Showing posts with label dino moriya marriage. Show all posts
Showing posts with label dino moriya marriage. Show all posts

Thursday, April 22, 2010

नंदिता से शादी करेंगे डिनो

Dino Moriya

बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया का नाम वैसे तो नई-नई हीरोइनों के साथ जुडता रहता है, लेकिन इस बार वह नंदिता महतानी को लेकर सीरियस नजर आ रहे हैं। खबर यह भी है कि यह कपल शादी के बंधन में बंधने की सोच रहा है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर डिनो दोबारा से नंदिता के साथ क्यों आ रहे है, जिनका हाथ उन्होंने बिपाशा के ब्रेकअप के बाद थामा था।
डिनो के करीबी दोस्तों ने बताया कि लारा दत्ता के महेश भूपति से बढती नजदीकी को देखकर डीनो खुद को ठगा सा महसूस कर रहे थे। ऎसे में उन्हें नंदिता की याद आई और लगा कि वह उन्हें कितना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने दोबारा नंदिता से कॉन्टैक्ट किया और फिलहाल दोनों दोबारा से करीब आ गए है। लेकिन एक बात तो माननी पडेगी कि डिनो प्यार के मामले में कभी भाग्यशाली नहीं रहे। हालांकि डिनो इस बात को मानने को तैयार नहीं है।
वह कहते है, कौन कहता है कि मैं प्यार के मामले में लकी नहीं हूं। मेरे पास मुझे सबसे ज्यादा प्यार करने वाली लव पार्टनर है। जब मुझे लगेगा कि सब कुछ ठीक है तो हम शादी का भी प्लान करेंगे। लेकिन तब लोग मेरी शादी की तारीख न निकालने लगें। हम जब भी शादी करेंगे, तो हम पूरी इंडस्ट्री को बुलाएंगे।