Showing posts with label Rishi-Dimple in movie. Show all posts
Showing posts with label Rishi-Dimple in movie. Show all posts

Friday, March 26, 2010

नाना और ऋषि के साथ नजर आएंगी डिम्पल

Dimple-Rishi

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा डिम्पल कपाडिया जल्द ही अभिनेता नाना पाटेकर और ऋषि कपूर के साथ नजर आएंगी। डिम्पल फिल्म तुम मिलो तो सही में नाना पाटेकर के साथ और पटियाला हाउस में ऋषि कपूर के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि दोनों अभिनेताओं के साथ काम करने का अनुभव अलग-अलग है।
डिम्पल ने कहा जब मुझे पता चला कि नाना के साथ काम करना है, तो मैं सहम गई। उनके साथ काम करना आसान नहीं है। उनके साथ काम करना चुनौती भरा है। दोनों इससे पहले वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म क्रांतिवीर में नजर आए थे। फिल्म तुम मिलो तो सही दो अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली है।
दूसरी ओर ऋषि कपूर के साथ काम करने के बारे में डिम्पल ने कहा, ऋषि के साथ काम करने से एक ऊर्जा मिलती है। मैं उन्हें एटम बम समझती हूं। मैं उनके साथ आज के दौर में काम करने से बेहद खुश हूं।

Friday, November 6, 2009

फिर एक साथ नजर आएंगे ऋषि-डिंपल

Rishi-Dimple

फिल्म "बॉबी" के जरिए दर्शकों को लुभाने वाली ऋषि कपूर और डिंपल कपाडिया की जोडी एक बार फिर रूपहलें पर्दे पर साथ नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि ऋषि और डिंपल पिछली बार तकरीबन पांच साल पहले फिल्म "प्यार में टि्वस्ट" में साथ नजर आए थे। गुजरे जमाने की यह मशहूर जोडी निखिल आडवाणी की अगली फिल्म "पटियाला हाउस" में दिखाई देंगी, जिसमें अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं। सूत्रों के अनुसार "पटियाला हाउस" की कहानी रियल लाइफ इवेंट्स से प्रेरित हैं। इसमें एक मल्होत्रा परिवार है।

इस संयुक्त परिवार का एक मुखिया हैं और इसमें तीन पीढियों के सदस्य एक साथ रहते हैं। इसमें सटी हुई इमारतों में और भी मल्होत्रा परिवार रहते है जो वास्तव में इस बडे संयुक्त परिवार का हिस्सा है। इसमें सारे निर्णय परिवार के मुखिया द्वारा ही किए जाते हैं। ऋषि कपूर ही इसमें मुखिया गुरकीरत सिंह कालों का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने परिवार को उसी तरह चलाता है, जिस तरह प्रधानमंत्री अपनी सरकार चलाते हैं। इसमें उनका किरदार एक सख्तमिजाज अनुशासनप्रिय व्यक्ति का हैं, जिसकी कहीं गई बात पर कोई अंगुली भी नहीं उठा सकता। यह फिल्म दिसंबर में फ्लोर पर जाएगी।