Showing posts with label hot priyanka chopra. Show all posts
Showing posts with label hot priyanka chopra. Show all posts

Tuesday, August 16, 2011

मॉडलिंग से बॉलीवुड पहुंची सुन्दरियाँ

बॉलीवुड का मॉडलों से रिश्ता काफी पुराना है। बॉलीवुड में ऎसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने मॉडलिंग के जरिए भारत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई और उसके बाद फिल्म परदे पर आकर उन्होंने अपने अभिनय से न सिर्फ भारतीयों को बल्कि हॉलीवुड तक को प्रभावित किया है। वर्तमान समय में ऎश्वर्या राय, प्रियंका चोपडा, सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, दीया मिर्जा जैसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी सुन्दरता के साथ अभिनय क्षमता से बॉलीवुड-हॉलीवुड को प्रभावित किया है।

पूनम ढिल्लो

जीनत अमान के बाद बॉलीवुड में मॉडलिंग के जरिए आने वाली दूसरी बेहद खूबसूरत रही पूनम ढिल्लो ने प्रवेश किया। 1977 में 16 वर्ष की आयु में मिस इंडिया के खिताब को जीतने के बाद उन्होंने यश चोपडा की फिल्म त्रिशूल से अपने करियर की शुरूआत की। अपनी प्रथम फिल्म में उन्होंने संजीव कुमार, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और राखी जैसे मंझे हुए अदाकारों के साथ अभिनय किया। उनको पहचान मिली यश चोपडा की ही फिल्म नूरी से जिसमें उन्होंने फारूख शेख के साथ नायिका का किरदार निभाया था। 1979 में आई इस फिल्म के बाद पूनम बॉलीवुड की सर्वाधिक चर्चित नायिकाओं में शुमार हुई।

जीनत अमान

सबसे पहले चर्चा करना चाहेंगे भारतीय सुन्दरी जीनत अमान का जिन्होंने 1970 में मॉडलिंग करते हुए सिल्वर स्Rीन की ओर रूख किया। ग्लैमर गर्ल के नाम से विख्यात जीनत अमान को सदाबहार अभिनेता देवानन्द ने अपनी फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा के जरिए बॉलीवुड से परिचित कराया। जीनत अमान ने राजकपूर की सत्यम शिवम सुंदरम और फिरोज खान की कुर्बानी में खुलकर अपनी शारीरिक सुन्दरता का प्रदर्शन किया था और इसके लिए वह काफी चर्चित रहीं।

सुष्मिता सेन

पहला ताज मिस यूनिवर्स के रूप में भारत को सुष्मिता सेन ने दिलवाया था 1994 ऎसा वर्ष रहा जहां से पूरे विश्व में भारत की सुन्दरता के चर्चे आम होने लगे। मिस यूनिवर्स बनने के बाद बॉलीवुड में सुष्मिता सेन को लेने की होड मच गई थी। हर निर्माता निर्देशक यह चाहता था कि उनकी फिल्म से सुष्मिता सेन बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करें लेकिन सफलता मिली निर्माता निर्देशक महेश भट्ट को जिन्होंने सुष्मिता सेन को अपनी फिल्म दस्तक के जरिए बॉलीवुड से परिचित कराया।

ऎश्वर्या राय बच्चन

भारत की खूबसूरती को विश्व मंच पर प्रसिद्ध करने में दो सुन्दरियों का अहम योगदान रहा है। वर्ष 1994 में भारत ने लगातार विश्व सुन्दरियों के दो ताज अपने खाते में जमा किए। पहला ताज मिस यूनिवर्स के रूप में भारत को सुष्मिता सेन ने दिलवाया था और दूसरा ताज मिस वल्र्ड के रूप में ऎश्वर्या राय ने भारत की झोली में डाला था। 1994 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऎश्वर्या राय बच्चन की मांग बॉलीवुड में काफी बढी और उन्हें कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले। उन्होंने बॉलीवुड में और प्यार हो गया के जरिए प्रवेश किया था। ऎश्वर्या राय बच्चन ने हिन्दी के अलावा तेलुगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। आज ऎश्वर्या भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी गिनती दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। टाईम पत्रिका ने साल 2004 में उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शुमार किया है।

