बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के मूड के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
सूत्रों के अनुसार, छोटे नवाब अपने कैरियर को नई ग्रोथ देने के लिए विशाल भारद्वाज के साथ काम करना चाहते है।
जब विशाल को सैफ की इच्छा पता लगी, तो उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म ड्रीम्स के लिए साइन कर लिया। उस समय तो छोटे नवाब ने यह रोल स्वीकार किया था, लेकिन अब खबर है कि उन्होंने इससे किनारा कर लिया है। दरअसल, सैफ फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ फेरबदल चाहते थे, जो कि विशाल को नहीं सुहाया। बस इसी बात पर नाराज होकर सैफ ने ड्रीम्स को गुड बाय कर दिया।
Friday, September 10, 2010
सैफ ने ड्रीम्स को कहा गुड बाय
Friday, May 21, 2010
सैफ अली खान के पदचिन्हों पर तुषार कपूर
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान फिल्म "हम तुम" में कार्टून बना चुके हैं। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए अभिनेता तुषार कपूर राजश्री प्रोडक्शंस की अगली फिल्म "लव यू.. मिस्टर कलाकार!" में एक कार्टूनिस्ट की भूमिका कर रहे हैं। तुषार फिल्म में साहिल नाम के एक कलाकार की भूमिका कर रहे हैं। साहिल को प्रकृति, कागज के एक टुक़डे और यहां तक कि एक मक़डी के जाल सहित हर कहीं से प्रेरणा मिलती रहती है।
फिल्म में अभिनेत्री अमृता राव (ऋतु) उनकी सह-कलाकार हैं। वह एक प्रबंधन प्रशिक्षु की भूमिका में दिखेंगी, जिनकी दुनिया ऋण, कुल बिक्री, लाभ और समय सीमा के इर्द-गिर्द बसी रहती है। ऋतु को साहिल से प्यार हो जाता है और वह व्यापार के नए नियमों के रेखाचित्र बनाने में उनकी मदद करती हैं और इस तरह कारपोरेट दुनिया में एक कलाकार की सादगी उभर कर आती है। एस. मनस्वी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद भी लिखे हैं। कमल कुमार ब़डजात्या, राजकुमार ब़डजात्या और अजीत कुमार ब़डजात्या संयुक्त रूप से "लव यू.. मिस्टर कलाकार" का निर्माण कर रहे हैं। जुलाई 2010 की शुरूआत में फिल्म का प्रदर्शन होगा।
Saturday, October 31, 2009
कुर्बान से बडी उम्मीदें लगाए बैठे है सैफ
बॉलीवुड अभिनेता छोटे नवाब यानी सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म "कुर्बान" को लेकर खासे उत्साहित है। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म में करीना के साथ उनकी जोडी दर्शकों पर अपना जादू छोडने में कामयाब होगी। धर्मा प्रोडक्शन की आने वाली सैफ अली खान और करीना कपूर अभिनीत "कुर्बान" एक रोमांटिक-रोमांचक फिल्म हैं। सैफ ने कहा कि फिल्म में करीना और मेरी जोडी कमाल करेंगी।
फिल्म का निर्माण करण जौहर और निर्देशन रेनसिल डिसिल्वा ने किया है। फिल्म में सैफ-करीना के अलावा विवेक ओबेरॉय, दीया मिर्जा, किरण खेर और ओमपुरी नजर आएंगे। यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। मीडिया में आ रही खबरो के अनुसार अपने वास्तविक प्यार का खुला इजहार कर चुके सैफ और करीना ने इस फिल्म में कई गर्मागर्म दृश्य किए है। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्म के जरिये उनके रियल प्यार की गर्माहट को जाना जा सकता हैं।
Tuesday, July 21, 2009
जेहादी बनेंगे सैफ अली खान
बॉलीवुड अभिनेत्रा सैफ अली खान का कहना है कि निर्देशक रेनसिल डीसिल्वा की फिल्म "जेहाद" में काम करते हुए जिदंगी और मजहब के प्रति उनका नजरिया बदल गया। इस फिल्म में वह एक कट्टरपंथी मुस्लिम की भूमिका में है। दरअसल फिल्म का यह शीर्षक अभी स्थायी रूप से तय नहीं है।
सैफ ने सूत्रों को बताया कि मै इस फिल्म में एक कट्टरपंथी का किरदार निभा रहा हूं। जबकि विवेक ओबरॉय एक उदारवादी मुस्लिम बने है। उन्होंने कहा इस भूमिका की वजह से मै ने सिर्फ राजनीतिक तौर पर जागरूक बना हूं बल्कि कहीं ज्यादा घार्मिक भी हो गया हूं। परंतु मै हमेशा घार्मिक से ज्यादा आघ्यात्मिक था। इस फिल्म के जरिए मजहब को ज्यादा जानने को मौका मिला। इस फिल्म में काम करने के दौरान मैने इस्लाम के बारे मे काफी पढाई की है। इससे पहले सैफ ने निर्देशक विशाल भारद्वज की फिल्म "ओमकारा" मे नकारात्मक भूमिका निभाई थी।
