Showing posts with label Ramu Director. Show all posts
Showing posts with label Ramu Director. Show all posts

Wednesday, July 22, 2009

रामू की मुराद है प्रियंका

Ramu

रामू की लगभग सभी हिरोहने अलग-अलग डाइरेक्टर के साथ काम कर रही है मगर प्रियंका कोठरी उनसे कुछ अलग है। दरअसल वे रामू का साथ छोडना ही नहीं चाहती। रामू की अगली फिल्म "अज्ञात" में भी प्रियंका नजर आ रही है। गौरतलब है कि निशा कोठरी ने अपना नाम बदलकर प्रियंका कर लिया है। उनसे जब भी रामू के बारे में पूछा जाता है तो वे उनकी तारीफ के पुल बांघ देती है। वे कहती है "रामू तब तक किसी को अपनी फिल्म में साइन नहीं करते जब तक वह उनकी कैरेक्टर की मांग पूरी नहीं करता। यही वजह है कि एक्टर्स उनके साथ काम करना चाहते है।" वे एक्टर को पूरी छूट अपनी प्रतिभा दिखाने की।

कभी-कभी आपको खुद अपनी प्रतिभा का पता नहीं होता लेकिन रामू उसे अच्छी तरह पहचान कर बाहर लाने में कामयाब है। अगर आप उन्हें काम के प्रति लगन, जुनुन और इच्छा दिखाते है तो वे जरूर आपको अपनी फिल्म के कास्ट करेंगे। मीडिया हमेशा मेरे, अंतरा और उर्मिला मातोंडकर के बारे में बात करती है। अभिताभ बच्चान, राजपाल यादव और संगीतकार अमर मोहिले के बारे में बात क्यों नहीं करती जबकि वे भी हमेशा उनके साथ काम करना चाहते है मै नहीं जानती क्यो हमेशा एक्ट्रैस का ही लिंक रामू के साथ जोडा जाता है।