प्रियंका चोप़डा

साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी प्रियंका चोप़डा अब तक कई फिल्में कर चुकी है। इसके अलावा प्रियंका चोपडा ने मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी प्राप्त किया है। प्रियंका चोप़डा ने 2002 में तमिल फिल्म थमीजान के साथ अपने अभिनय की शुरूआत की। हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय की शुरूआत उन्होंने सन्नी देओल के साथ निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई से की थी। इस फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा और कबीर बेदी ने भी काम किया था।

दीपिका पादुकोण

मॉडलिंग में एक सफल करियर बनाने के बाद बैडमिन्टन के अन्तरराष्ट्रीय सितारे रहे प्रकाश पादुकोण की पुत्री दीपिका पादुकोण संगीतकार हिमेश रेशमिया के एल्बम आप का सुरूर से अपना अभिनय सफर शुरू किया था। इस एल्बम के गीत ने नाम है तेरा में उन्होंने पहली बार अभिनय किया था। साल 2007 में उन्होंने शाहरूख खान के बैनर रेडचिल्ली के जरिए फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उनके नायक स्वयं शाहरूख खान थे जिसे फराह खान ने निर्देशित किया था। यह दीपिका के साथ-साथ फराह की भी पहली निर्देशित फिल्म थी।

बिपाशा बसु

सन् 1996 में फोर्ड गोदरेज सिंथौल सुपरमॉडल प्रतियोगिता जीतने से चर्चा में आई अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपना फिल्मी करियर थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने वाले निर्देशक अब्बास मस्तान की फिल्म अजनबी से शुरू किया था। इस फिल्म में उनके साथ थे बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार, बॉबी देओल, और करीना कपूर। अजनबी से लेकर दम मारो दम तक बिपाशा बसु जिस्म, राज, कार्पोरेट, नो एंट्री, धूम-2, रेस जैसी कई हिट फिल्में कर चुकी हैं।

लारा दत्ता

सुप्रसिद्ध टेनिस सितारे महेश भूपति से फरवरी 2011 में विवाह करने वाली अभिनेत्री लारा दत्ता, जो इन दिनों मां बनने के कारण मीडिया में सुर्खियां पा रही हैं, ने साल 2000 में मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता जीती थी। सुष्मिता सेन के बाद मिस यूनिवर्स बनने वाली वे दूसरी भारतीय नवयुवती थी, जिन्होंने अपनी खूबसूरती से पूरे विश्व को आकर्षित किया था। लारा दत्ता ने अपना फिल्मी करियर 2003 में राजकंवर के निर्देशन में शुरू किया था। अंदाज उनकी पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ-साथ प्रियंका चोपडा के साथ परदे को शेयर किया था। अंदाज के लिए लारा दत्ता ने फिल्मफेयर अवार्ड जीता था।

