Showing posts with label hot lady gaga. Show all posts
Showing posts with label hot lady gaga. Show all posts

Wednesday, September 8, 2010

गागा ने बेयॉन्स को तोहफे में दिया हीरे जडित चाबुक

Beyonce Knowlesपॉप गायिका लेडी गागा ने गायिका बेयॉन्स नोल्स के जन्मदिन पर तोहफे में उन्हें हीरों से ज़डा एक चाबुक भेंट किया है। पिछले सप्ताह मिशीगन के डेट्रॉयट में आयोजित एक संगीत समारोह में गागा ने यह चम़डे का हीरे जडित चाबुक बेयॉन्स को दिया।
एक सूत्र ने बताया कि गागा अनोखा तोहफा देना चाहती थीं और यह चाबुक सैक़डों हीरों और चम़डे से बना हुआ है। जब बेयॉन्स ने उसे देखा तो बहुत प्रसन्न हुई।

Monday, September 6, 2010

समलैंगिकों के लिए नेतागिरी करेगी गागा

Lady Gaga

पॉप सिंगर लेडी गागा बहुत जल्द ही अपने समलैंगिक प्रशंसकों के लिए नेतागिरी करने जा रही है। लेडी गागा इसके लिए बाकायदा ट्रेनिंग ले रही है। नेतागिरी के जरिए वह समलैंगिक विचार का समर्थन करेगी। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, कैलिफोर्निया में प्रशासन ने गे मैरिज पर बैन लगा दिया है जिसके पक्ष में अब गागा सामने आने वाली है।

Thursday, August 26, 2010

लगेंगे गागा के मोम के पुतले

Lady Gaga

पॉप गायिका लेडी गागा ऎसी पहली पॉप गायिका हैं जिनके मोम के पुतलों का मैडम तुसाद के सभी 10 संग्रहालयों में एक साथ अनावरण होगा।
24 वर्षीय गायिका के मोम के पुतले बनाने में कुल 15 लाख डॉलर का खर्च आएगा। इस परियोजना के एक नजदीकी सूत्र का कहना है, ""यह निश्चित रूप से हमारे इतिहास की बेहद महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है।""

Thursday, May 13, 2010

प्रशंसकों के बीच मरना पसंद: गागा

Lady Gaga

पॉप गायिका लेडी गागा का कहना है कि वे मंच पर अपने प्रशंसकों के बीच मरना पसंद करेंगी।
गागा कहती हैं, ""जब लोग कहते हैं कि लेडी गागा बहुत थक गई हैं और उन्हें आराम की जरूरत है तो मैं उन दिनों को याद करती हूं जब मैं बार में गाती थी और मेरे गीतों को सुनने के लिए वहां कोई नहीं होता था।"" वह कहती हैं, ""मैं जानती हूं कि मैंने वास्तव में बहुत मेहनत की है। मैं यह भी जानती हूं कि एल्कोहल की आदत की वजह से मैं एक दिन मर जाऊंगी लेकिन मैं छुयों के दौरान मरने की बजाए काम करते हुए मंच पर अपने प्रशंसकों के बीच मरना पसंद करूंगी।""

Friday, April 9, 2010

गागा को कैजुअल कपडे पहनने वाली सेलेब्रिटी से नफरत

Lady Gaga

पॉप गायिका लेडी गागा को रेड कारपेट वाले समारोहों में कैजुअल कपडे पहनने वाली सेलेब्रिटी लोगों की हरकत से नफरत है। कपडे पहनने के सलीके के लिए मशहूर गागा का मानना है कि आपको हर वक्त अच्छा दिखना चाहिए। जब मैं कैजुअल कपडे पहने सेलेब्रिटी लोगों से मिलती हूं तो मुझे अच्छा नहीं लगता है। मैं कोई फैसला नहीं दे रही हूं, लेकिन मेरा मानना है कि उन्हें वैसे कपडे पहनने चाहिए जो समाज में उनके दर्जे की कहानी बयां करते हो।
गागा कहती हैं, जब मैं कार से बाहर निकलूं और बाहर प्रशंसक मेरा इंतजार कर रहे हो, तो मुझे यह एहसास होना चाहिए कि मैं वैसे ही परिधान पहने हूं, जैसे मुझे पहनने चाहिए।

Monday, March 29, 2010

जैक्सन से गागा की तुलना

Gaga-Jackson

पॉप गायिका लेडी गागा की तुलना दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन से की गई है। एक अग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक निर्माता रॉडनी जेरिकिंस ने किंग ऑफ पॉप से गागा की तुलना की। उन्होंने गागा की खूब तारीफ की। रॉडनी ने कहा कि गागा के काम को देखकर उन्हें जैक्सन याद आ जाते हैं।
उन्होने कहा, मैंने लंबे समय से ऎसे कलाकार को नहीं देखा था। मुझे गागा के साथ काम करने से खुशी मिलती है।

