Showing posts with label Sexy Mallika Sherawat. Show all posts
Showing posts with label Sexy Mallika Sherawat. Show all posts

Monday, September 6, 2010

मल्लिका ने हिस्स से गायकी की शुरूआत की

Mallika Sherawat

अभिनेत्री मल्लिका शेरावत नई फिल्म "हिस्स" से एक पाश्र्व गायिका के रूप में अपनी पारी की शुरूआत कर रही हैं। उन्होंने फिल्म में जॉन लेनॉन्स के बेटे जूलियन के साथ एक गीत गाया है। मल्लिका ने हाल ही में लास एंजेलिस के एक स्टूडियो में यह गीत रिकॉर्ड किया है। "हिस्स" के गीतों के साथ यह गीत भी जारी होगा।
एक सूत्र ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, ""मल्लिका ने दो अलग-अलग गीतों में अपनी आवाज दी है। पहला गीत रॉक बैंड "द बीटल्स" के कलाकार जूलियन ने संगीतबद्ध किया है। गीत की मिक्सिंग के बाद उसकी स्वीकृति के लिए उसे लेनॉन के पास भेजा जाएगा।"" सूत्र ने बताया कि मल्लिका के दूसरे गीत को जर्मनी के संगीतकार एलेक्जेंडर वॉन बुबेनहेम ने संगीतबद्ध किया है। उन्होंने "हिस्स" का बैकग्राउंड संगीत बनाया है।
सूत्र के अनुसार मल्लिका ने दोनों ही गीत बहुत अच्छे से गाए हैं। फिल्म में पांच गीत हैं और तीन रीमिक्स गीतों पर नृत्य है। भारत में सितम्बर के मध्य में फिल्म का संगीत जारी हो सकता है। अक्टूबर में प्रदर्शित होने जा रही "हिस्स" एक नागकन्या की कहानी है जिसके साथी को एक अमेरिकी शिकारी मार देता है और तब वह उससे बदला लेने का फैसला लेती है। जेनिफर चेम्बर्स लिंच के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इरफान खान, जेफ डॉसीटी और दिव्या दत्ता ने भी अभिनय किया है।

Friday, June 4, 2010

साढे 12 लाख रूपए वापस लौटाए मल्लिका

Mallika Sherawat

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ एक और नया विवाद जुड गया है। इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन (इम्पा) ने मल्लिका को कुंदन शाह की एक फिल्म के लिए दिए गए साइनिंग एमाऊंट में से आधा लौटाने को कहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर टीवी. 18 ने मल्लिका को 25 लाख रूपए साइनिंग एमाऊंट के तौर पर दिए थे।
सूत्रों के अनुसार फिल्म के निर्देशक कुंदन शाह से तकरार होने के बाद मल्लिका ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। उसने फिल्म के लिए मिला साइनिंग एमाऊंट भी नहीं लौटाया। इस पर फिल्म के प्रोड्यूसर टीवी. 18 ने इम्पा में अपील की थी और इम्पा का फैसला आने में 2 साल लग गए। इम्पा के फैसले को प्रोडक्शन हाउस अपनी जीत बता रहा है।
कुंदन शाह ने कहा, मेरा इस मामले से कुछ लेना-देना नहीं है। टीवी.18 ने मल्लिका को पहले ही साइनिंग एमाऊंट दे दिया था। बाद में फिल्म को न बनाने का फैसला किया। साइनिंग एमाऊंट वापस पाने के लिए टीवी.18 ने इम्पा से अपील की थी।

Friday, January 22, 2010

ओबामा के साथ मल्लिका का फोटों शूट ..फर्जी है

फिल्म लव बराक के प्रमोशन फोटो शूट में मल्लिका बराक ओबामा के साथ दिखेगी लेकिन मल्लिका के इस पब्लिसिटी स्टंट की असलियत खुल गई है। कुछ समय की गुमनामी के बाद मल्लिका शेरावत इन दिनों फिर चर्चा में है। मल्लिका ने पहला फोटों शूट अमेरिकन फ्लैग के साथ किया, तो दूसरा दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ। लेकिन इससे पहले आपकों मल्लिका की किस्तम से जलन हो।
ये जान लीजिए किये शूट बराक ओबामा के कटआउट के साथ हुआ था। मल्लिका का ये लुक उनकी हाल ही में साइन की गई फिल्म लव बराक के प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जो एक डेमोक्रेट सपोर्टर और एक रिपब्लिकल सपोर्टर की रोमांटिक लव स्टोरी है। फिल्म में मल्लिका का कैरेक्टर सेन फ्रांसिस्कों की डिस्ट्रिक्ट अटार्नी जनरल कमला हैरिस से प्रभावित है और इसकी फ्लोरिडा में की जाएगी, जहां मçल्लका आजकल रह रही है।

Saturday, November 7, 2009

सेक्सी नहीं दिखना चाहती मल्लिका

Mallika Sherawat

इन दिनों बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री मल्लिका शेरावत की मुंबई-बेस्ड फैशन डिजाइनर अनीता डोगरे के साथ खासी पट रही हैं। यह तब है जबकि अनीता सेक्सी लुक के बजाय ज्यादातर फेमिनिन लुक के कपडे डिजाइन करने के लिए जानी जाती हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान मल्लिका ने कई अंतर्राष्ट्रीय समारोहों में शिरकत की हैं। उनके कुछ आगे के कार्यक्रम भी तय है और इसी वजह से उन्होंने अपने मेकओवर का इरादा किया हैं।

