Showing posts with label Shahid Kapoor. Show all posts
Showing posts with label Shahid Kapoor. Show all posts

Tuesday, October 5, 2010

जब चाहे किसी से भी शादी कर सकता है शाहिद

shahid kapoor


छोटे पर्दे से लेकर बडे पर्दे तक अपने अभिनय के बूते बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाने वाले पंकज कपूर उर्फ करमचंद का कहना है कि शाहिद कपूर की शादी उसकी मर्जी पर ही निर्भर है, वह जब चाहे किसी से भी शादी कर सकता है, मैं पिता होने का फर्ज बखूबी निभांऊगा। अभिनेता के बाद निर्देशक बन रहे पंकज कपूर अपनी फिल्म मौसम की शूटिंग का लोकेशन देखन के लिए शनिवार को जोधपुर आए थे। लोकल फिल्म को ऑर्डिनेटर ज्ञानेंद सिंह राठौड के साथ जैसलमेर, ओसियां और जोधपुर में शूटिंग की लोकेशन देखने के बाद सोमवार दोपहर को मंूबई के लिए रवाना हो गए।

Thursday, August 5, 2010

सोनम ने शाहिद को किस देने से मना किया

Shahid-Sonam

सोनम कपूर इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म मौसम की शूटिंग में व्यस्त है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ शाहिद कपूर है। इस फिल्म में एक दृश्य में सोनम कपूर ने शाहिद को किस देने से इंकार कर दिया। इस फिल्म के लिए सोनम को शाहिद के साथ एक किस सीन देना था, जिसे करने से सोनम ने मना कर दिया। सोनम के अनुसार जब उन्होंने फिल्म साइन की थी, उस समय फिल्म की पटकथा में किसी भी किस सीन के बारे में नही बताया गया था।
सूत्रों के अनुसार फिल्म में किस सीन को जोडने का सुझाव शाहिद कपूर ने दिया था। शाहिद का कहना है कि आमिर खान की तरह उन्हें भी अपनी सह अभिनेत्रियों के साथ फिल्म में किस सीन करना चाहिए। इस फिल्म के निर्देशक पंकज कपूर है।

Friday, May 7, 2010

कहानी की मांग है चुंबन दृश्य

Anushka Sharma

अपनी पहली ही फिल्म "रब ने बना दी जो़डी" में शानदार अभिनय कर ख्याति अर्जित कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आने वाली फिल्म "बदमाश कंपनी" में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ फिल्माए गए चुंबन दृश्य को सही ठहराया है। अनुष्का का कहना है कि कहानी की मांग के मुताबिक यह दृश्य सही है और इसे महज दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए नहीं फिल्माया गया है।
अनुष्का ने बताया, ""मैं इसे एक चुंबन दृश्य के रूप में नहीं देखती। यह पटकथा का एक हिस्सा है। मैं सोचती हूं कि सिनेमा बदल रहा है और सिर्फ सनसनी के लिए ऎसे दृश्य नहीं किए जाते। हमें पर्दे पर चुबंन वाले दृश्य पर ध्यान देने क आवश्यकता नहीं है।"" अनुष्का ने कहा, ""जब आप यह फिल्म देखेंगे तो पाएंगे कि फिल्म के दो चरित्र बुलबुल (अनुष्का) और करण (शाहिद) के बीच जिस तरह का तालमेल है उसके अनुसार यह दृश्य सही है।"" मॉडल से अभिनेत्री बनीं 22 वर्षीय अनुष्का शर्मा ने दावा किया कि दर्शक फिल्म के अनुसार इसके चरित्र को समझने में सक्षम हैं। अनुष्का ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा, ""यह फिल्म चार दोस्तों की कहानी है जो अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। सभी चरित्र एक दूसरे से जुडे़ हैं क्योंकि सभी लोग मध्यम वर्गीय परिवारों से जु़डे हुए हैं। उनके सपने वास्तव में बहुत ब़डे हैं और वे बिना समय गंवाए इसे हासिल करना चाहते हैं।""

Saturday, April 3, 2010

स्कूल जा पहुंचे शाहिद

Shahid Kapoor

बच्चों में बेहद लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर हाल ही खार स्थित बीकन हाईस्कूल पहुंचे थे। अपनी फिल्म "पाठशाला" के प्रचार के लिए यहां पहुंचे शाहिद ने बच्चों के साथ कुछ समय बिताया।
बच्चों ने शाहिद से उनकी पसंदीदा चीजों के विषय में पूछा। उन्होंने उनकी पसंदीदा कार, क्रिकेटर और अन्य विषयों के बारे में पूछा। शाहिद ने बच्चों के साथ अपने स्कूल के दिनों की यादें ताजा कीं। उन्होंने बताया कि शरारतों के लिए उन्हें कैसे दंडित किया जाता था। शाहिद ने बच्चों के साथ नृत्य भी किया।

