अपनी पहली ही फिल्म "रब ने बना दी जो़डी" में शानदार अभिनय कर ख्याति अर्जित कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आने वाली फिल्म "बदमाश कंपनी" में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ फिल्माए गए चुंबन दृश्य को सही ठहराया है। अनुष्का का कहना है कि कहानी की मांग के मुताबिक यह दृश्य सही है और इसे महज दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए नहीं फिल्माया गया है।
अनुष्का ने बताया, ""मैं इसे एक चुंबन दृश्य के रूप में नहीं देखती। यह पटकथा का एक हिस्सा है। मैं सोचती हूं कि सिनेमा बदल रहा है और सिर्फ सनसनी के लिए ऎसे दृश्य नहीं किए जाते। हमें पर्दे पर चुबंन वाले दृश्य पर ध्यान देने क आवश्यकता नहीं है।"" अनुष्का ने कहा, ""जब आप यह फिल्म देखेंगे तो पाएंगे कि फिल्म के दो चरित्र बुलबुल (अनुष्का) और करण (शाहिद) के बीच जिस तरह का तालमेल है उसके अनुसार यह दृश्य सही है।"" मॉडल से अभिनेत्री बनीं 22 वर्षीय अनुष्का शर्मा ने दावा किया कि दर्शक फिल्म के अनुसार इसके चरित्र को समझने में सक्षम हैं। अनुष्का ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा, ""यह फिल्म चार दोस्तों की कहानी है जो अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। सभी चरित्र एक दूसरे से जुडे़ हैं क्योंकि सभी लोग मध्यम वर्गीय परिवारों से जु़डे हुए हैं। उनके सपने वास्तव में बहुत ब़डे हैं और वे बिना समय गंवाए इसे हासिल करना चाहते हैं।""
Showing posts with label hot anushka sharma. Show all posts
Showing posts with label hot anushka sharma. Show all posts
Friday, May 7, 2010
कहानी की मांग है चुंबन दृश्य
Wednesday, January 6, 2010
खुद अवॉर्ड नहीं ले पाई अनुष्का
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आउटडोर शेडयूल्स में बहुत व्यस्त है। हाल ही में उन्होने इंडस्ट्री में एक साल पूरा किया है। उन्हें बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी मिला है। हालांकि अनुष्का इस समारोह में शामिल नहीं हो पाई क्योकिं वे परमीत की फिल्म के लिए शूटिग कर रही थी।
वे कहती है कि फिल्म पटियाला हाउस पटियाला हाउस के मुहूर्त और अवॉर्ड फंक्शन में शामिल नही हो पाई। मुझे अगले दिन पता चला था कि मुझे अवॉर्ड मिला है। अब अनुष्का थोडी राहत महसूस कर रही होगी क्योंकि वे अब भारत में ही शूटिंग करेगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)