Showing posts with label bollywood actor saif ali khan. Show all posts
Showing posts with label bollywood actor saif ali khan. Show all posts

Friday, September 10, 2010

सैफ ने ड्रीम्स को कहा गुड बाय

Saif Ali Khan

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के मूड के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
सूत्रों के अनुसार, छोटे नवाब अपने कैरियर को नई ग्रोथ देने के लिए विशाल भारद्वाज के साथ काम करना चाहते है।
जब विशाल को सैफ की इच्छा पता लगी, तो उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म ड्रीम्स के लिए साइन कर लिया। उस समय तो छोटे नवाब ने यह रोल स्वीकार किया था, लेकिन अब खबर है कि उन्होंने इससे किनारा कर लिया है। दरअसल, सैफ फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ फेरबदल चाहते थे, जो कि विशाल को नहीं सुहाया। बस इसी बात पर नाराज होकर सैफ ने ड्रीम्स को गुड बाय कर दिया।

Tuesday, May 25, 2010

टि्वटर से नहीं जुडेंगे सैफ

Saif Ali Khan

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को टि्वटर का कोई क्रेज नहीं है। यही वजह है कि सैफ न सिर्फ आज बल्कि आने वाले समय में भी टि्वटर या कोई और नेटवर्किग साइट ज्वाइन नहीं करना चाहते।
सैफ का मानना है कि स्टार्स का इस तरह सीधे तौर पर पब्लिक से बात करना ठीक नहीं है और उन्हें ऑडियंस से एक गैप बनाकर रखना चाहिए। सैफ ने कहा, मैंने टि्वटर या कोई और नेटवर्किग साइट ज्वॉइन नहीं की है। दरअसल, मुझे नहीं लगता कि मुझे इसकी जरूरत है। उनका यह भी कहना था कि वह नहीं जानते कि पब्लिक से क्या बात करनी चाहिए, इसलिए वह उससे दूरी बनाकर रखते है।