Monday, September 20, 2010

चुनौती भरा काम पसंद करती हैं प्रियंका

Priyanka Chopra

बॉलीवुड में खास जगह बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोप़डा का कहना है कि वह रोजाना एक जैसा काम कर ऊब जाती हैं, इसलिए उन्हें चुनौती भरा काम करना पसंद है।
एक टेलीविजन चैनल पर "फियर फैक्टर-खतरों के खिल़ाडी-3" को पेश करने वालीं प्रियंका ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में बताया, ""मैं रोजाना एक ही जैसा काम करने से ऊब जाती हैं। इसलिए कुछ अलग करती हूं जिससे अभिनय में नयापन आ जाता है।
उन्होंने बताया कि जब आप को चुनौती मिलती है तो आप बेहतर करना चाहते हैं। चुनौतीपूर्ण काम से मिली सफलता की खुशी बहुत ज्यादा होती है। ऎसा काम करना उनकी महत्वकांक्षा रही है।"" इस कार्यक्रम की शूटिंग ब्राजील में की गई है। जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को रेंगने वाले जीवों के साथ ही पानी और हवा में चुनौतीपूर्ण करतब दिखाने होते हैं। अभिनेत्री यहां "किंग्डम ऑफ ड्रीम्स" में अपनी अगली फिल्म "अंजाना अंजानी" के प्रचार के लिए आई थीं। उनके साथ फिल्म के अभिनेता रणवीर कपूर भी थे। यह फिल्म 24 सितंबर को प्रदर्शित होनी है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो अजनबी लोगों की कहानी है।
अपने जीवन की परेशानियों से तंग आकर दोनों एक स्थान पर आत्महत्या करने जाते हैं, जहां दोनों की एक दूसरे से मुलाकात हो जाती है। प्रियंका ने बताया, ""इस फिल्म की सबसे ब़डी खासियत है कि इससे यह संदेश मिलता है कि किसी को भी आत्महत्या नहीं करनी चाहिए। आप को नहीं पता कि आपका जीवन कब बदल जाएगा। इसलिए खुद को एक और मौका देना चाहिए।"" प्रियंका ने कहा, ""जब आप फिल्मी दुनिया में कदम रखते हैं और आपको जानने वाला यहां कोई नहीं होता तो आपको किसी से मदद भी नहीं मिलती। यहां पहचान केवल आपके काम से बनती है।"" अभिनेत्री ने बताया कि नंबर एक कहलाना काफी अच्छा लगता है। इसके लिए वह क़डी मेहनत करती हैं। उन्होंने बताया कि वह एक मध्यवर्गीय परविार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता सेना में अधिकारी हैं। आज वह अपनी तरक्की से काफी खुश हैं।

Monday, September 6, 2010

रेस-2 में प्रियंका

Priyanka Chopra

सुपरहिट फिल्म रेस के सीक्वल रेस-2 में अभिनेत्री प्रियंका चोपडा को शामिल किया गया है। रेस-2 में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। प्रियंका के रूप में अभी फिल्म में एक मात्र हीरोइन चुनी गई है। दो हीरोइन और इस फिल्म से जोडी जाएंगी।
रेस-2 की कास्टिंग निर्माता रमेश तौरानी और निर्देशक अब्बास-मस्तान के लिए सरदर्द साबित हो रही है। कई कलाकारों के नामों पर विचार किया गया। कुछ लोगों को लिया गया। फिर हटा दिया गया। कुछ ने फिल्म छोड दी। बडी मुश्किल से तीन हीरो का चयन किया गया है और अब नायिकाओं की खोज जारी है।

Wednesday, August 11, 2010

शूटिंग के दौरान घायल हुई प्रियंका

Priyanka Chopraफिल्म अनजाना अनजानी की शूटिंग के दौरा रणबीर और प्रियंका हाथ पक़ड कर साथ दौ़ड रहे थे कि अचानक प्रियंका गिर गई, जिससे उनके सिर व पांव पर गंभीर चोटें आई।
प्रियंका हाई हील्स पहने हुए थी। फिल्म के एक सीन में प्रियंका व रणबीर को हाथ पक़डकर दौडना था। दौडते दौडते अचानक प्रियंका गिर गई और उनके सिर व पांव से खून बहने लगे। रणबीर को उस वक्त तो यह पता नही लगा, लेकिन जैसे ही उन्होंने मुडकर देखा तो हैरान रह गए। दरअसल रणबीर सीन देने में इतने खो गए थे कि उन्हें पता नही चला कि प्रियंका उनके साथ नहीं है। दौ़डकर वे प्रियंका के पास गए। शूटिंग रोक कर डॉक्टर को बुलाया गया। रणबीर को समझ में नही आ रहा था कि वे क्या करे। उन्होंने उनसे ध्यान न देने के लिए माफी मांगी। जब प्रियंका को थो़डा आराम आया तो उसके बाद ही उस सीन पर दोबारा काम शुरू हुआ।

