Showing posts with label Qiuck Gun Murugan new movie. Show all posts
Showing posts with label Qiuck Gun Murugan new movie. Show all posts

Thursday, August 27, 2009

आमिर को पसंद आई "क्विक गन मुरूगन"

Qiuck Gun Murugan

फिल्म "क्विक गन मुरूगन" के मुख्य किरकार मुरूगन ने अभिनेता आमिर खान को अपना मुरीद बना लिया है। हालांकि फिल्म "क्विक गन मुरूगन" अभी रिलीज नहीं हुई है।

फिल्म का प्रीमियर शो देखने के बाद आमिर खान ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। आमिर खान ने अपने ब्लॉग में लिखा, मैने अभी फिल्म "क्विक गन मुरूगन" देखी है। मै सोचता हूं कि चैनल वी के किरदार मुरूगन को उसके प्रशंसक काफी पसंद करेंगे। यह हंसी से लोटपोट कर देने वाली फिल्म है। डॉ. राजेद्र प्रसाद ने मुख्य भूमिका निभाई है। सभी से बढिया अभिनय किया है। आमिर ने फिल्म "क्विक गन मुरूगन" के प्रशंसकों को फिल्म देखने की सलाह दी है। वे लिखते है फिल्म 28 को रिलीज हो रही है। फिल्म "क्विक गन मुरूगन" को चाहने वालों इसे देखना मत भूलना, यह बहुत अच्छी फिल्म है।