Showing posts with label adhyayan suman. Show all posts
Showing posts with label adhyayan suman. Show all posts

Friday, May 21, 2010

अध्ययन को फिर याद आई मेघना

Meghna-Adhyayan

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत से ब्रेकअप के बाद अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड मेघना नायडू की शरण में जाने का मन बना चुके हैं।
खबर है कि मेघना के रईस पिता शेखर सुमन को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यही वजह है कि अध्ययन अपने यार-दोस्तों के बीच मेघना के नाम की माला जप रहे हैं। हालांकि इस बारे में संपर्क करने पर अध्ययन कहते हैं, मैं अपने पिछले सभी संबंधों को भुलाकर सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दे रहा हूं।

Friday, June 26, 2009

अघ्ययन की एक मिनट के लिए निर्देशक बनने की इच्छा पूरी हूई

अभिनेता अघ्ययन सुमन की निर्देशक बनने की इच्छा एक मिनट के लिए पूरी होे गई। दरअसल उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म "जश्न" की शूटिंग के दौरान एक मिनट के लिए निर्देशन की कमान संभाली। अघ्ययन ने कहा कि बातचीत के दौरान ही भट्ट साहब ने मुझसे एक दृश्य का निर्देशन करने के लिए कहा। मैं बहुत घबराया हुआ था, लेकिन उन्होंने मुझसे विश्वास पैदा किया और मैं यह कर सका। फिल्म "जश्न" 17 जुलाई को रिलीज होगी। "जश्न" का निर्देशन रक्षा मिस्त्री और हसनैन हैदराबादी कर रहे है। फिल्म में अघ्ययन के अलावा अंजना सुखानी और शहाना गोस्वामी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।