Monday, April 12, 2010

प्रियंका के साथ छेडछाड

Priyanka Chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा के साथ हाल ही में एक फिल्म के सेट पर एक शरारती लडके ने छेडछाड की। शूटिंग के बाद प्रियंका साथी कलाकारों के साथ डिनर लेने जा रही थीं, तभी उनके साथ यह वाकया पेश आया।
बताते है कि प्रियंका जैसे ही अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकली, एक अजनबी लडके ने उन्हें अपने करीब खींचते हुए बाहों में जकडने की कोशिश की। उसके इस बर्ताव से हक्की-बक्की प्रियंका ने तुरंत खुद को संभालते हुए एक जोरदार थप्पड उसके मुंह पर झड दिया। तब तक यूनिट के दूसरे लोग भी वहां पहुंच गए, जिन्हें अपनी ओर आता देख वह लडका वहां से भाग गया।

Wednesday, April 7, 2010

रणबीर के साथ काम करने में बडा मजा आया: प्रियंका

Priyanka-Ranbir

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा कुछ ही दिनों पहले यूएस से दो महीने बाद भारत लौटी है, प्रियंका का कहना है कि बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ शूटिंग करने में बडा मजा आया। अंजाना-अंजानी एक फन फिल्म है और यूएस को इस फिल्म में जिस तरह दिखाया गया है, शायद ही पहले किसी हिंदी फिल्म में दिखाया गया हो।
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका और रणबीर की नजदीकियों की चर्चा थीं। इसके बारे में प्रियंका कहती है, लिंक अप्स के बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है। जब ऎसा होगा तो मैं जरूर बोलूंगी।

सात खून माफ : प्रियंका

Priyanka Chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोप़डा ने हाल ही में निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म "सात खून माफ" की शूटिंग शुरू की है और वह कहती हैं कि यह एक अलग तरह की फिल्म होगी , फिल्म "सात खून माफ" के संबंध में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन निश्चित तौर पर यह एक अनूठी फिल्म होगी।
कहा जा रहा था कि प्रियंका ने "सात खून माफ" के लिए हॉलीवुड के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे। वह कहती हैं, ""मैं इस फिल्म में काम करने के लिए और विशाल भारद्वाज के प्रति प्रतिबद्ध थी। मुझे लगता है कि भारद्वाज देश के एक बहुत अच्छे फिल्मकार हैं इसलिए उनके साथ काम करना एक अच्छा अवसर है।
उन्होंने मुझमें विश्वास जताया है इसलिए मैं थो़डी घबराई हुई और चिंतित भी हूं।"" रस्किन बॉन्ड की कहानी "सुसानाज सेवन हस्बेंड्स" पर आधारित "सात खून माफ" ने प्रियंका के सात पति होंगे। फिल्म में नसीरूद्दीन शाह, नील नितिन मुकेश और इरफान खान भी हैं।

Monday, March 22, 2010

भारतीय टेलीविजन की सबसे महंगी महिला एंकर होगी प्रियंका

Priyanka

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा भारतीय टेलीविजन की दुनिया की सबसे महंगी महिला एंकर बनने जा रही है। कलर्स चैनल पर आने वाले रियलिटी शो खतरों के खिलाडी के लिए प्रियंका ने इतनी रकम वसूली है, जितनी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने कभी सपने में भी नहीं सोची होगी। प्रियंका को प्रति एपिसोड कथित तौर पर एक करोड रूपए का भुगतान किया जाएगा, जबकि इतनी रकम बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियां पूरी फिल्म के लिए लेती है।
कलर्स को उम्मीद है कि प्रियंका का ग्लैमर शो की टीआरपी को और ऊपर ले जाएगा। हालांकि, शो के पिछले एंकर और अभिनेता अक्षय कुमार ने इस कार्यक्रम को सुपर हिट करा दिया था, लेकिन प्रियंका के साथ कलर्स नया दावं खेलने को तैयार है। वैसे, प्रियंका ने शो में मिली रकम का खुलासा नहीं किया है। अलबत्ता वो कहती है, मैंने खतरों के खिलाडी के लिए इसलिए हां किया कि यह मेरी पर्सनलिटी से मेल खाता है। मैं बहुत ही एडवेंचरस, आउटगोइंग और स्पोर्टी हूं। मुझे लगा कि इस शो को मैं अच्छी तरह कर सकती हूं। प्रियंका ने बताया कि यह रियलिटी शो दक्षिण अफ्रीका से शिफ्ट होकर ब्राजील जा रहा है। ब्राजील के घने जंगलों और समुद्रतटों पर इसका आनंद ज्यादा बढ जाएगा।

