आमिर खान की "पीपली लाइव" भारत की ओर से ऑस्कर पुरस्कारों के लिए आधिकारिक तौर पर भेजी जाने वाली फिल्म के रूप में चुन ली गई है। आमिर कहते हैं कि ऑस्कर पुरस्कारों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए विशेष सम्मान की बात है। आमिर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रहा है, ""जब मैंने सुना कि "पीपली लाइव" ऑस्कर में भारत के प्रतिनिधित्व के लिए चुनी गई है तो मुझे वास्तव में बहुत खुशी हुई। मेरे लिए वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना हमेशा से विशेष सम्मान की बात रही है और "फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया" (एफएफआई) ने मुझे यह अवसर दिया इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।"" "पीपली लाइव" किसानों की आत्महत्या पर एक राजनीतिक व्यंग्य है। यह पूर्व पत्रकार अनुशा रिज्वी के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। आमिर ने कहा है कि वह अनुशा और फिल्म से जु़डे सभी लोगों को बधाई देते हैं। ऎसा तीसरी बार हुआ है कि ऑस्कर पुरस्कारों में भेजने के लिए एफएफआई ने एक ऎसी फिल्म चुनी है जो किसी न किसी तरह से आमिर जु़डी है। सबसे पहले 2001 में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म "लगान" का ऑस्कर में विदेशी फिल्मों के वर्ग में अंतिम पांच सर्वश्रेष्ठ फिल्मों चयन हुआ था। आमिर इस फिल्म के मुख्य अभिनेता थे। वैसे इस फिल्म को पुरस्कार नहीं मिल सका था और "नो मैंस लैंड" ने बाजी मार ली थी। वर्ष 2008 में आमिर के निर्देशन में बनी और उनके अभिनय से सजी फिल्म "तारे जमीन पर" ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भेजी गई थी लेकिन यह फिल्म अंतिम पांच में जगह नहीं बना सकी थी।
Saturday, September 25, 2010
ऑस्कर में भारत की नुमांइदगी विशेष सम्मान की बात : आमिर
Friday, August 13, 2010
आमिर करना चाहते थे नत्था का रोल
आमिर खान अपनी बहुचर्चित फिल्म पीपली लाइव में प्रमुख किरदार निभाना चाहते थे लेकिन ऑडिशन में दमदार प्रदर्शन से ओमकार दास माणिकपुरी सुपरस्टार से यह रोल झटक ले गए। निर्देशक अनुषा रिजवी ने इस नए कलाकार का छोटे से रोल के लिए ऑडीशन लिया था लेकिन अंतत: आमिर की जगह ओमकार ने फिल्म को लीड किया।
ओमकार ने बताया, "आमिरजी और अनुषाजी ने मेरा ऑडिशन देखा और मुझे बताया, ओमकारजी मैं नत्था का किरदार निभाना चाहता था लेकिन मैं आपकी परफोरमेंस देख कर बहुत प्रभावित हुआ। केवल आप ही नत्था का किरदार निभा सकते हैं। यह मेरी जिंदगी का सबसे ज्यादा खुशी का दिन था।"
छत्तीसगढ़ के ब्रिंदानगर गांव के निवासी 40 वर्षीय ओमकार को पहली बार नुक्क़ड नाटक में अभिनय करते नाटककार हबीब तनवीर ने देखा था। तनवीर ओमकार व उनके गांव के दो लोगों को भोपाल स्थित अपने "नया थियेटर" में ले आए। पांचवी कक्षा तक पढ़े ओमकार ने बताया, जब मैं 17 साल का था मैंने गांव की अपनी मंडली में लोकगीत गाने शुरू किए। मैंने शिक्षा के बारे में आयोजित नुक्क़ड नाटकों में भाग लेना भी शुरू कर दिया। हम गांव-गांव जाते और नुक्क़ड नाटक खेलते। 200 गांवों में नुक्क़ड नाटक खेलने पर हमने एक समारोह आयोजित किया। समारोह में हबीबजी मुख्य अतिथि के तौर पर आए। तब उन्होंने मुझे अभिनय करते देखा और मुझे अपने ग्रुप में काम करने का प्रस्ताव दिया।
