मशहूर पॉप गायिका रिहाना अपने पुरूष मित्र और बेसबाल खिल़ाडी मैट कैंप के साथ फोटो लिए जाने पर खासी नाराज हैं।
"अनफेथपुल" में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकीं रिहाना संभवत: अपने संबंधों को छिपाना चाहती थीं। परंतु एक रेस्तरां से बाहर निकलते समय उनकी तस्वीर ले ली गई। वर्तमान में रिहाना "लास्ट गर्ल आन अर्थ" के तहत विश्वव्यापी दौरे पर निकलेंगी जो अगले महीने अमेरिका से शुरू होगा।
Thursday, June 24, 2010
मित्र के साथ फोटो पर नाराज हुई रिहाना
Monday, May 3, 2010
रेहाना ने की सेक्स टॉय की खरीददारी
पॉप गायिका रेहाना को पिछले दिनों पेरिस के एक स्टोर में सेक्स टॉय खरीदते हुए देखा गया। इस दौरान उन्हें इस बात का ध्यान नहीं था कि लोग उन्हें नोटिस कर रहे हैं।
जाहिर है कि अपने सेक्सी लुक और सेक्सी वीडियोज के लिए मशहूर रेहाना को पहचानना लोगों के लिए मुश्किल काम नहीं था। ट्रेच कोट, शेड्स और बूट्स पहने अंब्रेला सिंगर रेहाना ने सेक्स टॉय खरीदने से पहले लाजरी की भी जमकर खरीददारी की। एक पिंक कलर के सेक्स टॉय को हाथ में लिए रेहाना जमकर हंसती हुई भी नजर आई
Thursday, April 22, 2010
चोट लगने के बाद अस्पताल पहुंची रिहाना
लोकप्रिय गायिका रिहाना को पसलियों में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
वेबसाइट "पीपुल डॉट कॉम" के अनुसार स्विट्जरलैंड में सोमवार को एक संगीत कार्यक्रम पेश करने के दौरान रिहाना को चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिहाना के प्रतिनिधि ने कहा कि गायिका की हालत ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें ढाई घंटे तक अस्पताल में रखा गया था।
Wednesday, January 6, 2010
तस्वीरों के जरिए हुस्त्र की नुमाइश
रॉक म्यूजिक की मशहूर सिंगर रिहाना की आवाज जितनी दिलकश है, उनका हुस्त्र उससे कम कातिलाना नहीं है। न्यूयॉर्क डेली ने बताया कि रिहाना अपने चाहने वालों के लिए अपनी तस्वीरों का एक कलेक्शन जारी करने जा रही हैं।
अम्ब्रेला से मशहूर हुई इस सिंगर ने अपनी फोटोबुक के लिए क्रिएटिव डायरेक्टर सिमोन हेनवुड के साथ जोडी भी बनाई है। लेकिन रिहाना के चाहने वालों को उनकी बेतकल्लुफ तस्वीरों के लिए 29 जून तक इंतजार करना पडेगा और हां, इसके लिए 38 डॉलर की रकम भी खर्च करनी होगी।
Monday, December 14, 2009
सेक्स करना चाहती है रिहाना
पॉप क्वीन रिहाना ने कहा कि मैं सेक्स करना चाहती हूं और मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पडता कि सामने वाला पुरूष है या स्त्री। बकौल रिहाना मेरे जीवन में सेक्स का काफी महत्व हैं और मैं इसे जीवन का एक खूबसूरत एहसास मानती हूं।
रिहना का कहना है कि मानव मन ऎसा है कि वो लिंग का भेद नहीं देखता। प्रेम किसी से भी हो सकता है। ये संभव है कि एक महिला दूसरी महिला के प्रति और एक पुरूष दूसरे पुरूष के प्रति आकर्षित हो जाए। इसमें कुछ भी गलत नहीं है और इसलिए इस गलत नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। रिहाना का कहना है कि उन्हें मेगन काफी कामुक लगती है और वो उनके साथ पर्दे पर सेक्स सीन करना चाहती है।
वो बताती है कि मुझे लेस्बियन कहलाने में कोई संकोच नहीं हैं। अगर कोई एक स्त्री के दूसरी स्त्री के प्रति प्रेम को लेस्बियन का नाम देता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं हैं।
Friday, December 4, 2009
रेहाना की न्यूडिटी का सच
पॉप गायिका रेहाना ने हाल ही में यूएस रेडियों पर साक्षात्कार के दौरान अपने न्यूडिटी के सच को उजागर किया। रेहाना का कहना है कि उन खबरों में सच्चाई हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि रेहाना अपने घर में निर्वस्त्र घूमना पसंद करती हैं। रेहाना ने बताया कि उन्हें इस अवस्था में एक बार उनके घर में काम करने वाले शख्स ने भी देखा। रेहाना ने बताया कि काम के सिलसिले में वो अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर में काम ही आती-जाती हैं।
उनके घर के पूल की देखभाल करने वाला ये शख्स हफ्ते में एक बार आता हैं और रेहाना भी इस बात से अंजान थीं कि वो आने वाला हैं। रेहाना अपनी आदत के मुताबिक घर में निर्वस्त्र घूम रही थीं और फ्रिज से नारियल पानी लेने के लिए गई। जब वो मुडीं तो अपने सामने उस शख्स को देखकर वो जम सी गई।
Thursday, December 3, 2009
हर महिला को न्यूड फोटो खिंचानी चाहिए: रिहाना
पॉपस्टार रिहाना ने दुनिया की हर महिला को सलाह दी है। उनका कहना है कि हर महिला को इतना बोल्ड होना चाहिए कि वह अपनी न्यूड फोटो खिंचा सकें ।
द सन ऑनलाइन के अनुसार, 21 साल की रिहाना ने एक बार फिर से छोटे और सेक्सी कपडों और "डांस मेस विद मी" की इमेज के साथ वापसी की हैं। रिहाना ने कहा कि हर महिला को न्यूड फोटों खिंचानी चाहिए। अगले पांच साल में मेरी बॉडी यह नहीं रह जाएगी। मैं हमेशा से सेक्सी रही हूं लेकिन 19 साल के सेक्सी और 21 साल के सेक्सी होने में फर्क हैं। हालांकि "अम्ब्रेला" गायिका का कहना है कि जब उनकी न्यूड तस्वीरे बेवसाइट पर लीक हुई तो उन्हें शर्मिदगी उठानी पडी थीं।