बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया का नाम वैसे तो नई-नई हीरोइनों के साथ जुडता रहता है, लेकिन इस बार वह नंदिता महतानी को लेकर सीरियस नजर आ रहे हैं। खबर यह भी है कि यह कपल शादी के बंधन में बंधने की सोच रहा है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर डिनो दोबारा से नंदिता के साथ क्यों आ रहे है, जिनका हाथ उन्होंने बिपाशा के ब्रेकअप के बाद थामा था।
डिनो के करीबी दोस्तों ने बताया कि लारा दत्ता के महेश भूपति से बढती नजदीकी को देखकर डीनो खुद को ठगा सा महसूस कर रहे थे। ऎसे में उन्हें नंदिता की याद आई और लगा कि वह उन्हें कितना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने दोबारा नंदिता से कॉन्टैक्ट किया और फिलहाल दोनों दोबारा से करीब आ गए है। लेकिन एक बात तो माननी पडेगी कि डिनो प्यार के मामले में कभी भाग्यशाली नहीं रहे। हालांकि डिनो इस बात को मानने को तैयार नहीं है।
वह कहते है, कौन कहता है कि मैं प्यार के मामले में लकी नहीं हूं। मेरे पास मुझे सबसे ज्यादा प्यार करने वाली लव पार्टनर है। जब मुझे लगेगा कि सब कुछ ठीक है तो हम शादी का भी प्लान करेंगे। लेकिन तब लोग मेरी शादी की तारीख न निकालने लगें। हम जब भी शादी करेंगे, तो हम पूरी इंडस्ट्री को बुलाएंगे।
Showing posts with label Dino Moriya. Show all posts
Showing posts with label Dino Moriya. Show all posts
Thursday, April 22, 2010
नंदिता से शादी करेंगे डिनो
Friday, August 14, 2009
बिपाशा सिर्फ मेरी अच्छी दोस्त है: डीनो मोरिया
बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरिया अपनी और अभिनेत्री बिपाशा बसु की डेटिंग की खबरों से आहत है। डीना का कहना है कि पता नही यह किन लोगों के दिमाग की उपज है। लेकिन मुझे बहुत खराब लगता है। बिपाशा मेरी अच्छी दोस्त है, बस। इसके अलावा हमारे बीच कोई भी रिलेशन नही है।
डीनो इतना तो मानते है कि "राज" मेरी एकमात्र हिट फिल्म है, इसलिए उसे देखकर मैं भावुक हो जाता हूं। लेकिन इस फिल्म में अपनी हीरोइन बिपाशा के साथ भावुक रिश्तों को लेकर उनका कहना है कि हम सिर्फ दोस्त है और दोस्त रहेंगे। एक पार्टी में हम दोनों एक साथ क्या दिखे, मीडिया ने बेवजह डेटिंग की स्टोरी बना दी। बिपाशा और जॉन एक दूसरे से प्यार करते है, और मैं इसमें अपनी खिचडी नही पकाना चाहता।
Subscribe to:
Posts (Atom)