Showing posts with label Mahesh Bhatt. Show all posts
Showing posts with label Mahesh Bhatt. Show all posts

Thursday, August 6, 2009

ठाकरे के इमरान हाशमी पर करारे प्रहार

Imran Hashmi

मुसलमान होने के कारण पाली हिल में फ्लैट न दिए जाने की शिकायत करने वाले अभिनेता इमरान हाशमी पर शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे जमकर बरसे है। उन्होंने इमरान के साथ प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रहने वाले निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट को भी निशाना बनाया है।

ठाकरे ने बुघवार को अपनी पार्टी के मराठी व हिंदी के मुखपत्र "सामना" में "कोण हा हाश्म्याक्" और "हाशमी की हलकटगीरी" शीर्षक से लिखे संपादकीय में हाशमी पर करारे प्रहार किए है। ठाकरे ने लिखा कि मुसलमानों को हक का घर चाहिए था इसलिए एक बार देश तोड कर पाकिस्तान दिया गया। यही नही उन्होंने हाशमी को हलकट (घटिया हरकत करने वाला), चिंदी और दुमहिलाऊ तक कह डाला। भट्ट की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी स्टंट करके पब्लिसिटी हासिल करना महेश भट्ट का घंघा है।

Monday, August 3, 2009

इमरान हाशमी के खिलाफ एफआईआर

Imran Hashmi

बांद्रा के पाली हिल इलाके की निंबाना सहकारी सोसायटी पर धर्म के आधार पर फ्लैट ने बेचे जाने का आरोप लगाने वाले अभिनेता इमरान हाशमी और फिल्म निर्माता महेश भट्ट के खिलाफ डीबी रोड पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सामाजिक कार्यकर्ता संजय बेडिया ने इमरान हाशमी और फिल्म निर्माता महेश भट्ट पर प्रचार के लिए धर्म-संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया है। बेडिया के अनुसार इमरान और महेश भट्ट पब्लिसिटी स्टंट के तहत समाज को बांटने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि दोनों ने जिस तरह से मुंबई में तनाव का माहौल पैदा किया है, उसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

Sunday, June 28, 2009

टॉप स्टार्स की फिल्मों को भी मनचाही प्राइस नही मिल पा रही

बॉलीवुड के टॉप स्टार्स की मेगा बजट फिल्मों को भी मनचाही प्राइस नही मिल पा रही है।

सलमान खान की "लंदन ड्रीम्स", अक्षय कुमार की "ब्लू" और आमिर खान की "थ्री इडियट्स" जैसी फिल्मों को ओवर बजट मानते हुए डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियां मोटी कीमत देने से कतरा रही है।
कुछ बरस पहले तक इन स्टार्स की फिल्में शूटिंग फ्लोर पर पहुंचने से पहले मनचाही प्राइस पर बिकती थी। फिल्म मार्किटिंग के बिजनेस से जुडे दिलीप अग्रवाल के अनुसार इन मेगा बजट फिल्मों के निर्माताओं ने अपनी फिल्म की प्राइस 110 से 125 करोड रूपये के बीच लगाई है।
लेकिन कोई बडी डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी इन फिल्मों को इस प्राइस में खरीदने के लिए तैयार ही नही है। पिछले साल आमिर खान की फिल्म "गजनी" को लगभग 90 करोड रूपये में खरीदने वाली कंपनी थ्री इंडियट्स के लिए 100 करोड रूपये से ज्यादा का दांव लगाने को राजी नही। निर्माता एंथोनी डिसूजा की फिल्म "ब्लू" में अक्षय कुमार लीड रोल में है, लेकिन कोई डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी इस फिल्म के राइट्स हासिल करने के लिए 125 करोड रूपये देने को तैयार नही। सबसे बुरा हाल तो सलमान खान, अजय देवगन, आसिन स्टारर "लंदन ड्रीम्स" का है, जो विपुल शाह की फिल्म है।
विपुल "लंदन ड्रीम्स" के वल्र्ड राइट्स के लिए 110 करोड रूपये चाहते है। लेकिन लगातार कई फ्लॉप दे चुके सलमान की इस फिल्म के लिए कोई कंपनी इतना बडा दांव लगाने को तैयार नही। इन दिनों डिस्ट्रिब्यूटर छोटे बजट की फिल्मों पर ज्यादा घ्यान दे रहे है।

Friday, June 26, 2009

अघ्ययन की एक मिनट के लिए निर्देशक बनने की इच्छा पूरी हूई

अभिनेता अघ्ययन सुमन की निर्देशक बनने की इच्छा एक मिनट के लिए पूरी होे गई। दरअसल उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म "जश्न" की शूटिंग के दौरान एक मिनट के लिए निर्देशन की कमान संभाली। अघ्ययन ने कहा कि बातचीत के दौरान ही भट्ट साहब ने मुझसे एक दृश्य का निर्देशन करने के लिए कहा। मैं बहुत घबराया हुआ था, लेकिन उन्होंने मुझसे विश्वास पैदा किया और मैं यह कर सका। फिल्म "जश्न" 17 जुलाई को रिलीज होगी। "जश्न" का निर्देशन रक्षा मिस्त्री और हसनैन हैदराबादी कर रहे है। फिल्म में अघ्ययन के अलावा अंजना सुखानी और शहाना गोस्वामी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।