प्रियंका के पति बनेंगे नसीरूद्दीन शाह और उनका बेटा विवान

Priyanka Chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा को लेकर फिल्मकार विशाल भारद्वाज फिल्म सात खून माफ बना रहे है। इसमें प्रियंका के सात पति नजर आएंगे। इन सात पतियों के लिए कइयों को चुना गया और हटाया गया। लेकिन अब जो फाइनल लिस्ट बनी है वो इस प्रकार है- नसीरूद्दीन शाह, इरफान खान, नील नितिन मुकेश, जॉन अब्राहम, अन्नू कपूर, विवान शाह और एक विदेशी कलाकार। चौकाने वाले नाम है नसीरूद्दीन शाह और विवान शाह। दोनों के बीच बाप-बेटे का रिश्ता है, लेकिन स्क्रीन पर दोनों प्रियंका के हसबैंड के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म से विवान अपने करियर की शुरूआत करेंगे।
विवान के बडे भाई ईमाद एक-दो फिल्म कर चुके है। नसीर फिल्म में प्रियंका के सबसे अधिक उम्र वाले और विवान सबसे युवा पति बनेंगे। विवान की उम्र महज बीस वर्ष है। फिल्म में प्रियंका का रोल बेहद सशक्त है। कमीने में प्रियंका की शानदार एक्टिंग से प्रभावित होकर विशाल ने उन्हें सात खून माफ की कठिन भूमिका सौंपी है।

Monday, February 1, 2010

बटलर पर छाया प्रियंका के प्यार का खुमार

Priyanka Chopra

ऎसा लगता है कि हॉलीवुड स्टार गेरार्ड बटलर के सिर से बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा का खुमार अभी तक उतरा नहीं है। कुछ ही दिन पहले उन्होंने प्रियंका के साथ न्यूयॉर्क में पूरा दिन बिताया। वह खास प्रियंका से मिलने की खातिर अंजाना-अंजानी फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। फिल्म से जुडे एक सूत्र के अनुसार, प्रियंका और गेरार्ड बेहद गर्मजोशी से मिले और काफी समय साथ बिताया।
गेरार्ड ने प्रियंका पर फिल्माए जाने वाले दृश्यों में भी काफी दिलचस्पी ली। यहां यह नहीं भूलना चाहिए कि मुंबई प्रवास के दौरान प्रियंका के सौंदर्य से अभिभूत गेरार्ड यह तक कह गए थे कि उन्हें किसी भारतीय लडकी से शादी करने में कोई एतराज नहीं है। यह उन दिनों की बात है जब प्रियंका का हरमन बावेजा से ब्रेकअप हुआ था और शाहिद कपूर के साथ उनके रोमांस की चर्चा थीं। ऎसे में अब जब प्रियंका का शाहिद से भी कथित अलगाव हो चुका है, तो गेरार्ड का उनके साथ समय बिताना कुछ और ही संकेत देता है।

Wednesday, January 27, 2010

डॉन के सीक्वल में भी रहेंगी प्रियंका

बॉलीवुड में फरहान अख्तर की वर्ष 2006 में आयी फिल्म डॉन.. द चेन बिगिन्स अगेन में रोमा का किरदार अदा कर चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपडा के फिल्म के सीक्वल में भी शामिल होने की तैयारी है। फैशन में अपने अभिनय के लिए हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुनी गई प्रियंका ने सीक्वल का हिस्सा बनने की पृष्टि कर दी है।
प्रियंका ने अमेरिका से प्रेस ट्रस्ट से कहा , हां मै डॉन-2 कर रही हूं। जब मैने पहली फिल्म की थी, तभी से मुझे सी`ल का भी हिस्सा बनने बनने की उम्मीद थी। डॉन -2 का हिस्सा बनकर खुशी होगी क्योंकि यह एक एक्शन थ्रिलर है। प्रियंका सिद्धार्थ आनंद की फिल्म अनजाना अनजानी के लिए रणबीर कपूर के साथ अमेरिका में शूटिंग कर रही है।

