अभिनेत्री मल्लिका शेरावत नई फिल्म "हिस्स" से एक पाश्र्व गायिका के रूप में अपनी पारी की शुरूआत कर रही हैं। उन्होंने फिल्म में जॉन लेनॉन्स के बेटे जूलियन के साथ एक गीत गाया है। मल्लिका ने हाल ही में लास एंजेलिस के एक स्टूडियो में यह गीत रिकॉर्ड किया है। "हिस्स" के गीतों के साथ यह गीत भी जारी होगा।
एक सूत्र ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, ""मल्लिका ने दो अलग-अलग गीतों में अपनी आवाज दी है। पहला गीत रॉक बैंड "द बीटल्स" के कलाकार जूलियन ने संगीतबद्ध किया है। गीत की मिक्सिंग के बाद उसकी स्वीकृति के लिए उसे लेनॉन के पास भेजा जाएगा।"" सूत्र ने बताया कि मल्लिका के दूसरे गीत को जर्मनी के संगीतकार एलेक्जेंडर वॉन बुबेनहेम ने संगीतबद्ध किया है। उन्होंने "हिस्स" का बैकग्राउंड संगीत बनाया है।
सूत्र के अनुसार मल्लिका ने दोनों ही गीत बहुत अच्छे से गाए हैं। फिल्म में पांच गीत हैं और तीन रीमिक्स गीतों पर नृत्य है। भारत में सितम्बर के मध्य में फिल्म का संगीत जारी हो सकता है। अक्टूबर में प्रदर्शित होने जा रही "हिस्स" एक नागकन्या की कहानी है जिसके साथी को एक अमेरिकी शिकारी मार देता है और तब वह उससे बदला लेने का फैसला लेती है। जेनिफर चेम्बर्स लिंच के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इरफान खान, जेफ डॉसीटी और दिव्या दत्ता ने भी अभिनय किया है।
Monday, September 6, 2010
मल्लिका ने हिस्स से गायकी की शुरूआत की
धमाल-2 के लिए देश लौटी मल्लिका
काफी दिनों से लॉस एंजिलिस में रहने के बाद बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री मल्लिका शेरावत मुंबई लौट आई है।
खबर है कि वापस आकर उन्होंने ट्वीट किया है कि मीडिया और फैन्स ने मुझे यहां जबर्दस्त वेलकम दिया है। हालांकि मेरी फ्लाइट सुबह दो बजे पहुंची, बावजूद इसके सभी मुझसे मिलने के लिए वहां मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, मल्लिका को लेने के लिए उनके भाई व प्रोड्यूसर विक्रम लांबा और सिंगर व उनकी दोस्त श्वेता पंडित पहुंचे थे। मल्लिका यहां धमाल-2 की शूटिंग में हिस्सा लेेने आई है, जिसमें उनके साथ संजय दत्त होंगे। इसके अलावा, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, आशीष चौधरी और आफताब शिवदसानी भी महत्वपूर्ण किरदारों में है।
Thursday, February 4, 2010
लैज एलोंसो के साथ नजर आएंगी मल्लिका
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत को फिल्म अवतार के नायक लैज एलोंसो के साथ एक फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला है। राजनीति पर आधारित हास्य फिल्म लव बराक में मल्लिका लैज एलोंसो के साथ नजर आएंगी।
मल्लिका ने अपने बयान में कहा कि लैज बेहद प्रतिभाशाली और दिलचस्प अभिनेता है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला है। अमेरिकी फिल्मकार डग मैकहैनरी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। इस फिल्म में मल्लिका अरेथा गुप्ता की भूमिका अदा करेंगी। अरेथा ओबामा की एक समर्पित स्थानीय स्वयंसेवी है।
Friday, January 22, 2010
ओबामा के साथ मल्लिका का फोटों शूट ..फर्जी है
फिल्म लव बराक के प्रमोशन फोटो शूट में मल्लिका बराक ओबामा के साथ दिखेगी लेकिन मल्लिका के इस पब्लिसिटी स्टंट की असलियत खुल गई है। कुछ समय की गुमनामी के बाद मल्लिका शेरावत इन दिनों फिर चर्चा में है। मल्लिका ने पहला फोटों शूट अमेरिकन फ्लैग के साथ किया, तो दूसरा दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ। लेकिन इससे पहले आपकों मल्लिका की किस्तम से जलन हो।
ये जान लीजिए किये शूट बराक ओबामा के कटआउट के साथ हुआ था। मल्लिका का ये लुक उनकी हाल ही में साइन की गई फिल्म लव बराक के प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जो एक डेमोक्रेट सपोर्टर और एक रिपब्लिकल सपोर्टर की रोमांटिक लव स्टोरी है। फिल्म में मल्लिका का कैरेक्टर सेन फ्रांसिस्कों की डिस्ट्रिक्ट अटार्नी जनरल कमला हैरिस से प्रभावित है और इसकी फ्लोरिडा में की जाएगी, जहां मçल्लका आजकल रह रही है।
Saturday, November 7, 2009
सेक्सी नहीं दिखना चाहती मल्लिका
इन दिनों बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री मल्लिका शेरावत की मुंबई-बेस्ड फैशन डिजाइनर अनीता डोगरे के साथ खासी पट रही हैं। यह तब है जबकि अनीता सेक्सी लुक के बजाय ज्यादातर फेमिनिन लुक के कपडे डिजाइन करने के लिए जानी जाती हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान मल्लिका ने कई अंतर्राष्ट्रीय समारोहों में शिरकत की हैं। उनके कुछ आगे के कार्यक्रम भी तय है और इसी वजह से उन्होंने अपने मेकओवर का इरादा किया हैं।
दरअसल अब वह नहीं चाहती कि उन्हें हर जगह सेक्सी लुक में ही देखा जाए। वह अब एक ग्लैमरस सौम्य महिला की तरह खुद को पेश करना चाहती है। इस बारे में अनीता का कहना है, जहां तक मल्लिका की ड्रेसिंग का सवाल है तो इस मामले में उनकी अपनी सोच है। हालांकि उन्होंने मुझे अपने आउटफिट्स के बारे में अलग से कोई राय नहीं दी हैं। मल्लिका ऎसी डिजाइंस अपनाना चाहती है, जिनमें वह फैशनेबल लगने के साथ çस्त्रयोचित ढंग से ज्यादा सुंदर नजर आएं।