Showing posts with label Priyanka B'day. Show all posts
Showing posts with label Priyanka B'day. Show all posts

Tuesday, July 21, 2009

प्रियंका को अच्छे वर की तलाश

Priyanka Chopra

बॉलीवुड सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवार्ड से सम्मनित होने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा की फिलहाल शादी की कोई योजना नहीं है। 27 वर्षीय प्रियंका का कहना है कि जब कोई अच्छा लडका मिल जायगा तो मै शादी कर लूंगी।

एक साक्षात्कार में प्रियंका ने कहा कि छह वषा पूर्व जब उन्होंने फिल्मी दुनिया के कदम रखा था तो उस समय वह अच्छी अभिनेत्री नही थी। प्रियंका ने कहा कि मुझे लगता है कि पहले मै अच्छी अभिनेत्री नहीं थी। वैसे मुझे अभी भी काफी कुछ सीखना है। मै हमेशा कुछ नया सिखना चाहती हूं। प्रियंका को हाल ही में फिल्म "फैशन" में शानदार अभिनय के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि वह अभी और आगे बढना चाहती है।

Saturday, July 18, 2009

27वां जन्मदिन मनायेगी प्रियंका

Priyanka Chopra

बॉलीवुड की बिंदास अदाकारा प्रियंका चोपडा आज 27 साल की हो गई है। प्रियंका ने कहा है कि उन्हें पार्टी पसंद नहीं है, लिहाजा वह अपने परिजनों और दोस्तों के साथ सादगी से जन्मदिन मनाना पसंद करेंगी।

प्रियंका ने ई-मेल के जरिए सूत्रों को बताया कि मुझे पार्टी में जाना पसंद नहीं है इसलिए में अपने जन्मदिन पर कोई पार्टी नहीं दूंगी। मै अपना जन्मदिन परिजनों और दोस्तों के साथ सादगीपूर्वक मनाना चाहती हूं। प्रियंका ने इस साल दो हिट फिल्में "फैंशन" और "दोस्ताना" दी है। इन फिल्मों के माघ्यम से उन्हें अनेक पुरस्कार भी प्राप्त हुए है।