Showing posts with label bollywood Actor Nana Patekar. Show all posts
Showing posts with label bollywood Actor Nana Patekar. Show all posts

Saturday, April 3, 2010

अच्छी पटकथाओं और निर्देशकों की जरूरत: डिंपल

Dimple Kapadia

"तुम मिलो तो सही" में पारसी महिला का किरदार करने के बाद अभिनेत्री डिंपल का कहना है कि यदि अच्छी पटकथाएं मिलें तो वे और भी फिल्मों में काम करना चाहेंगी। उनकी यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हुई।
बावन वर्षीय डिंपल ने बताया, ""अच्छी पटकथाएं बहुत कम मिलती हैं। इसके अलावा, मैं आलसी हूं! मैंने नाना पाटेकर के साथ "तुम मिलो तो सही" में अभिनय किया क्योंकि मुझे इस फिल्म की पटकथा पसंद आई थी। मुझे वास्तव में अच्छी पटकथाओं और निर्देशकों की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि जल्दी ही ऎसा होगा।"" उन्होंने "तुम मिलो तो सही" में एक ऎसी पारसी महिला का किरदार किया है जिसे अपने जीवन के अंतिम वर्षो में प्यार हो जाता है। वे कहती हैं, ""कबीर सदानंद ने बहुत प्यार से फिल्म बनाई है। यह बहुत रोचक फिल्म है और मैंने बहुत रूचि के साथ इसमें काम किया है। यह ऎसी फिल्म है जिस पर मुझे बहुत गर्व है। मुझे मेरा किरदार पसंद है। इससे क्या फर्क प़डता है कि कबीर सदानंद ने पर्दे पर मुझे मेरी वास्तविक उम्र से बूढ़ा दिखाया है।""
डिंपल कहती हैं कि उन्हें इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ काम करने में मजा आया। वह कहती हैं, ""अंतिम बार मैंने "क्रांतिवीर" में नाना के साथ काम किया था। उनके साथ दोबारा काम करना बहुत अच्छा था। जब वह कैमरे के आस-पास होते हैं तो मुझे कुछ सोचने की जरूरत नहीं प़डती सोचने का सारा काम वही करते हैं।""

Friday, March 26, 2010

नाना और ऋषि के साथ नजर आएंगी डिम्पल

Dimple-Rishi

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा डिम्पल कपाडिया जल्द ही अभिनेता नाना पाटेकर और ऋषि कपूर के साथ नजर आएंगी। डिम्पल फिल्म तुम मिलो तो सही में नाना पाटेकर के साथ और पटियाला हाउस में ऋषि कपूर के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि दोनों अभिनेताओं के साथ काम करने का अनुभव अलग-अलग है।
डिम्पल ने कहा जब मुझे पता चला कि नाना के साथ काम करना है, तो मैं सहम गई। उनके साथ काम करना आसान नहीं है। उनके साथ काम करना चुनौती भरा है। दोनों इससे पहले वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म क्रांतिवीर में नजर आए थे। फिल्म तुम मिलो तो सही दो अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली है।
दूसरी ओर ऋषि कपूर के साथ काम करने के बारे में डिम्पल ने कहा, ऋषि के साथ काम करने से एक ऊर्जा मिलती है। मैं उन्हें एटम बम समझती हूं। मैं उनके साथ आज के दौर में काम करने से बेहद खुश हूं।

Monday, November 2, 2009

"राजनीति" से बाहर हुए नाना

Nana Patekar

निर्देशक प्रकाश झा की चर्चित फिल्म "राजनीति" से अभिनेता नाना पाटेकर बाहर हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार भोपाल में शूटिंग के दौरान एक दृश्य को लेकर दोनों में बहस हुई। उसके बाद नाना ने फिल्म छोडने का फैसला किया और वे मुंबई वापस लौट आए। प्रकाश झा के समझाने के बावजूद गरम नाना ठंडे नहीं हुए। बाद में उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने झा से कहा कि वे लौटने के लिए तैयार हैं, लेकिन झा इसके लिए तैयार नहीं हुए। गौरतलब है कि "राजनीति" के लिए नाना कई दिनों से शूटिंग कर रहे थे और उनके बीच में फिल्म छोडने से फिल्म को काफी नुकसान होगा। अब किसी दूसरे अभिनेता को लेकर नाना के दृश्य फिल्माए जाएंगे।

नाना और प्रकाश झा के बीच बेहद मधुर संबंध थे। नाना ने झा निर्देशित अपहरण में प्रमुख भूमिका निभाई थीं। इसके बाद नाना एक फिल्म निर्देशित करने वाले थे, जिसके निर्माता बनने के लिए झा तैयार थे। नाना बहुत गुस्सैल व्यक्ति माने जाते है और उन्हें निर्देशित करना काफी मुश्किल होता हैं। उन्हें किस बात का गुस्सा आ जाए, ये समझा नहीं जा सकता। इस फिल्म को छोडने से नाना को दोहरा नुकसान हुआ। प्रकाश झा जैसे निर्देशक की दोस्ती टूटी और उनके गैरजिम्मेदाराना व्यवहार से बॉलीवुड के अन्य निर्माता उन्हें फिल्म में लेने के पहले कई बार सोचेंगे।