दरअसल अब वह नहीं चाहती कि उन्हें हर जगह सेक्सी लुक में ही देखा जाए। वह अब एक ग्लैमरस सौम्य महिला की तरह खुद को पेश करना चाहती है। इस बारे में अनीता का कहना है, जहां तक मल्लिका की ड्रेसिंग का सवाल है तो इस मामले में उनकी अपनी सोच है। हालांकि उन्होंने मुझे अपने आउटफिट्स के बारे में अलग से कोई राय नहीं दी हैं। मल्लिका ऎसी डिजाइंस अपनाना चाहती है, जिनमें वह फैशनेबल लगने के साथ çस्त्रयोचित ढंग से ज्यादा सुंदर नजर आएं।

Saturday, October 31, 2009

मल्लिका ने कराई होठों की सर्जरी

Mallika Sherawat

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका सहरावत अमेरिका में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

खबर है कि मल्लिका को हॉलीवुड की किसी फिल्म में काम करने का ऑफर मिला है और मल्लिका उस फिल्म के रोल के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। मल्लिका इस फिल्म में काम करने को किस कदर बेकरार है इस बात का अंदाजा इसी से ही लगाया जा सकता है कि मल्लिका ने अपने होटों को और अधिक खूबसूरत बनाने के लिए उनकी सर्जरी करा ली हैं। हालंकि मल्लिका ने इस बारे में औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। अब ये तो मल्लिका ही जाने कि वो उन्होंने अपने होठों की सर्जरी फिल्म के लिए कराई है या किसी और के लिए।

Wednesday, September 23, 2009

प्रशंसकों की बात सुनती है मल्लिका

Mallika Sherawat

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों यूएस में कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही है। मल्लिका की ड्रेसेस खास आकर्षण साबित हो रही है, लेकिन टि्वटर पर उनके प्रशंसकों ने कहा कि ज्यादातर उन्हे ब्लैक ड्रेसेस में ही देखा गया है। वे कुछ अलग रंग की ड्रेसेस भी पहनें।

मल्लिका ने अपने प्रशंसकों की बात सुनी। यूनिसेफ के एक कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि उन्हें बुलाया गया। यह कार्यक्रम लॉस एंजिलिस के एक होटल में रखा गया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने फैशन हाउस बीसीबीजी द्वारा डिजाइन की गई पीले रंग की ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में वे बेहद आकर्षक लग रही थी और फोटोग्राफर्स ने उनके जमकर फोटो लिए। साथ ही मल्लिका ने साबित किया कि वे अपने प्रशंसकों की बात सुनती है।

Monday, August 31, 2009

मल्लिका की शोहरत मेरे किरदार को प्रभावित नही कर सकती: इरफान

Mallika Sherawat

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने जेनिफर लिंच की फिल्म "हिस" में स्नेकवूमन का किरदार निभा रही मल्लिका शेरावत के बारे में कहा कि मल्लिका की शोहरत फिल्म में मेरे किरदार को प्रभावित नही सकती।

एमटीवी के रोमांचक रियल्टी शो "रोडीज" के सातवे सत्र के उद्धाटन के लिए शनिवार को यहां उपस्थित इरफान ने कहा कि मल्लिका कभी भी मेरे हिस्से की सुर्खियां नही बटोर सकती, वह जो कर रही है, उन्हें करने दीजिए। वह उनका खेल है। मेरा खेल नही है। मैं लोगों का मनोरंजन करता हूं। मैं अपने काम में मजा लेता हूं, और अपने दर्शकों से जुडता हूं, ताकि वे मुझे मेरे काम के लिए कम से कम दो साल तक तो याद रखें ही।

Tuesday, July 14, 2009

मल्लिका के प्रशंसकों की लिस्ट में इरफान भी

Mallika Sherawat

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के प्रशंसकों की लिस्ट में नया नाम अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अभिनेता इरफान खान का भी शामिल हो गया है। हॉलीवुड की निर्देशक जेनिफर लींच की चर्चित फिल्म "हिस्स" में मल्लिका के साथ काम करने के बाद इरफान उनकी प्रशंसा करते नही थक रहे है। उनकी तारीफ के कसीदे पढते हुए इरफान का कहना है कि मल्लिका बेहद लगनशील और समर्पित अभिनेत्री है। उनके साथ फिल्म "हिस्स" में काम करने के बाद मुझे पता चला कि वे दिखने में ही खूबसूरत नही है, बल्कि काम भी अत्यंत खूबसूरती से करती है। अब मुझे पता चला कि दुनिया भर में उनके प्रशंसक ऎसे ही नही है। "हिस्स" में उन्होंने इच्छाघारी नागिन की चुनौतीपूर्ण भूमिका को जितनी सहजता से निभाया है, हर कोई उनकी तारीफ करेगा। नागिन के भारी-भरकम कास्ट्यूम में वे घंटों सेट पर बैठी रहती थी। कभी उन्होंने शिकायत नही की। जेनिफर के निर्देशों का वे खूबी के साथ पालन करती थी। मुझे उनके साथ काम करके मजा आया। इरफान हालिया रिलीज यशराज बैनर की फिल्म "न्यूयार्क" के बाद "हिस्स" में भी एक पुलिस अघिकारी की भूमिका में दिखेंगे।

Friday, June 26, 2009

मल्लिका ने सलमान को प्यार का इजहार किया

बॉलीवुड की बिंदास और सेक्सी अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने अपनी बिंदास अंदाज के चलते सलमान को प्यार का इजहार तक कर दिया। छोटे पर्दे पर सलमान खान के शो "दस का दम" में कई फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। लेकिन इस बार पहुंची सिनेमा जगत की हॉट अभिनेत्री मल्लिका शेरावत। मल्लिका ने सलमान से कहा कि "मैं अकेली हूं और सुना है कि आप भी अकेले है"। हालांकि सलमान ने कार्यक्रम "दस का दम" में सबके सामने कबूला की वह अकेले नही है। मतलब जॉन अब्राहम के आने से कैटरीना के सलमान के रिश्ते खत्म नही हुए है।