ओमकार के तीन बच्चे व परिवार अभी भी गांव में ही हैं और टीवी देखते रहते हैं। जब भी वे इस फिल्म के प्रोमोस में मुझे देखते हैं मुझसे फोन पर बात करते हैं। मेरे बच्चे बहुत खुश हैं। मैं फिल्म के बारे में काफी उत्सुक हूं। अपने परिवार में पहला अभिनेता हूं इसलिए मुझे इतनी ब़डी फिल्म में देखकर वे बहुत खुश हैं।
आमिर द्वारा निर्देशित फिल्म गांवों व शहर के बीच चौ़डी होती खाई तथा किसानों के आत्महत्या जैसे मुद्दों को दर्शाती है। ओमकार का राजनीति से दूर दूर तक कोई लेना-दोना नहीं है लेकिन किसानों के आत्महत्या करने के मुद्दे पर उनकी सोच स्पष्ट है। एक श्रमिक के पुत्र ओमवार सवाल करते हैं कि अगर किसान खेती करना बंद कर देंगे तो शहरी लोगों का क्या होगा। वे क्या खाएंगे। गांवों की बुरी हालत है। वे लोग गरीब हैं और महंगाई ने हालात और खराब कर दिए हैं। अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए वे कहते हैं कि अगर प्रस्ताव आते हैं तो वे फिल्मो में काम करना जारी रखेंगे।
Friday, June 18, 2010
आमिर होगे टि्वटर पर
आमिर खान भी एक जुलाई से टि्वटर पर होंगे। अमिताभ बच्चन ने हाल ही मैं अपने टि्वटर खाते में आमिर से इस साइट पर शामिल होने के लिए किए गए आग्रह के बारे में बताया है बच्चन ने लिखा है आमिर के साथ रात्रिभोज में मैनं उनसे टि्वटर पर आने का आग्रह किया।
जो लोग साहस करते है और काम करते है उन्हें सफलता मिलती है। लोगों की नही मानने वाले आमिर को मैंने टि्वटर पर आने के लिए मना ही लिया। आमिर अभी तक इस साइट पर नही थे क्योंकि उन्हें लगता था कि वह ज्यादा समय नही दे पाएंगे। आमिर के करीबी एक सूत्र ने कहा, बच्चान साहब के कहने पर उन्होंने सोचा और इसमें शमिल होने का फैसला किया क्योंकि वह बच्चान जी को ना नही कह सकते। आमिर के टि्वटर एकाउंट का नाम होगा आमिर अंडरस्कोर खान।
Tuesday, May 25, 2010
बॉस हो तो आमिर जैसा
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने एक साथी की शादी में हिस्सा लेने के लिए अपने सारे पर्सनल कमिटमेंट और शूट कैंसल कर दिए। सूत्रों के अनुसार, सचिन गौडा नामक एक शख्स आमिर के साथ पिछले दस साल से काम कर रहा है जो उनका काफी करीबी है। सचिन की शादी पिछले हफ्ते ही तय हुई है।
आमिर को जैसे ही इस बारे में पता चला, तो उन्होंने सचिन की शादी में बेंगलुरू जाने के लिए अपने सारे प्रोग्राम तभी कैंसल कर दिए। सूत्र ने बताया, इस हफ्ते आमिर काफी बिजी थे और उन्हें कई कमर्शल शूट करने थे, लेकिन सचिन की शादी की खबर सुनते ही उन्होंने सारे प्रोगा्रम कैंसल कर दिए। दरअसल, आमिर इस शादी को अटेंड करने के लिए बेहद उत्साहित थे, इसलिए उन्होंने एक फैमिली मेंबर की तरह शादी में मौजूद रहने का फैसला किया है। आमिर की साथ उनकी पत्नी किरण भी शादी में शामिल हुई।
Monday, March 8, 2010
विज्ञापन जगत में आमिर की सबसे बडी डील
बॉलीवुड फिल्म थ्री इडियट्स ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोडे लेकिन फिल्म से सबसे ज्यादा फादाया आमिर खान को हुआ। आमिर को यूएई की एक मोबाइल कंपनी के विज्ञापन के लिए मिल रहे है पूरे 35 करोड रूपए। 35 करोड का कांट्रेक्ट साइन करते ही आमिर बॉलीवुड के सबसे मंहगे स्टार हो गए है।
