Showing posts with label Ramgopal Verma. Show all posts
Showing posts with label Ramgopal Verma. Show all posts

Tuesday, November 3, 2009

शत्रुध्न ने की मूंछ साफ

Shatrughan Sinha

बॉलीवुड अभिनेता और नेता शत्रुध्न सिन्हा ने आखिरकार वो काम कर दिया जो उन्होंने पिछले 40 सालों में नहीं किया था। रामगोपाल वर्मा की फिल्म "रक्त चरित्र" के लिए उन्होंने अपनी मूंछ साफ कर ली हैं। इस निर्णय का लेने के पहले उन्होंने काफी सोच-विचार किया और जब उनकी बेटी सोनाक्षी ने उन्हें इस बात की इजाजत दी, तभी उन्होंने अपनी मूंछ को हाथ लगाया। इस बारे में शत्रुध्न कहते है रामू ने जब मुझे मूंछ साफ करने को कहा तो मैं सोच में पड गया।

जिंदगी में इसके पहले केवल एक बार ही मैंने अपनी मूंछ को साफ किया था। उस समय में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का विद्यार्थी था और अपने लुक के साथ प्रयोग कर रहा था। उस समय मेरे पिता ने जब मुझे बिना मूंछ के देखा था तो वे बेहद नाराज हुए थे। उन्होंने कहा कि तुम्हारे माता-पिता जीवित हैं तो तुमने ऎसा काम क्यों किया। उसके बाद मैंने कभी इस बारें में नहीं सोचा। "रक्त चरित्र" में शत्रुध्न सिन्हा, एनटी रामाराव की भूमिका निभा रहे है। इस फिल्म में वे अपनी चिर-परिचित संवाद अदायगी भी नहीं दोहराएंगे।

Monday, October 12, 2009

रामू ने दिया अमिताभ को तोहफा

Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का आज 67वां जन्मदिन है। जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उन्होंने अपनी 21 हिट फिल्मों के किरदारों के संग केक काटा।
मुंबई में जूहु के पीवीआर में "रण" फिल्म के पहले प्रोमो लांच के दौरान सदी के महानायक ने बर्थडे केक काटा। इस मौके पर फिल्म के निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा भी मौजूद थे। रामगोपाल वर्मा ने बिग बी को एक खास तोहफा दिया। रामू ने अमिताभ बच्चन के 21 हिट फिल्मों में उनके किरदार की वेश-भूषा में ख़डे लोगों को पेश किया। इन लोगों के बीच अमिताभ बच्चन ने केक काटा।

Wednesday, July 22, 2009

रामू की मुराद है प्रियंका

Ramu

रामू की लगभग सभी हिरोहने अलग-अलग डाइरेक्टर के साथ काम कर रही है मगर प्रियंका कोठरी उनसे कुछ अलग है। दरअसल वे रामू का साथ छोडना ही नहीं चाहती। रामू की अगली फिल्म "अज्ञात" में भी प्रियंका नजर आ रही है। गौरतलब है कि निशा कोठरी ने अपना नाम बदलकर प्रियंका कर लिया है। उनसे जब भी रामू के बारे में पूछा जाता है तो वे उनकी तारीफ के पुल बांघ देती है। वे कहती है "रामू तब तक किसी को अपनी फिल्म में साइन नहीं करते जब तक वह उनकी कैरेक्टर की मांग पूरी नहीं करता। यही वजह है कि एक्टर्स उनके साथ काम करना चाहते है।" वे एक्टर को पूरी छूट अपनी प्रतिभा दिखाने की।

कभी-कभी आपको खुद अपनी प्रतिभा का पता नहीं होता लेकिन रामू उसे अच्छी तरह पहचान कर बाहर लाने में कामयाब है। अगर आप उन्हें काम के प्रति लगन, जुनुन और इच्छा दिखाते है तो वे जरूर आपको अपनी फिल्म के कास्ट करेंगे। मीडिया हमेशा मेरे, अंतरा और उर्मिला मातोंडकर के बारे में बात करती है। अभिताभ बच्चान, राजपाल यादव और संगीतकार अमर मोहिले के बारे में बात क्यों नहीं करती जबकि वे भी हमेशा उनके साथ काम करना चाहते है मै नहीं जानती क्यो हमेशा एक्ट्रैस का ही लिंक रामू के साथ जोडा जाता है।

Thursday, July 2, 2009

"अज्ञात" में अदृश्य शक्ति डराएगी: रामगोपाल वर्मा

रामगोपाल वर्मा का अपनी आने वाली फिल्म "अज्ञात" के बारे में कहना है कि यह हॉरर फिल्म नही बल्कि थ्रिलर फिल्म है। डर जरूरी नही कि किसी भयानक चीज से ही लगे। कई बार हमें उससे भी डर लगता है, जिसे हम देख नही पाते। इसी बात पर अज्ञात आघारित है। रामू ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह फिल्म मेरी पुरानी हॉरर फिल्मों से कही आगे है। सिर्फ आवाज के जरिये डर पैदा करना आसान बात नही है।

इस फिल्म में हमने जो जंगल दिखाया है, वो उन जंगल जैसा नही है, जो लोगों ने देखे है। "अज्ञात" में ज्यादातर नए कलाकारों को लिया गया है। रामू ने कहा कि नए चेहरों की कोई पहचान नही होती। उनकी कोई अपेक्षाएं नही होती। इससे मुझे ज्यादा आजादी मिलती है। वैसे भी "अज्ञात" में जंगल ही हमारा हीरों है।