Tuesday, March 23, 2010

शाहिद के आगे हारे परमीत सेठी

Shahid Kapoor

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने आज इंडस्ट्री में अपना अलग स्थान बनाने में सफलता हासिल कर ली है। इस सफलता ने उन्हें थोडा बहुत नखरीला भी बना दिया है। उनके इन नखरों के दर्शन यशराज बैनर की फिल्म बदमाश कंपनी के सेट पर हुए, जहां निर्देशक परमीत सेठी को शाहिद के आगे हार माननी पडी।
यूनिट से जुडे एक सूत्र के अनुसार परमीत फिल्म के एक दृश्य में शाहिद को एक खास पोशाक पहनाना चाहते थे, लेकिन शाहिद ने इसे पहनने से साफ इंकार कर दिया। परमीत के लाख मनाने और समझाने के बावजूद शाहिद टस से मस नहीं हुए। अंतत: परमीत को ही घुटने टेकने पडे और शाहिद की पसंद की पोशाक लानी पडी।

Monday, February 1, 2010

करीना को पसंद नहीं आया शाहिद का नया लुक

Kareena

स्टार स्क्रीन अवॉर्ड की एंकरिंग कर रहे बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का नया लुक अभिनेत्री करीना कपूर को बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा। जानकारी के अनुसार अवॉर्ड के दौरान करीना लगातार शाहिद पर नजर बनाए हुए थीं और उन्होंने यहां तक कह डाला कि शाहिद चश्मा पहने हुए अच्छे नहीं लग रहे है।
करीना को शाहिद का नया लुक बिलकुल पसंद नहीं आया। इसके अलावा, करीना और शाहिद अपने परफॉरमेंस को लेकर ऑर्गनाइजर से झगड भी पडे। शाहिद चाहते थे कि उनका परफारमेंस करीना के बाद हो, क्योंकि पिछले साल उनके खाते में ज्यादा हिट रहीं, जबकि करीना का कहना था कि वे शाहिद से ज्यादा बडी स्टार है इसलिए उनका परफॉरमेंस शाहिद के बाद होना चाहिए। आखिर बडी मुश्किल से ऑर्गनाइजर ने शाहिद को समझाया और फिर करीना ने शाहिद के बाद परफॉर्म किया।

Saturday, January 16, 2010

मै किसी के साथ डेटिंग नहीं कर रहा: शाहिद कपूर

बॉलीवुड के सबसे सेक्सी शाकाहारी हीरों का खिताब पा चुके शाहिद कपूर के रोमांस की खबरे आए दिन सुनी जाती है। अब यह खुलासा कर ही दिया वह बिल्कूल अकेले है। सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो लिफ्ट करा दे के दौरान शाहिद ने कहा कि वह बिल्कुल अकेले है लेकिन उन्हें एक से दो होने में कोई गुरेज नहीं है। शाहिद इस कार्यक्रम में बतौर विशेष मेहमान आए थे।
यह कार्यक्रम यश राज फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया गया है और करन जौहर इसे प्रस्तुत कर रहे है। जौहर की रब ने बना दी जोडी की अभिनेत्री अनुष्का से संबंधो के बारे में पूछते पर शाहिद फंसते नजर आए। शाहिद उनके परमीत सेठी निर्देशित अनाम फिल्म में काम कर रहे है। इस प्रसंग पर शाहिद ने चुटकी लेते हुए कहा, आप परमीत से बेहतर तरीके से पूछ सकते है। आजकल सभी निर्देशक मजा लेने लगे है। शाहिद ने कहा मै स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं प्रियंका चोपडा या अन्य किसी अभिनेत्री के साथ डेटिंग नहीं कर रहा हूं।