बॉलीवुड में अभी तक विज्ञापन के लिए 12-15 करोड में स्टार्स को साइन किया जाता रहा है। एक ओर जहां आमिर को 35 करोड मिल रहे है वही शाहरूख दूसरे नंबर पर है उन्हें विज्ञापन के लिए करीब 15 करोड रूपए मिलते है। अक्षय भी एक> विज्ञापन के लिए 15 करोड की रकम लेते है। वहीं रितिक भी एंड के लिए 15 करोड ही लेते है। सलमान खान विज्ञापन 12 करोड में करते है। उल्लेखनीय है कि आमिर आज से 15 साल पहले कोका कोला के विज्ञापन के लिए सर्फ 17 लाख रूपए लिये थे।
Wednesday, February 3, 2010
आमिर के पिता ताहिर हुसैन नहीं रहे
प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक, लेखक और बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन का निधन हो गया है। उनकी मौत मुंबई मे हॉट अटैक की वजह से हुई। आमिर खान अपनी पत्नी किरण के साथ इन दिनों लॉस एंजिलिस में है। उन्हें जैसे ही पिता के निधन की खबर मिली, वह तुरंत लॉस एंजिलिस से मुंबई की ओर रवाना हो गए है। हिंदुस्तान में जन्मे ताहिर की जडे अफगानिस्तान में थीं। वह मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के वशंज थे।
ताहिर ने कई फिल्मों में भी काम किया है। एक पीढी के लिए यदि वह एक महान फिल्म निर्माता-निर्देशक थे तो नई पीढी उन्हें आमिर के पिता के तौर पर जानती थीं। ताहिर ने आमिर खान और जूही चावला को लेकर फिल्म तुम मेरे हो बनाई थीं, जिसका निर्देशन उन्होंने ही किया था। निर्देशक के रूप में यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। ताहिर हुसैन निर्माता के रूप में ज्यादा सक्रिय रहे। दूल्हा बिकता है, जख्मी, कारवां जैसी फिल्में उन्होंने बनाई। आमिर और उनके पिता के संबंध पिछले कुछ वर्षो से सामान्य नहीं थे। आमिर का अपने भाई फैजल खान से भी विवाद हो गया था और ताहिर ने फैजल का साथ दिया था। फैजल और आमिर के अलावा उनकी दो बेटियां फरहत और निखत भी है।
Friday, January 22, 2010
आमिर ने छोडी सिगरेट -शराब
फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा कर लोगों को सीख देने वाले आमिर खान असल जिंदगी में भी ऎसे उदाहरण पेश करते रहते है कि लोगों को प्ररेणा मिले। अब आमिर खान ने किया है एक और फैसला। नए साल में आमिर खान ने शराब और सिगरेट से तौबा कर ली है। आमिर की माने तो ये उनके दिल से निकली आवाज है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म थ्री इडियट्स की सफलता पर अंधेरी के एक बडे रेस्तरा में पार्टी दी गई। उस पार्टी में आमिर ने सभी को चौका दिया जब उन्होने शराब और सिगरेट को ना बोल दिया। वे शराब की जगह नीबू पानी ले रहे है। शराब और सिगरेट को ना बोलने की वजह भी आमिर अपने ही अंदाज में बताते है।
आमिर के शब्दों में यार मैने पिछले कुछ महीनों में 10 किलों तक वजन बढा लिया था। वैसे भी कभी-कभी मुझे पीकर अच्छा महसूस नहीं होता था और मुझे बीमार पडने से नफरत है। ऎसे में मैने शराब को कभी हाथ न लगाने का फैसला किया है। मै सिगरेट रेग्यूलर नही पीता था लेकिन अब मैने पूरी तरह से उसे भी छोडने का फैसला किया है।
Tuesday, January 19, 2010
