Showing posts with label hot amrita rao. Show all posts
Showing posts with label hot amrita rao. Show all posts

Wednesday, February 3, 2010

अभी शादी नहीं करूंगी: अमृता

Amrita Rao

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव 28 साल की हो चुकी है, लेकिन उन्हें लगता है कि अभी शादी के लिए सही वक्त नहीं है। अमृता का कहना है कि वो शादी के बारे में पूछे जाने वाले सवालों से परेशान है।
अमृता का कहना है कि वो और उनके परिवार वाले अच्छी तरह से जानते है कि लाखों भारतीय लडकियों में से एक को मौका मिलता है कि फिल्म इंडस्ट्री की गलाकाट प्रतिस्पर्धा में अपने पैर जमा पाएं और जब उन्हें ये मौका मिला है, तो शादी की जल्दी क्या है। उनका कहना है कि करियर इंतजार नहीं करता, शादी इंतजार कर सकती है। अमृता ने कहा कि वो साल में तीन फिल्में करके खुश है। अमृता आबोदाना, जाने कहां से आई है में भी नजर आएंगी।

Saturday, November 7, 2009

शादी से पहले सेक्स गलत नहीं: अमृता राव

Amrita Rao

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव अपनी कोल्ड इमेज से बेहद परेशान हैं। वह हर हाल में इस इमेज को बदलना चाहती हैं। हालांकि इसके लिए उन्होंने कोशिशें भी काफी कीं, लेकिन अफसोस कि अब तक की सभी कोशिश नाकाम रहीं। ऎसे में अब अमृता ने एक और बडी कोशिश की हैं।
हाल ही में उन्होंने पुरूषों की एक मैग्जीन के कवर के लिए काफी हॉट फोटो शूट तो करवाया ही, अपनी इमेज बोल्ड दिखाने के लिए अब वह यह कह रही हैं कि अगर दो लोग आपस में प्यार करते है और शादी से पहले फिजिकल रिलेशनशिप रखना चाहते है, तो इसमें कोई बुराई नहीं हैं। वह कहती है, अगर दोनों पार्टनर एक दूसरे के साथ कम्फर्टेबल है और रिलेशन में सावधानी बरत रहे हैं, तो यह उनका अपना फैसला होना चाहिए। मुझे लगता है इसमें कोई हर्ज भी नहीं हैं।

Saturday, July 18, 2009

अमृता अब संपादन में हाथ आजमाएंगी

Amrita Rao

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव अभिनय के साथ-साथ फिल्म संपादन के क्षेत्र मे भी कदम रखेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह संपादन से संबंघित काम करेंगी। अमृता ने कहा कि मुझे शुरू से संपादन आकर्षित करता रहा है। मै अपनी इच्छा जरूर पूरी करूंगी। दरअसल मै अभिनय के अलावा भी कुछ काम करन चाहती हूं। इसके लिए संपादन के पाठ्यक्रम का सहारा लूंगी।

अमृता ने बॉलीवुड को "इश्क विश्क", "मस्ती", "मै हूं ना", "विवाह", "वेलकम टू सज्जनपुर" जैसी अच्छी फिल्में दी है। उनकी नई फिल्म "शार्ट कट-द कॉन इज ऑन" है।

Wednesday, July 1, 2009

मैं दस साल शादी नहीं करूंगी : अमृता

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव की "इश्क विश्क", "मै हुं ना" और "विवाह" जैसी कामयाब के अभिनय करने के बाद अब दस साल तक शादी का कोई इरादा नहीं है। अमृता जिंदगी के 28 वसंत पर कर चुकी और सात वर्ष पहले फिल्म "अब के बरस" से कैरियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई कामयाब फिल्मों में काम किया। श्याम बेनेगल की फिल्म "वेलकमटू सज्जनपूर" में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई। अमृता ने बताया, अभी मेरा दस साल तक विवाह करने का कोई इरादा नहीं है। इस समय मेरे जीवन में कोई भी खास शख्स नहीं है। मै सारा घ्यान अपने काम पर दे रही हूं। इस साल अमृता की फिल्म "शॉर्ट द कॉन इज ऑन" रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में उसके साथ अक्षय खन्न और अरशद वारसी है। अमृता के शाहिद कपूर और हरमन बवेजा के साथ डेट पर जाने की अफवाहे रही है।

Tuesday, June 30, 2009

अमृता ग्लैमरस किरदार से खुश है

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव ने फिल्म "विवाह" में परंपरागत भारतीय नारी का किरदार निभाया और अब आने वाली फिल्म "शार्टकट" में ग्लैमरसर भूमिका से अपने प्रशंसको को चौकाने वाली है। राजकुमार संतोषी की फिल्म "द लीजेड ऑफ भगत सिंह" के कैरियर की शुरूआत करने वाली अमृता का मानना है कि उन्हे अभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। अमृता राव ने कहा है कि अभी मेरी यात्रा शुरू हुई है। मै किसी एक भूमिका में नहीं बंघना चाहती। "विवाह" और "वेलकम टू सज्जनपूर" के बाद मै "शार्टकट" में ग्लैमरस किरदार करके खुश हूं। उनका कहना है कि वह अपनी सुविघानुसार अलग-अलग भूमिकाओं में सहज महसूस करती है।

शार्टकट दस जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इसके बारे में अमृता ने कहा कि उन्हें इस फिल्म की पटकथा की मौलिकता पसंद है। अमृता ने कहा कि फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ एक अभिनेत्री के किरदार में हूं। मै कुछ साल पहले मिलन लूथरा की "दीवार" में उनके साथ काम कर चुकी हूं, जब मै नई-नई थी। अमृता ने अक्षय के व्यक्तित्व के विविघ पहलुओं की तारीफ भी की। अमृता राव ने फिल्म में मानसी नाम की लडकी की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, जब में कोई किरदार निभाती हूं तो बेहतर चरित्र चित्रण, जबर्दस्त संवाद और किरदार की प्रस्तुति में विविघता चाहती हूं।