Tuesday, January 12, 2010

शाहिद बने दीपिका के हमराज

Shahid

अभिनय से ज्यादा अफेयर के कारण चर्चा में रहने वाली दीपिका पादुकोण ने अपने अकेलेपन का साथी ढूंढ लिया है। रणबीर कपूर से अलगाव के बाद वह खुद को अकेला महसूस कर रही है। हालाकि उन्होने रणबीर को वापस पाने के लिए कई तरकीबें इस्तेमाल की। पंरतु नाकाम रही।
उन्होनें यहां तक कहा कि वह अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को प्रोफेशनल लाइफसे अलग रखती है। उनका इशारा अपने पूर्व प्रेमी के संग दोबारा फिल्म करने का था। लेकिन किसी ने इस बात पर रणबीर ने ध्यान नहीं दिया। ऎसे में उन्हें नए साथी की तलाश थी, जिसके साथ वह अपने दुख-सुख बांट सके। अप्सरा फिल्म अवार्ड समारोह के दौरान खूबसूरत साडी में लिपटी दीपिका के नजदीक आना कम राहत की बात नहीं है।
करीना कपूर , विद्या बालन और प्रियंका चोपडा के बाद वे भी अकेले ही थे। कोरियाग्राफर से निर्देशक बने अहमद खान अपनी फिल्म फूल एंड फाइनल के बाद दूसरी फिल्म की तैयारी कर रहे है, जिसमें शाहिद-दीपिका की जोडी साथ नजर जाएगी। अहमद का दावा है कि यह फिल्म दोनों के लिए करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस फिल्म को पहले कट्रीना कैफ के साथ बनाने की योजना थी, लेकिन बाजी मार ले गई दीपिका।

Wednesday, January 6, 2010

शाहिद-दीपिका की जोडी नजर आएगी

Deepika-Shahid

बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियाग्राफर अहमद खान ने फूल एंड फाइनल के बाद निर्देशन की कमान नहीं संभाली। उनकी कंपनी द्वारा निर्तित फिल्म पाठशाला रिलीज के लिए तैयार है, और 9 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली है। अहमद अब निर्देशन करने के मूड में आ गए है। सूत्रों के मुताबिक शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण को लेकर अहमद फिल्म बनाने वाले है।
जब इस बारे में अहमद से पूछा गया तो उन्होने कहा मैं सिक्रप्ट पर काम कर रहा हूं और इसमें शाहिद जरूर होगे। लेकिन शाहिद को छोड किसी का नाम तय नहीं हुआ है। अपनी बात आगे बढाते हुए अहमद कहते है मै तो दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ दोनों को लेना चाहता हूं। लेकिन यह निर्णय स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद किया जाएगा।

Tuesday, December 22, 2009

शाहिद को मिला सबसे सेक्सी शाकाहारी पुरूष का खिताब

Shahid

पूरी दुनिया में पशुओं पर अत्याचार के खिलाफ काम करने वाली संस्था पेटा ने भारत में दस साल पूरे कर लिए हैं। पेटा की दसवीं सालगिरह के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को इस साल सबसे सेक्सी शाकाहारी पुरूष का खिताब दिया गया।
पेटा ये सम्मान अब तक अमिताभ बच्चन और करीना कपूर को दे चुकी हैं। पेटा जानवरों के साथ अच्छा बर्ताव रखने का संदेश देती है। इस संदेश को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए पेटा हर साल किसी न किसी बडे सितारे के साथ फोटो शूट करता हैं। हर पोस्टर के लिए किसी एक हस्ती को चुना जाता हैं और उसकी कुछ हॉट तस्वीरों पर एक संदेश दिया जाता हैं। इससे दुनिया भर की बडी-बडी हस्तियां जुडी हुई हैं और पेटा के संदेश को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए हरदम तैयार रहती हैं।
जब बॉलीवुड सितारों से इन तस्वीरों में जिस्म दिखाए जाने की बात पूछी जाती है तो वो इसे प्रचार का तरीका बताते है। बॉलीवुड में भी पेटा से जुडे सितारों की एक लंबी चौडी फौज है और सबको ऎसा लगता है कि अच्छे संदेश के लिए उनकी तस्वीरें जरिया बन सकें तो इसमें बुरा क्या हैं।

Monday, December 14, 2009

वेलेंटाइन डे पर मिलेंगे शाहिद-करीना

Kareena Shahid

14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के दिन करीना कपूर और शाहिद कपूर रियल लाइफ में अपने संबंधों को रिन्यू करने के लिए नहीं मिल रहे हैं।
दरअसल इस दिन शाहिद-करीना अभिनीत फिल्म "मिलेंगे-मिलेंगे" रिलीज होने वाली हैं। फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने निर्देशक सतीश कौशिक और अन्य लोगों से परामर्श करने के बाद ही रिलीज डेट की घोषणा की हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बुलाई गई मीटिंग में यह निर्णय लिया गया हैं कि फिल्म "मिलेंगे-मिलेंगे" पूरी तरह से एक लव स्टोरी हैं, जिसकी रिलीज के लिए वेलेंटाइन डे से अच्छा दिन हो ही नहीं सकता।
निजी जिंदगी में करीना और शाहिद का ब्रेकअप हो चुका हैं, लेकिन पर्दे पर दोनों का मिलन दर्शकों को रास आता है या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में करीना और शाहिद के ब्रेकअप का असर नहीं दिखा है। दोनों ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया हैं और एक अच्छी प्रेम कहानी वेलेंटाइन डे पर लोगों को देखने को मिलेगी।