आमिर और शाहरूख आमने-सामने
बॉलीवुड अभिनेता आमिर और शाहरूख एक बार फिर आमने-सामने है। बॉलीवुड के ये दो टॉप खान एक-दूसरें के खिलाफ जब तक बयानबाजी करते रहते है और अब इनका कॉम्पिटीशन भारत के बाहर भी जा पहुंचा है।
इस बार बर्लिन में दोनों खान मौजूद होगे लेकिन अलग-अलग फिल्म फेस्टिवल में जहां शाहरूख की फिल्म माइ नेम इज खान प्रतिष्ठित बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी, वहीं आमिर खान प्रोडक्शंस की पीपली लाइव को सूडान फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। शाहरूख, माइ नेम इज खान की लीडिंग लेडी काजोल और फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर करण जौहर के साथ बर्लिन फेस्टिवल में शरीक होगे, वहीं आमिर, अपनी पत्नी किरण राव के साथ सूडान फिल्म फेस्टिवल की शोभा बढाएंगे।
कहानी पसंद आने पर ही फिल्म करता हूं: आमिर
यह तो सभी जानते है कि हिंदी सिनेमा जगत के बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान साल में केवल एक ही फिल्म करते है और अपने ही रिकॉर्ड तोड देते है। लेकिन क्या आप जानते है कि आमिर ऎसा क्यों करते है।
दरअसल आमिर का कहना है कि मैं एक साल में एक ही फिल्म कर सकता हूं, इससे ज्यादा फिल्में मुझसे हो नहीं सकती। आमिर ने बताया कि पे पैसा कमाने के लिए फिल्मे नहीं करते है, बल्कि फिल्म की कहानी अच्छी लगने पर ही उसमें काम करते है।
Saturday, January 16, 2010
आमिर देंगे जिंदगी खूबसूरत है, इसे खत्म मत करों का संदेश
आमिर खान अब छात्रों को आत्महत्या करने से रोकेंगे। बीएमसी और बॉम्बे साइकियाट्रिस्ट सोसायटी ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला किया है। जिंदगी खूबसूरत है, इसे खत्म मत करों जल्द ही आमिर जिंदगी के इस संदेश को मुंबई के छात्रों के साथ बांटते नजर आएंगे।
दरअसल छात्रों के बीच लगातर बढ रही आत्महत्या की घटनाओं से परेशान बीएमसी ने आमिर की सहायता लेने का फैसला किया है। मालूम हो कि पिछले आठ दिनों में मुंबई समते महाराष्ट्र भर में कुल 10 छात्र आत्महत्या कर चुके है।
आमिर पाकिस्तान जाएंगे
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान जल्द ही पाकिस्तान जाना चाहते है। फिलहाल उन्होने अपनी फिल्म वीकली लाइफ पर काम करना शुरू कर दिया है। आजकल थ्री इडियट्स की जबरजस्त कामयाबी का मजा उठा रहे आमिर ने कहा है कि पिछली बार जब वे पाकिस्तान गए थे, तो उन्हें बडी खुशी मिली थी।
आमिर के कुछ रिश्तेदार भी लाहौर और कराची में रहते है। पाकिस्तान जाने की उनकी ख्याहिश कि एक वजह यह भी है। आमिर ने पाकिस्तान फिल्म एंड अेलीविजन जर्नलिस्ट एसोसिएशन को फोन पर कहा कि, भारत-पाकिस्तान की भाषा व संस्कृति में काफी समानता है। दोनों देशों को मिल- जुलकर काम करना और फिल्मे बनाना चाहिए। मुझे पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करके बेहद खुशी होगी।
Wednesday, January 6, 2010
पा देखना चाहते है आमिर
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान बिग बी अभिनीत पा देखना चाहते है। अमिताभ ने आमिर की इस इच्छा को अपने ब्लॉग पर व्यक्त किया है।