Sunday, July 12, 2009
"लव आज कल" बताएंगी प्यार के सही मायने
अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री दीपिका पादूकोण की फिल्म "लव आज कल" एक बडी हिट की तैयारी में है। "लव आज कल" के निर्माता सैफ अली खान अपनी इस फिल्म को लेकर काफी व्यस्त है। सैफ, दीपिका, हरलीन से इस फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली को बहुत उम्मीदे है। यह कहानी दो जुडवां लडकों पर फिल्माई गई है, जिसमें एक तो लंदन में पला-बढा है और दूसरा भारत के बंगाली शहर कोलकाता में। इस फिल्म मे सैफ डबल रोल जय और वीर सिंह की भूमिका निभा रहे है। वीर सिंह के रूप में सैफ पहली बार सरदार बने है। वीर बहुत ही ईमानदार, सच्चा और भावुक इंसान है। वह प्यार को बहुत महत्वपूर्ण समझता है, और प्यार करने वालों की इजत भी करता है। वह एक लडकी हरलीन को बहुत पसंद करता है। वीर पेड के नीचे खडे होकर कसम खाता है कि वह इस जन्म और हर जन्म में हरलीन के साथ ही रहेगा। वहीं, दूसरी और जय (सैफ)प्यार को मात्र एक खिलवाड समझता है।
वह लडकी के साथ जन्म-जन्म तक रहने के वादे को नही मानता। दीपिका पादूकोण(मीरा)और जय एक दूसरे को बहुत प्यार करते है परंतु शादी जैसी परम्पराओं को वे बिल्कुल नही मानते।
जब जिंदगी उन्हें एक दूसरे से दूर ले जाती है तो वह खुशी-खुशी इस सच्चाई को स्वीकार करते है। कहानी का अंत क्या होगा इसको देखने के लिए 31 जुलाई तक इंतजार करना होगा।
Sunday, July 5, 2009
"लव आज कल" पूरी तहर पारिवारिक फिल्म है: इम्तियाज अली
आगामी फिल्म "लव आज कल" के निर्देशक इम्तियाज अली ने कहा कि फिल्म में चुंबन से जुडे दृश्य है, लेकिन यह पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म है। अली ने कहा कि यह ज्यादा मायने रखता है कि आप फिल्म को किस तरह से बनाते है। कोई भी मेरी इस फिल्म को देखते हुए असहज महसूस नही करेगा। कोई भी इस फिल्म को परिवार के साथ देख सकता है। इससे पहले अली "सोचा न था" और "जब वी मेट" जैसी फिल्में बना चुके है। उनकी इस फिल्म में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 31 जुलाई को प्रदर्शित होगी।
Saturday, July 4, 2009
सैफ को चुमते ही पूरी दुनिया भूल गई दीपिका
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादूकोण ने अपनी आने वाली फिल्म "लव आज कल" में अभिनेता सैफ अली खान को ऎसे चूमा कि लगा वह पूरी दुनिया ही भूल चुकी है। वहीं इस किस को लेकर करीना कपूर भी कई रात सो नही पायी। इस सीन को लेकर दीपिका का कहना है कि स्क्रिप्ट की मांग के हिसाब से सब कुछ करना पडता है। फिल्मों में अब वह जमाना नही रहा जब किस के दृश्य आते ही दो फूलों को आपस में जुडते दिखा दिया जाता था। दीपिका का कहना है कि फिल्म में मैं और सैफ एक लव कपल है, और दोनों ने इस बात को समझा और सीन को सहजता से पूरा कर लिया। दीपिका का कहना है कि किसी सीन में पूरी तरह डूबे बिना उसे अच्छा नही बनाया जा सकता।
Thursday, July 2, 2009
अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर उत्साहित है सैफ-करीना
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित है। दोनों के लिए ही जुलाई का महीना महत्वपूर्ण है। करीना की "कमबख्त इश्क" 3 जुलाई को और सैफ की होम प्रोडक्शन की फिल्म "लव आज कल" 31 जुलाई को प्रदर्शित होने जा रही है। करीना को इस बात का विश्वास है कि अक्षय और उनकी जोडी वाली फिल्म "कमबख्त इश्क" सफल होगी। हालांकि इस जोडी वाली फिल्म "टशन" बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। लेकिन "कमबख्त इश्क" को लेकर करीना का मानना है कि यह हर उम्र और वर्ग के दर्शकों को पसंद आने वाली फिल्म है।
करीना अपनी फिल्म को लेकर जितनी उत्साहित है, उतना ही सैफ अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म "लव आज कल" को लेकर है। इस फिल्म में सैफ बतौर अभिनेता भी काम कर रहे है, सैफ के साथ इस फिल्म में दीपिका पादूकोण नजर आएंगी।