Showing posts with label ben kingsley. Show all posts
Showing posts with label ben kingsley. Show all posts

Friday, October 9, 2009

12 फरवरी को रिलीज होगी "तीन पत्ती"

Teen Patti

आस्कर पुरस्कार विजेता बेन किंग्स्ले और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म "तीन पत्ती" अगले साल 12 फरवरी को रिलीज होगी। करीब तीन दशकों के बाद बेन किंग्स्ले की भारतीय सिनेमा में वापसी हो रही है।
इससे पहले उन्होंने 1982 में बनी रिचर्ड एटनबरो की महान फिल्म "गांधी" में गांधी की भूमिका निभाई थी। असाधारण अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के आस्कर पुरस्कार से नवाजा गया था। "तीन पत्ती" की निर्देशक लीना यादव ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग भारत व ब्रिटेन में हुई हैं।

"तीन पत्ती" के अन्य किरदारों में माधवन व राइमा सेन है। अंबिका ए. हिंदुजा के सेरेडिपिटी फिल्म्स के बैनर तले बनी "तीन पत्ती" में संगीत सलीम-सुलेमान का है व सिनेमेटोग्राफी असीम बजाज की हैं।