उन्होने लिखा है थ्री इडियट्स के लिए मैने आमिर,विधु विनोद चोपडा, राजू हिरानी और बोमन ईरानी को बधाई देते हुए एसएमएस किए। आमिर और विनोद ने उसका जवाब भी दिया। अमिताभ ने लिखा है आमिर ने पा देखने की इच्छा व्यक्त की है और वे चाहते है कि मै उनके प्रचार अभियान से लौटने के बाद इसकी व्यवस्था करा दूं।
Friday, December 25, 2009
एक साथ नजर आए तीनों खान
बॉलीवुड के तीन खान :शाहरूख खान, आमिर खान और सलमान खान: एक लंबे अरसे बाद एक साथ नजर आए। मौका था आमिर की फिल्म थ्री इडियट्स के प्रीमियर का। फिल्म थ्री इडियट्स के प्रीमियर के अवसर पर ये तीनों खान एक साथ एक मंच पर मौजूद थे। लेकिन शाहरूख खान के करीब आमिर खान ही दिखे सलमान खान दूर-दूर ही नजर आए। आमिर और शाहरूख ऎसे बातें कर रहे थे जैसे उनके बीच कभी कुछ हुआ ही नहीं। पत्रकारों से बातचीत में शाहरूख ने तो यहां तक कह दिया कि आमिर बहुत अच्छे अभिनेता है और मैं उनसे काफी कुछ सीखता हूं।
थ्री इडियट्स फिल्म को लेकर शाहरूख ने आमिर की जमकर तारीफों के पुल बांधे। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर शाहरूख खान और सलमान खान के बीच वाद-विवाद हुआ था, जिसके बाद से अब तक इन दोनों खानों के बीच बातचीत नहीं हुई। यहां तक कि किंग खान का आमिर खान से भी कडवाहट चल चल रही थीं, लेकिन अब शायद दो खानों के बीच मधुर संबंध बन जाएं।
Wednesday, December 23, 2009
जब आमिर को गाइड ने नही पहचाना...
आमिर खान देश भर में घूम-घूम कर अपनी फिल्म थ्री इडियट्स के प्रमोशन के लिए भले ही लोगो को उल्लू बना रहे हो, लेकिन इस बार वह खुद चौक उठे जब एक टूरिस्ट गाइड पहचान जाहिर करने पर भी उन्हें जान नहीं पाया। महाबलीपुरम में आमिर दो रूप धरकर कई जगहों पर घूमे। उन्होंने एक टूरिस्ट गाइड से दोस्ती गांठ ली। कुछ देर बाद आमिर ने गाइड को अपनी पहचान बताई।
मजे की बात तो यह है कि गाइड इस जाने-माने एक्टर को पहचान नहीं सका और यह बात आमिर को चौंकाने के लिए काफी थी। जब आमिर ने अपना नाम बताया तो गाइड ने कहा कि उसने इस नाम के किसी ऎक्टर का नाम नहीं सुना है। जब उससे पूछा गया कि क्या उसने केई हिन्दी फिल्म देखी है, तो उसने कहा एक फिल्म देखी है और वह धर्मेन्द्र और अमिताभ बच्चान को पहचानता है। बहरहाल, आमिर ने चलते-चलते गाइड को एक अंगूठी गिफ्ट की और बदले में उसने भी आमिर खान को गणेश की छोटी सी मूर्ति दी।
3 इडियट्स के लिए आमिर देश भ्रमण पर निकले
स्टार कास्ट- आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, बोमन ईरानी
निर्माता- विधु विनोद चोप़डा
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 3 इडियट्स 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन पर्दे पर आएगी। फिल्म की मार्केटिंग के लिए आमिर ने बिल्कुल नया प्रयोग किया है। वह गायब होकर देश भ्रमण पर निकले हुए है। लगता है अब वह सीधे रिलीज के दिन ही प्रकट होंगे। