो के साढे नौ मिनट के प्रोमो में दिखाया गया है कि वह महिलाओं की एक जेल में बंद है और इस दौरान उन्होंने कई महिलाओं के साथ चुंबन के दृश्य फिल्माए है। गागा के इस एलबम में गायिका बियोंसे नोल्स को भी देखा जा सकता है। गागा ने कहा कि इस एलबम को देखने का अपना नजरिया है और यहीं कारण है कि कुछ लोग इसे अश्लील बता रहे है जबकि सच्चाई इससे परे है।

Saturday, March 13, 2010

समलैंगिक रिश्तों से कोई आपत्ति नहीं: लेडी गागा

Lady Gaga

मशहूर पॉप गायिका लेडी गागा को सुर्खियां बटोरना अच्छी तरह से आता है। अभी पिछले दिनों ही एक फैशन पत्रिका के लिए टॉपलेस फोटो खिंचवा सनसनी फैलाने वाली गागा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेडी गागा की मानें तो उन्हें समलैंगिक रिश्ते बनाने में कोई आपत्ति नहीं है।
दरअसल पिछले दिनों एक समारोह में शिरकत करने आई गागा से जब पत्रकारों ने इस बाबत पूछा तो उन्होंने तपाक से कह डाला कि उन्हें समलैंगिक रिश्ते बनाने में कोई आपत्ति नहीं हैं।

Wednesday, January 27, 2010

पॉप स्टार लेडी गागा दाग-धब्बों से परेशान

Lady Gaga

हॉलीवुड पॉप स्टार लेडी गागा इन दिनों काफी परेशान है। उनकी परेशानी की वजह दाग-धब्बे है। लेडी गागा के शरीर पर कई दाग-धब्बे हो गए है, जिस वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।

हाल ही में न्यूयार्क में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान जब गागा पहुंची तो उनके शरीर पर कई दाग नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दाग की वजह से गागा परेशान नजर आ रही थी।