Tuesday, December 1, 2009

चांस पे डांस में दिखाएंगे शाहिद एट-पैक एब्स

Shahid Kapoor

खान ब्रिगेड के बाद अब शाहिद कपूर एट पैक्स वाले हो गए हैं। उनकी आगामी फिल्म "चांस पे डांस" के लिए एट पैक्स बनाने में उन्हें एक साल का समय लगा। चाकलेटी हीरो की अपनी छवि से बाहर निकलने के लिए 28 वर्षीय शाहिद को एक साल तक कडा प्रशिक्षण लेना पडा। केन घोष की इस आने वाली फिल्म में उनकी सह कलाकार जेनेलिया डिसूजा होगी।
शाहिद के प्रशिक्षक अब्बास अली ने प्रेस को बताया कि वह "चांस पे डांस" में खुद को पूरी तरह बदल देना चाहते हैं, जिसमें एक साल का समय लगा। उसने "कमीने" के लिए काम करते वक्त प्रशिक्षण लेना शुरू किया था और इसमें एक दृश्य में उनकी बॉडी की एक झलक दिखी थीं। शाहिद को पिछले पांच साल से प्रशिक्षण दे रहे 34 वर्षीय अली ने कहा कि वह बेहतरीन शिष्य हैं। वह शाकाहारी है और उन्होंने शाहिद के लिए पूरा कार्यक्रम अलग तरह से तैयार किया। "चांस पे डांस" 15 जनवरी को रिलीज होगी।

Saturday, November 21, 2009

रियलिटी शो में एक साथ दिखेंगे शाहिद-रितेश

Ritesh-Shahid

बॉलीवुड के तमाम बडे कलाकार ड्राइंग रूम में बैठे तमाम दर्शकों का छोटे पर्दे के जरिये मनोरंजन करते देखे जा सकते हैं। इस सूची में जल्दी ही शाहिद कपूर और रितेश देशमुख का नाम जोड लीजिए।
सूत्रों का कहना है कि स्टार प्लस पर जल्दी ही एक नया रियलिटी शो आरंभ होने जा रहा हैं और इसके होस्ट के रूप में शाहिद कपूर और रितेश से संपर्क किया गया हैं। ये भी कहा जा रहा है कि दोनों युवा अभिनेता इसके लिए राजी भी हो गए हैं। तो जल्दी ही शाहिद और रितेश का शो देखने के लिए तैयार हो जाइए।

Thursday, November 12, 2009

शाहिद-प्रियंका में दूरियां

Shahid-Priyanka

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री प्रियंका चोपडा का संबंध टूट गया हैं। कहा जाता है कि जब दिल टूटता है तो आदमी उससे जुडी हुई हर चीज से मुंह मोड लेता हैं। ऎसा ही आजकल कुछ शाहिद के साथ भी हो रहा हैं। दरअसल शाहिद की अलग-अलग हीरोइनों से प्यार की खबरें उडी। लेकिन कोई नाम ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाया।
फिल्म "कमीने" शूटिंग के दौरान शाहिद और प्रियंका करीब आए। शाहिद की जिंदगी में फिर से बहार आ गई। लेकिन अफसोस ये बहार ज्यादा दिन तक टिक न सकी। अब शाहिद को लगता है कि प्रियंका और उनके सोच-विचार बिल्कुल एक जैसे नहीं हैं। शाहिद को शायद इस बात का अंदाजा था तभी वो इस रिश्ते पर कभी खुल कर नहीं बोले। यहीं नहीं, शाहिद अब दूरियां बनाने के लिए दूसरे घर में शिफ्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि शाहिद जिस अपार्टमेंट में रहते है उसी अपार्टमेंट में प्रियंका चोपडा का भी घर हैं। रिश्ता टूटने पर ज्यादा बवाल न हो इसलिए शाहिद चुपके-चुपके घर ढूंढ रहे हैं।

Saturday, October 31, 2009

बेबो की चाहत शाहिद

Kareena Kapoor

कहते है इंसान अपने पहले प्यार को कभी नहीं भूलता है। करीना कपूर भी उनमें से एक ही। करीन अपने प्यार के बारे में कुछ भी कहने से जरा भी नही हिचकिचाती है। हाल ही में एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में करीना ने कहा कि, मैं अब शाहिद के टच में नहीं हूं। मैंने और शाहिद ने बहुत ही वंडरफुल रिलेशनशिप एंजॉय किया है। अब हम सिर्फ एक दूसरे को शुभकामनांए ही दे सकते हैं। मैं हमेशा उनके अच्छे भविष्य की कामना करती रहूंगी।

