Showing posts with label hot genelia d'souza. Show all posts
Showing posts with label hot genelia d'souza. Show all posts

Friday, September 4, 2009

सभी फिल्ममेकर की पहली पसंद बनी जेनेलिया

Genelia D'souza

बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा को कई फिल्ममेकर अपनी फिल्मों में लेना चाहते है। आदित्य चोपडा अपनी फिल्म "रॉकेट सिंह-सेल्समैन ऑफ द ईयर" में उन्हें रणबीर कपूर के अपोजिट लेना चाहते थे। प्रभु देवा भी अपनी फिल्म "वांटेड" में जेनेलिया को लेना चाहते थे, लेकिन फिर उन्हें आयशा टाकिया को लेना पडा। जेनेलिया के पास इस फिल्म के लिए डेट्स नही थी।

हालांकि बोनी कपूर का कहना है कि आयशा टाकिया उनकी इस फिल्म में बेहतर रही है। वे अच्छी अभिनेत्री है। मैं जेनेलिया के साथ दूसरी फिल्म बनाने वाला हूं, इसलिए इस फिल्म में आयशा और सलमान को लेकर खुश हूं। उनकी जोडी अच्छी है।

Thursday, August 6, 2009

जेनिलिया ने मनाया अपना 22वां जन्मदिन

Genelia D'souza

बॉलीवुड अभिनेत्री जेनिलिया डिसूजा ने बुघवार को अपना 22वां जन्मदिन मनाया। अपनी आगामी फिल्म "लाइफ पार्टनर" के प्रचार में व्यस्त होने के कारण जेनिलिया ने अपना जन्मदिन मनाने की योजना नही बनाई थी, लेकिन उनकी इस फिल्म की टीम ने उन्हें बर्थडे पार्टी देकर चौका दिया।

"लाइफ पार्टनर" के निर्माता अब्बास-मस्तान और निर्देशक रूमी जाफरी ने जेनिलिया के लिए सरप्राइज बर्थडे पार्टी रखी। जेनिलिया ने बताया कि मैं बेहद खुश हूं कि "लाइफ पार्टनर" की टीम ने मेरा जन्मदिन सेलीब्रेट करने की योजना बनाई। मेरे लिए मेरा जन्मदिन खास होता है। पिछले साल मेरा सबसे बडा तोहफा फिल्म "जाने तू या जाने ना" की सफलता थी। मैं उम्मीद कर रही हूं कि "लाइफ पार्टनर" वैसी ही सफलता दोहराएगी। इस फिल्म की सफलता ही मेरे जन्मदिन का तोहफा होगी।