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित और फिल्म निर्माता विधु विनोद चोप़डा द्वारा निर्मित 3 इडियट्स साल की सबसे बेहतर फिल्म साबित हो सकती है। आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी ही नही बल्कि इस कहानी में से एक के भी कैरेक्टर को हटा देते तो ये कहानी पूरी नही हो सकती। जैसा कि इस फिल्म के बारे में खबर है कि ये फिल्म आईआईटी के पूर्व छात्र चेतन भगत के उपन्यास फाइव प्वाइंट समवन पर आधारित है, फिल्म वाकई उपन्यास से प्रेरित है। लेकिन फिल्म को चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित नहीं माना जा सकता। स्टोरी लाइन- 3 इडियट्स फिल्म में आमिर, रैचो का किरदार निभा रहे है। ये तीन ऎसे दोस्तों की कहानी है जो देश के सर्वोच्चा इंजीनियरिंग संस्थानों में पढ़ रहे है। रैचो एक ऎसा ल़डका है जो फ्री थिंकर है। वह अपनी शर्तो पर जीता है और अपने दोस्तों को भी वह जिंदगी उन के खुद के स्टाइल में जीने के लिए प्रेरित करता है।
करीना पिया के किरदार में है। पिया और रैचो का रोमांस पूरी फिल्म में मस्ती भर देता है। कहानी में टि्वस्ट तब आता है जब रैचो खो जाता है और उसके दोस्त उसे ढंूढने निकलते है। यहां से कहानी अचानक पलट जाती है। फिल्म का म्यूजिक अच्छा है। लेकिन आमिर की रंग दे बसंती या तारे जमी पर की तरह जुबान पर चढ़ने वाला नहीं है। कहानी सधी हुई और सभी कलाकारों का अभिनय बहुत ही उम्दा है। ऎसे में जाहिर है कि 3 इडियट्स हर तरह से दर्शकों को सिनेमा हॉल तक लाने में सफल होगी।
Monday, December 14, 2009
काशी की गलियों में भटकते रहे आमिर
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अलग-अलग शहरों में घूम रहे हैं। इस दौरान वह वाराणसी पहुंचे। आमिर यहां एक नाव पर, गलियों में, ऑटो में घूमते रहे लेकिन कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया। वाराणसी पहुंचे आमिर ने कई लोगों से बातचीत की नाव की सवारी की, बनारसी पान भी खाया।
रविवार सुबह जब आमिर खान अपनी अम्मी के जन्म स्थान गंगा किनारे प्रहाद घाट के निकट तेलिया नाला पर पहुंचे और वहां उन्होंने लोगों से पूछा- "गुरू इ बनारस हौ, आमिर खान के ना पहचान पइलन लोग"। इस पर लोग चौक गए और ध्यान से करीब जाकर देखा तो सामने बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर को पाकर उन्हें खुशी का ठिकाना न रहा। आमिर की लुकाछिपी का यह खेल दो हफ्तों तक जारी रहेगा।
दरअसल आमिर ने अपनी नई फिल्म "थ्री इडियट्स" के प्रमोशन के लिए एक नया तरीका निकाला है। इस गेम में वह खुद को गायब कर देश के अलग-अलग शहरों में घूम रहे हैं। इस गेम के तहत जो उन्हें पहचान लेगा वह इस गेम का विजेता बनेगा और उसे नए साल के मौके पर आमिर और उनके दोस्तों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आमिर इस गेम को जीतने के लिए लोगों को क्लू भी दे रहे हैं।
शनिवार को आमिर के दोस्त सचिन तेंदुलकर ने उनकी गेम का पहला क्लू पढा। यह क्लू था कि आमिर अपनी मां के आंगन में हैं और इसके बाद आमिर खान वाराणसी में नजर आए। मालूम हो कि आमिर की मां वाराणसी की ही रहने वाली हैं। आमिर लगातार दो हफ्तों तक इसी तरह अलग-अलग शहरों में घूमेंगे और लोगों के लिए यह चुनौती होगी कि वह उन्हें पहचानते है या नहीं।
Friday, December 4, 2009
आमिर के प्रति मेरे मन में प्यार और सम्मान : शाहरूख
हिन्दी सिनेमा के नायक शाहरूख खान ने कहा है कि उनके मन में अभिनेता आमिर खान के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है। मुंबई से टेली काफ्रेसिंग के माध्यम से अभिनेता शाहरूख खान ने कहा हम अक्सर एक-दूसरे के घर आते जाते रहते है। मेरे और आमिर के मन में एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान है।