Thursday, January 7, 2010

प्रियका-कैट साथ-साथ

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और प्रिंयका चौपडा, इन दोनों ही एक्ट्रेसेज ने बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से काफी धूम मचाई है। इनके प्रशंसकों के लिए यह जानना बेहद खास होगा कि अब वे पहली बार इन दोनो को किसी फिल्म में साथ देख पाएंगे। जी हां, हॉलीवुड फिल्म द इटैलियन जॉब पर आधारित अब्बास-मस्तान की आगामी फिल्म मे ये दोनो अभिनेत्रिय साथ नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, नील नितिन मुकेश, अक्षय खन्ना और कुणाल कपूर भी लीड रोल में होगे।
फिल्म के बारे में स्क्रीनप्ले राइटर रोहित जगराज ने जानकारी दी कि यूं तो मूल फिल्म के रीमेक राइट्स ले दिए गए है, लेकिन फिल्म के हिन्दी वर्जन में कई बदलाव किए जाएंगे। अब्बास-मस्तान ने फिल्म के बारे मे बताया कि यह बहुत बडा प्रोजेक्ट होगा और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें कैट और प्रियंका के साथ बाकी कलाकारों की डेट्स मिल जाएंगी। फिल्म की शूटिंग इस साल के जून अथवा जुलाई माह मे शुरू की जाएगी।

Thursday, December 31, 2009

सरल लडकी का किरदार निभाना आसान नहीं: प्रियंका

Priyanka Chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा का कहना है कि उनके लिए आने वाली फिल्म प्यार इम्पोसिबल में एक सरल और सुंदर लडकी का किरदार निभाना बहुत कठिन था। प्रियंका ने कहा, एतराज, फैशन या कमीने जैसी फिल्मों के किरदार के चारों और एक घेरा था।
उदाहरण के लिए कमीने फिल्म में स्वीटी अंग्रेजी नहीं बोल पाती है या वह जींस ऑर टॉप नहीं पहनती है। ये भी मुश्किल किरदार थे, लेकिन इनकी कुछ सीमाएं थीं जिन्होंने मदद की। एक सुंदर और सरल लडकी के किरदार के प्रति दर्शकों में रूचि पैदा करना कठिन था। उदय चोपडा ने इस फिल्म को लिखा है और उन्होंने ही इसका निर्माण किया है। वह इस फिल्म में प्रियंका के सह-अभिनेता भी हैं। जुगल हंसराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिखाती है कि किस तरह तमाम बाधाओं के बीच भाग्य उदय और प्रियंका को पास ले आता है और उनमें प्यार पनपता हैं।
फिल्म प्यार इम्पोसिबल में अपने किरदार के विषय में प्रियंका ने कहा, मैंने इस फिल्म में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली अलिशा का किरदार किया है। वह हमेशा एक लोकप्रिय लडकी रही है, मस्ती और प्यार से भरी हुई यह लडकी जीवन से बहुत प्रेम करती है, लेकिन उसे बहुत कम उम्र में बहुत ज्यादा जिम्मेदारियां उठानी पड जाती है और उसे लगता है कि ये सब बहुत कठिन है। फिल्म आठ जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Wednesday, December 23, 2009