Monday, March 22, 2010

अश्लील नहीं है गागा का नया वीडियो एलबम

Lady Gaga

पॉप गायिका लेडी गागा का कहना है कि उनका नया वीडियो एलबम टेलीफोन अश्लील नहीं है। गागा ने कहा, उनका यह एलबम एक मील का पत्थर है और इसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।
एक वेबसाइट के अनुसार गागा के इस नए वीडियो के साढे नौ मिनट के प्रोमो में दिखाया गया है कि वह महिलाओं की एक जेल में बंद है और इस दौरान उन्होंने कई महिलाओं के साथ चुंबन के दृश्य फिल्माए है। गागा के इस एलबम में गायिका बियोंसे नोल्स को भी देखा जा सकता है। गागा ने कहा कि इस एलबम को देखने का अपना नजरिया है और यहीं कारण है कि कुछ लोग इसे अश्लील बता रहे है जबकि सच्चाई इससे परे है।

Saturday, March 13, 2010

समलैंगिक रिश्तों से कोई आपत्ति नहीं: लेडी गागा

Lady Gaga

मशहूर पॉप गायिका लेडी गागा को सुर्खियां बटोरना अच्छी तरह से आता है। अभी पिछले दिनों ही एक फैशन पत्रिका के लिए टॉपलेस फोटो खिंचवा सनसनी फैलाने वाली गागा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेडी गागा की मानें तो उन्हें समलैंगिक रिश्ते बनाने में कोई आपत्ति नहीं है।
दरअसल पिछले दिनों एक समारोह में शिरकत करने आई गागा से जब पत्रकारों ने इस बाबत पूछा तो उन्होंने तपाक से कह डाला कि उन्हें समलैंगिक रिश्ते बनाने में कोई आपत्ति नहीं हैं।

Monday, February 1, 2010

एंजेलिना ने लेडी गागा के साथ किया सेक्स

Angelina-Lady Gaga

हॉलीवुड अभिनेता ब्रेड पिट और अभिनेत्री एंजेलिना जोली के अलग होने की खबरों के साथ ही हॉलीवुड में एक और सनसनीखेज खुलासा सामने आया है जो हैरान कर देने वाला है। ब्रेंजलीना: द अनटोल्ड स्टोरी के लेखक हेल्परिन के अनुसार एंजेलिना ने गायिका लेडी गागा के साथ सेक्स किया है। लेडी गागा और एंजेलिना जोली में बेवर्ली विलसाइर होटल के एक खास रूम में जो कुछ हुआ वह सेक्सुअल संबंधों के बीच पराकाष्ठा का बडा उदाहरण है।
हेल्परिन के अनुसार होटल के अनदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उस रूम में लेडी गागा और एंजेलिना के बीच ऎसा बहुत कुछ हुआ था जो लेस्बियन संबंधों के दौरान होता है। कमरे में मास्क, बब्बल ड्रेस और ब्रा का बिखराव देखा गया था। बाथरूम में चारों तरफ पानी फैला हुआ था और वोदका की बोतल चारों तरफ बिखरी पडी हुई थीं। जानकारी के अनुसार जिस कमरे में एंजेलिना और लेडी गागा थीं उस कमरे में रखा हर टॉवेल इस्तेमाल किया गया था और पांच दर्जन से भी अधिक आर्किड रूम में चारों तरफ बिखरे पडे थे।
बाथरूम में जो टब था उसमें फ्लावर ही फ्लावर थे और कैंडिल की मात्रा भी अधिक मात्रा में देखी गई। कमरे में जो बेड था उस पर काले रंग की बेड शिट थीं और वहां सेक्स टॉयज भी रखे हुए थे। इस सनसनीखेज खुलासे के साथ एंजेलिना और ब्रेड पिट के अलग होने की खबरों को और बल मिला है और ऎसा कहा जा रहा है कि एंजेलिना की इस धोखेबाजी के बाद ही इस तरह के हालात बनें होंगे।

Wednesday, January 27, 2010

पॉप स्टार लेडी गागा दाग-धब्बों से परेशान

Lady Gaga

हॉलीवुड पॉप स्टार लेडी गागा इन दिनों काफी परेशान है। उनकी परेशानी की वजह दाग-धब्बे है। लेडी गागा के शरीर पर कई दाग-धब्बे हो गए है, जिस वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।

हाल ही में न्यूयार्क में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान जब गागा पहुंची तो उनके शरीर पर कई दाग नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दाग की वजह से गागा परेशान नजर आ रही थी।