Showing posts with label amrita rao in shotcut. Show all posts
Showing posts with label amrita rao in shotcut. Show all posts

Sunday, July 12, 2009

"शार्टकट" मनोरंजन बनाम बोरियत

Shortcut निर्माता: अनिल कपूर
निर्देशक: नीरज वोरा
संगीत: शंकर-अहसान-लॉय
कलाकार: अक्षय खन्ना, अमृता राव,अरशद वारसी, चंकी पांडे

समीक्षा: "गांघी माय फादर" के बाद अनिल कपूर फिल्म "शार्टकट" भी अपेक्षाओं पर खरी नही उतरती और एक औसत फिल्म बनकर रह जाती है। फिल्म देखते समय मनोरंजन बनाम बोरियत का ग्राफ लगातार ऊपर-नीचे होता रहता है। "शार्टकट" फिल्म में शेखर(अक्षय खन्ना) सहायक निर्देशक है और बतौर निर्देशक अपनी फिल्म शुरू करना चाहता है। वह स्क्रिप्ट लिखता है, जिस पर एक निर्माता फिल्म बनाने के लिए तैयार हो जाता है। राजू(अरशद वारसी) बहुत खराब अभिनेता है, लेकिन सुपरस्टार बनने का ख्वाब संजोए है। राजू को एक निर्माता कहता है कि यदि वह अच्छी स्क्रिप्ट लाए तो उसे वह हीरो बना देगा। राजू अपने दोस्त शेखर की स्क्रिप्ट चुरा लेता है। फिल्म बनती है, हिट होती है, और राजू सुपरस्टार बन जाता है। राजू के इस कदम से शेखर को बहुत ठेस पहुंचती है। मानसी (अमृता राव) सुपरस्टार है, और शेखर को चाहती है। दोनों शादी कर लेते है। शादी के बाद शेखर को सभी मानसी के पति के रूप में जानते है, और उसे यह बात बुरी लगती है। खफा होकर शेखर अपनी पत्नी से झगड लेता है, और दोनों अलग हो जाते है। नाकामियों से परेशान शेखर को एक निर्माता मिलता है, और अपनी फिल्म निर्देशित करने को कहता है। उसकी शर्त है कि हीरो राजू रहेगा। फिल्म शुरू हो उसके पहले निर्माता की मौत हो जाती है। शेखर अपने पडोसियों की मदद से फिल्म शुरू करता है, लेकिन उसका और राजू का ईगो आडे आता है। किस तरह से शेखर फिल्म पूरी करता है, और मानसी को फिर पाता है, ये फिल्म का सार है। फिल्म में हास्य काफी उबाऊ नजर आ रहा है। अगर फिल्म में हंसी आती है तो वो तब जब अक्षय और अरशद एक साथ होते है। फिल्म की शुरूआत अच्छी है और उम्मीद जगाती है कि एक उम्दा फिल्म देखने को मिलेगी। राजू के स्क्रिप्ट चुराने तक फिल्म में पकड है।
इसके बाद शेखर और मानसी की प्रेम कहानी और उनका झगडा फिल्म को बोझिल बना देता है, और अभिमान की याद दिलाता है। शेखर जब फिल्म बनाना शुरू करता है, तब फिल्म में फिर पकड आती है, लेकिन क्लायमैक्स में मामला फिर बिगड जाता है। अक्षय खन्ना ने अपना रोल पूरी गंभीरता से निभाया है। फिल्म में अमृता राव काफी सेक्सी लगी है। अमृता राव के हिस्से में थोडे-बहुत गाने और दृश्य आएं।
हर फिल्म में अरशद वारसी एक जैसा अभिनय कर रहे है, लेकिन फिर भी वे हंसाते है। चंकी पांडे ने अभिनय के नाम पर तरह-तरह के मुंह बनाए है। संजय दत्त और अनिल कपूर एक गाने में नजर आएं, लेकिन बात नही बनी। शंकर-अहसान-लॉय का संगीत उनके प्रतिष्ठा के अनुरूप नही है। केवल एक गीत "निकल भी जा" याद रहता है।

Tuesday, July 7, 2009

अनिल कपूर पर "शार्टकट" का शीर्षक चुराने का आरोप

अनिल कपूर की फिल्म "शार्टकट" प्रदर्शित होने से पहले ही विवादों में फंस गई है। एक फिल्म निर्माता ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर आरोप लगाया है कि इस फिल्म के निर्माता अनिल कपूर की कंपनी "कपूर फिल्म्स कंपनी प्राइवेट लिमिटेड" ने उनकी प्रस्तावित फिल्म का शीर्षक चुरा लिया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने बी.एस.भूल्लर नामक एक निर्माता की अपील पर अनिल कपूर की फिल्म कंपनी को नोटिस जारी कर बुघवार तक जवाब मांगा है। बीएस गुल्लड ने अनिल कपूर की कंपनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2005 में ही फिल्म्स असोसिएशन में इस नाम को रजिस्टर करा लिया था।
भुल्लर ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उन्होंने इस नाम से अपनी फिल्म बनाने के लिए अनिल कपूर को फिल्म की स्क्रिप्ट दी थी और उन्हें इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का प्रस्ताव दिया था।
भुल्लर के अनुसार कपूर ने इस प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया था और इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था, बाद में मुझे पता चला कि कपूर कंपनी इसी नाम से एक फिल्म बना रही है। फिल्म "शार्टकट" 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार अक्षय खन्ना, अरशद वारसी और अमृता राव है।

Tuesday, June 30, 2009

अमृता ग्लैमरस किरदार से खुश है

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव ने फिल्म "विवाह" में परंपरागत भारतीय नारी का किरदार निभाया और अब आने वाली फिल्म "शार्टकट" में ग्लैमरसर भूमिका से अपने प्रशंसको को चौकाने वाली है। राजकुमार संतोषी की फिल्म "द लीजेड ऑफ भगत सिंह" के कैरियर की शुरूआत करने वाली अमृता का मानना है कि उन्हे अभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। अमृता राव ने कहा है कि अभी मेरी यात्रा शुरू हुई है। मै किसी एक भूमिका में नहीं बंघना चाहती। "विवाह" और "वेलकम टू सज्जनपूर" के बाद मै "शार्टकट" में ग्लैमरस किरदार करके खुश हूं। उनका कहना है कि वह अपनी सुविघानुसार अलग-अलग भूमिकाओं में सहज महसूस करती है।

शार्टकट दस जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इसके बारे में अमृता ने कहा कि उन्हें इस फिल्म की पटकथा की मौलिकता पसंद है। अमृता ने कहा कि फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ एक अभिनेत्री के किरदार में हूं। मै कुछ साल पहले मिलन लूथरा की "दीवार" में उनके साथ काम कर चुकी हूं, जब मै नई-नई थी। अमृता ने अक्षय के व्यक्तित्व के विविघ पहलुओं की तारीफ भी की। अमृता राव ने फिल्म में मानसी नाम की लडकी की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, जब में कोई किरदार निभाती हूं तो बेहतर चरित्र चित्रण, जबर्दस्त संवाद और किरदार की प्रस्तुति में विविघता चाहती हूं।