अपने रिश्तों को हमेशा बिंदास तरीके से स्वीकराने वाली बेबो कहती है, हम अभी भी एक दूसरे को शुभकाना संदेश भेजते रहते है। शायद करीना, शाहिद को अभी तक पूरी तरह से भुला नहीं पाई है, तभी तो उन्होंने शाहिद के पापा पंकज कपूर की फिल्म "मौसम" में भी काम करने से मना नहीं किया। उनका कहना था कि, अगर पंकज उन्हें अप्रोच करेंगे तो वे मना नहीं करेंगी। वैसे, सूत्रों के अनुसार बेबो की इस हां की वजह शाहिद के अलावा एक और भी है।

Saturday, September 19, 2009

क्रिकेट के लिए "दिल बोले हडिप्पा"

निर्माता: आदित्य चोपडा

निर्देशक: अनुराग सिंह
गीतकार: जयदीप साहनी
संगीत: प्रीतम चक्रवर्ती, जूलियस
कलाकार: शाहिद कपूर, रानी मुखर्जी , शेर्लिन चोपडा, पूनम ढिल्लो, अनुपम खेर, राखी सांवत, व्रजेश हीरजी

समीक्षा: सरहदों ने बेशक भारत-पाकिस्तान को बांट दिया हो, लेकिन अमृतसर के रहने वाले विक्रम कपूर(अनुपम खेर)और लाहौर के लियाकत अली खान(दिलीप ताहिल) की आंखे आज भी अमन का रिश्ता कायम करने का सपना देख रही है। इसके लिए दोनों मिल कर दोनों देशों की टीमों के बीच एक 20-20 क्रिकेट मैच रखते है, जिसे पाकिस्तान की टीम जीत जाती है। तो उघर वीरां(रानी मुखर्जी) से यह देखा नही जाता। वीरां एक लडकी होते हुए भी बहुत अच्छा क्रिकेट खेलती है, लेकिन उसके क्रिकेट प्रेम को कोई गंभीरता से नही लेता। ऎसे में जब विक्रम कपूर पाकिस्तान से अमन कप वापस लाने के लिए अपने बेटे रोहन (शाहिद कपूर) को लंदन से बुलाता है तो वीरां मौका पाकर टीम में शामिल होने के लिए पहुंच जाती है, पर उसे टीम में नही लिया जाता।
वीरां वी प्रताप सिंह के भेष में टीम में शामिल हो जाती है। एक दिन रोहन वीरां को अपना दिल दे बैठता है, पर रोहन को पता नही चलता कि वीरां और वीर प्रताप सिंह दोनों एक ही है। अमन कप के फाइनल के दौरान अचानक रोहन को वीर प्रताप सिंह की असलियत पता चल जाती है।
तब तक बहुत देर हो चुकी होती है, क्योंकि भारत के सामने रनों के रूप में जीत का एक बडा लक्ष्य होता है। रानी मुखर्जी बहुत दिनों बाद पर्दे पर लौटी है और वे एकदम नैसर्गिक लगती है। यह फिल्म रानी के डामाडोल करीयर को फिर से पटरी पर ला सकता है। लेकिन शाहिद कपूर भी अपनी छाप छोड जाते है।
अनुपम खेर को अब कुछ अलग रोल करने चाहिए। फिल्म में कुछ खास नही है जो दर्शकों को पकडकर रखे। अनुराग सिंह का निर्देशन भी मामूली है अगर फिल्म में कुछ है तो वो है रानी का अभिनय जो काबिलेतारीफ है।

Saturday, September 5, 2009

माधुरी दीक्षित के साथ रोमांस करना चाहता हूं: शाहिद

Shahid Kapoor

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर बॉलीवुड की नंबर वन रह चुकी हीरोइन माधुरी दीक्षित के साथ रोमांस करना चाहते है।

निर्देशक कोरियाग्राफर फरहा खान के शो "तेरे मेरे बीच" में शाहिद ने अपने दिल के राज खोलते हुए बताया कि वह माधुरी दीक्षित के बहुत बडे प्रशंसक है, और उनके साथ रोमांस करना चाहते है। फरहा ने शाहिद से अपने शो में पूछा कि वो श्रीदेवी, रेखा,माधुरी और जीनत अमान में से किसके सपने देखा करते थे। तो उन्होंने झट से माधुरी दीक्षित का नाम लिया।