प्रेम में डूबी प्रियंका

Priyanka

भले ही बॉलीवुड प्रियंका चोपडा की आगामी फिल्म का नाम प्यार इंपोसिबल हो, लेकिन इन दिनों वे प्रेम में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं। जी नहीं, प्रियंका के किसी नए बॉय फ्रेंड से दिल लगाने की बात नहीं हो रही है, बल्कि उनके किरदार अलीशा के बारे में यह कहा जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका ने एक चुलबुली और बिंदास लडकी की भूमिका निभाई है। ऎसा किरदार अभी तक उन्होंने किसी फिल्म में नहीं निभाया था।
प्रियंका के अपोजिट इसमें उदय चोपडा हैं, जिन्होंने कॉलेज में पढने वाले उनके प्रेमी की भूमिका निभाई हैं। वैसे सूत्रों की मानें तो शूटिंग करते हुए प्रियंका और उदय अपने इन किरदारों की ही तरह एक दूसरे के बहुत करीब आ गए थे। रील के अलावा रियल में भी दोनों का एक दूसरे के प्रति काफी झुकाव देखा गया। हालांकि कुछ का कहना है कि इन बातों में दम नहीं है। फिल्म को चर्चा में लाने के लिए ही यशराज प्रोडक्शन ने इस तरह की खबरे उडानी शुरू की हैं। अब सच क्या है, यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

Tuesday, December 22, 2009

सपनों के राजकुमार की तलाश में प्रियंका

Priyanka

बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा और शाहिद कपूर के साथ इश्क फरमाने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपडा को अब नए साथी की तलाश हैं। लेकिन इस बार प्रियंका कुछ गंभीर दिख रही हैं।
प्रियंका इन दिनों अपने सपनों के राजकुमार की तलाश में है। प्रियंका को अपने लिए सर्वगुण संपन्न प्रेमी की तलाश हैं। उनका कहना है कि वह ऎसा होना चाहिए जिसके अहसास से ही मेरे दिल में घंटियां बजने लगे। उसकी मौजूदगी मुझे सपनों की दुनिया में लेकर जाए। उसे हंसाने की कला आनी चाहिए। रंग-रूप मेरे लिए मायने नहीं रखता है। बस, उसके दिल से मेरा दिल मिलना चाहिए।
यह पूछने पर कि क्या उनके जीवन मे अभी तक ऎसा शख्स नहीं आया है, तो प्रियंका ने कहा, अभी तक तो नहीं। हां, कई बार दिल में हलचल हुई हैं, पर उसे प्यार नहीं, आकर्षण कहा जा सकता हैं।

Sunday, December 20, 2009

असफलता से लगता है डर: प्रियंका

Priyanka

अरिंदम चौधरी की पुस्तक दी डायमण्ड इन यू की सफलता के जश्न में मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में दी गई पार्टी के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने कहा, असफलता मुझे बहुत डराती हैं। फिल्म की असफलता से मैं केवल निराश ही नहीं होती हूं बल्कि इससे मेरा दिल टूट जाता है क्योंकि मैं अपनी हर फिल्म के लिए बहुत कोशिश करती हूं।
ने अरिंदम चौधरी की पुस्तक दी डायमण्ड इन यू के बारे में कहा, मैं सोचती हूं कि सफलता बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस छोटी पुस्तक में केवल 59 पन्ने है। प्रोफेसर चौधरी ने इस पुस्तक में इस बात को काफी शानदार ढंग से प्रस्तुत किया है कि कैसे खुद को नौ अलग-अलग तरीकों से सफल इंसान बना सकते हैं। इस मौके पर अरिंदम चौधरी ने बताया, मैं एक शिक्षक हूं। अधिक लोगों तक पहुंचने की आवश्यकता ने इस पुस्तक को लिखने के लिए प्रेरित किया।

Saturday, October 10, 2009

राजनीति में कदम रखने का इरादा नहीं: प्रियंका चोप़डा

Priyanka Chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोप़डा का कहना है कि उनका राजनीति में कदम रखने का कोई इरादा नहीं हैं। वह भविष्य में न तो किसी राजनीतिक दल के लिए प्रचार करेंगी और न ही किसी से जुडेंगी।

इंदौर में "ग्लोबल फिल्म फेस्टीवल" में हिस्सा लेने आई प्रियंका ने गुरूवार को संवाददाताओं से कहा कि वह राजनीति में अपना भाग्य नहीं आजमाएंगी। टेलीविजन पर आने वाले रियल्टी शो के बारे में उन्होंने कहा कि ऎसे कार्यक्रम उन्हे बेहद पसंद है मगर वह उनमें हिस्सा नहीं लेंगी।
प्रियंका ने कहा कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और काजोल है। उन्होंने कहा कि, मेरी इच्छा अजय देवगन, आमिर खान और सैफ अली खान के साथ काम करने की हैं।