मुझे नहीं लगता है कि आमिर को माफी मांगने की आवश्यकता है क्योकि मेरे यह कोई बडी बात नहीं है। हम दोनों ही ऎसी चीजों को गंभीरता से नहीं लेते लेकिन मीडिया ही इन्हें बढा-चढाकर पेश करता रहता है। गौरतलब है कि आमिर खान ने एक संवाददाता से बातचीत के दौरान 1993 में बनी फिल्म "डर" में शाहरूख द्वारा खोले गए एक संवाद ककक. किरन की नकल की थी। अभिनेता आमिर खान इसके लिए हाल ही में माफी मांग चुके है।
Thursday, December 3, 2009
आमिर ने शराब पीकर की एक्टिंग
फिल्म "थ्री इडियट्स" के एक सीन में आमिर खान, शरमन और माधवन तीनों को पीने की एक्टिंग करनी थीं। लेकिन ये तीनों पीने की एक्टिंग नहीं बल्कि पीकर ही एक्टिंग कर रहे थे।
इस बारे में फिल्म के निर्देशक राजू हिरानी ने कहा कि हर फिल्म में पीने का सीन होता है, लेकिन मेरी फिल्म में ये सीन रियल होना चाहिए। वहीं इस बारे में शरमन जोशी ने कहा कि जब ये सीन सुनाया गया, तो लगा कि शायद हमें पीने दिया जाएगा। फिर क्या था इस सीन के इतने रीटेक्स हुए कि फिल्म की रील खत्म हो गई। आखिरकार रात 3 बजे, पास में हो रही कन्नड फिल्म की शूटिंग युनिट से रील उधार लेनी पडी।
Thursday, November 26, 2009
मैं वास्तविक जीवन में भी इडियट हूं:आमिर
बॉलीवुड के दमदार कलाकार आमिर खान का कहना है कि न केवल अपनी आने वाली फिल्म "थ्री इडियट्स" में वह एक किरदार निभा रहे हैं बल्कि वह वास्तविक जीवन में भी एक इडियट हैं। आमिर ने कहा कि फिल्म के इडियट पात्र की भूमिका निभा रहे हैं, जो जिंदगी में बेहतर करने के लिए भागता हैं लेकिन उसे सफलता नहीं मिलती हैं।
उन्होंने बताया कि राजकुमार हीरानी ने मुझसे कहा कि फिल्म में मेरे चरित्र रांको की तरह ही मैं एक इडियट हूं और मैं उनकी बात से सहमत हूं। मैंने अपनी जिंदगी में कुछ इसी प्रकार के निर्णय लिए हैं। मैं यह अनुभव करता हूं कि मैं बॉलीवुड का एक इडियट हूं। उन्होंने कहा, मैंने 12वीं कक्षा की पढाई खत्म करने के बाद सहायक निर्देशक के तौर पर काम शुरू किया था। इसलिए मैं कॉलेज की जिंदगी का मजा नहीं उठा सका। जब मैंने कॉलेज परिसर में फिल्म की शूटिंग की तब मुझे पता चला कि मैं जिंदगी में छात्र जीवन के अनुभव से महरूम रह गया।
Tuesday, November 17, 2009
करीना के साथ एक और फिल्म बनाएंगे आमिर
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अभिनेत्री करीना कपूर के साथ एक और फिल्म बनाना चाहते हैं। 25 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली फिल्म "थ्री इडियट्स" में दोनों ने साथ काम किया हैं। जब से आमिर ने करीना के साथ इस फिल्म की शूटिंग आरंभ की थीं, तब से वे करीना के गुणगान किए जा रहे हैं।
"थ्री इडियट्स" में करीना के साथ काम करके आमिर काफी खुश हैं। आमिर का कहना है कि इस फिल्म में करीना और उनकी ट्यूनिंग गजब की रही हैं। आमिर का कहना है कि वह बहुत जल्द करीना के साथ एक और फिल्म करेंगे। सूत्रों के अनुसार "थ्री इडियट्स" प्रदर्शित होने के बाद आमिर इस फिल्म पर काम आरंभ करेंगे। यानी यह जोडी पर्दे पर एक बार फिर नजर आ सकती हैं।