Monday, October 5, 2009

प्रियंका को "पेंडुलम" कहते है हरमन

Priyanka Chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोप़डा बेहद मूडी स्वभाव की है। उन्हें कब क्या हो जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। खिलखिलाकर हंस रहीं प्रियंका अगले ही पल गुस्सा हो सकती है। ये बात उनके नजदीकी व्यक्ति बेहद अच्छे से जानते है, जिनमें हरमन बावेजा भी है।

प्रियंका के मूडी स्वभाव को देखते हुए हरमन ने प्रियंका का नाम "पेंडुलम" रखा है। हरमन कहते है कि जिस तरह पेंडुलम एक पल में ऊपर से नीचे आ जाता है, उसी तरह प्रियंका का स्वभाव भी ऎसा ही है। अगले पल उनका मूड कैसा होगा कहा नही जा सकता।

Saturday, August 1, 2009

सेसर ने दिया "कमीने" को ए सर्टिफिकेट

kameeney

विशाल भारद्वाज की फिल्म "कमीने" में हिंसक दृश्य अघिक होने की वजह से सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है। इस बात से विशाल भारद्वाज काफी परेशान हो गए है। शाहिद कपूर और प्रियंका स्टारर फिल्म के लिए डायरेक्टर विशाल यू/ए सर्टिफिकेट चाहते थे, लेकिन सेंसर बोर्ड दोबारा फिल्म देखने के बावजूद इसके लिए तैयार नही हुआ। सेंसर बोर्ड ने कहा कि अगर फिल्म से कुछ दृश्य काटे जाएं तो उसे यु प्रमाणपत्र दिया जा सकता है, लेकिन विशाल इस बात से तैयार नही हुए। विशाल ने सेंसर बोर्ड से अनुरोघ किया कि फिल्म को यु प्रमाणपत्र दिया जाए।

सेंसर बोर्ड ने उनके आवेदन को स्वीकार करते हुए एक रिवीजिंग कमेटी के पास फिल्म भेजी। जहां सेंसर बोर्ड की अघ्यक्ष शर्मिता टैगोर ने भी फिल्म को देखा लेकिन उन लोगों ने भी ए प्रमाणपत्र जारी करने का फैसला लिया। अब विशाल को यह फैसला करना है कि वह ए सर्टिफिकेट के साथ फिल्म को रिलीज करते है, या फिर कानूनी लडाई लडते है।

Monday, July 27, 2009

प्रियंका ने शाहिद को स्कूटर से गिराया

Priyanka

अभिनेता शाहिद कपूर को फिल्म "कमीने" की शूटिंग के दौरान स्कूटर पर बैठना पडा। शाहिद का अनुभव अच्छा नही रहा और उन्हें स्कूटर चला रहे व्यक्ति ने गिरा दिया। यूनिट के लोगों से हंसी नही रूक रही थी। यह देखकर भी शाहिद को उस इंसान पर बिलकुल भी गुस्सा नही आया, जो स्कूटर चला रहा था।

आखिर यह काम खूबसूरत प्रियंका चोपडा जो कर रही थी। प्रियंका के लिए शाहिद एक तो क्या दस बार स्कूटर से गिरने के लिए तैयार हो जाएं। यूनिट के एक सदस्य ने बताया कि सीन के मुताबिक प्रियंका को सिर्फ 15 मीटर स्कूटर चलाना था और शाहिद को पीछे बैठना था। यह बडा आसान शॉट लग रहा था, लेकिन फिल्माने में लंबा समय लगा। जैसे ही निर्देशक ने एक्शन बोला, स्कूटर का एड करने वाली प्रियंका ने स्कूटर चलाया। वे संतुलन नही बना सकी और स्कूटर के साथ शाहिद और प्रियंका गिर गए। रफ्तार घीमी थी, इसलिए दोनों को चोट नही आई। दोनों स्टार्स को इस हालत में देख सभी ठहाके लगाकर हंसने लगे।