Showing posts with label hot isha koppikar. Show all posts
Showing posts with label hot isha koppikar. Show all posts

Tuesday, December 1, 2009

मैं हमेशा मंदिर में शादी करना चाहती थीं: ईशा

isha koppikar

रेस्तरां मालिक टिमी नारंग के साथ एक मंदिर में शादी के बंधन में बंधने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने कहा कि वह हमेशा से एक मंदिर में शादी करना चाहती थीं। रविवार को आयोजित समारोह में ईशा ने कहा, मंदिर वास्तव में बहुतशुद्ध होते हैं, एक मंदिर में शादी करना वाकई बहुत अच्छा हैं। मैं हमेशा से एक मंदिर में शादी करना चाहती थीं। अन्य सितारों के विवाह के विपरीत टिमी और ईशा ने बहुत सादगीपूर्ण ढंग से विवाह किया हैं।
समारोह में प्रेम चोपडा, मनोज कुमार, चंकी पांडे, ट्यूलिप जोशी और सेलिना जेटली जैसे कलाकार शामिल हुए थे। फिल्मकार राम गोपाल वर्मा की फिल्म "कंपनी" के गीत "खल्लास.." से ईशा फिल्म उद्योग का जाना-पहचाना चेहरा बन गई थीं। बाद में उन्होंने फिल्म "डॉन- द चेज बिगिन्स अगेन" में अभिनेता शाहरूख के साथ काम किया था। ईशा ने फिल्म "एक विवाह ऎसा भी, सलाम-ए-इश्क, मैंने प्यार क्यूं किया, क्या कूल है हम और चायना टाउन" जैसी फिल्मों में भी काम किया हैं।

Wednesday, November 18, 2009

29 नवंबर को वैवाहिक बंधन में बंधेंगी ईशा

Isha Koppikar

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ नवंबर में एक और अभिनेत्री शादी करने वाली हैं। वह है अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर। ईशा कोप्पिकर और टिम्मी नारंग का लंबे समय से रोमांस चल रहा है और दोनों ने शादी करने का फैसला किया हैं। 29 नंवबर को वे वैवाहिक बंधन में बधेंगे। शादी पास में है और ईशा शूटिंग में व्यस्त हैं। वे सुभाष घई की फिल्म "हेलो डार्लिग" में काम कर रही हैं। दरअसल, अभी उन्हें घई की फिल्म का क्लाइमेक्स शूट करना है।

वे चाहती है कि शादी के पहले वे अपना काम खत्म कर दें। साथ ही तैयारियां भी उन्हें ही करनी हैं। बेचारी ईशा की हालत यह हो गई है कि वह वैनिटी वैन में बैठकर अपने संगीत फंक्शन की तैयारियां कर रही हैं। इससे पहले 21 नवंबर को टिमी ने अपने घर एक यंगस्टर्स पार्टी रखी हैं। ईशा ने काफी बिजी होने के बावजूद अपने डिजाइनर फ्रेंड एश्ले रिबेलो से इस फंक्शन के लिए एक गाउन डिजाइन करा लिया हैं। ईशा का कहना है कि वो दिन नजदीक आ गया हैं, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था।

Sunday, July 5, 2009

समलैंगिकता को मान्यता मिलने से ईशा कोप्पिकर भी खुश है

समलैंगिकता को भारत में मान्यता मिलने से बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के साथ-साथ अब अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर भी खुश है। ईशा ने "गर्लफ्रेंड" नामक फिल्म में समलैंगिक किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ अमृता अरोडा थी। इस फिल्म को चर्चा तो खूब मिली थी, लेकिन सफलता नही मिली। शायद फिल्म का विषय उस समय के अनुसार ज्यादा बोल्ड था। बहरहाल ईशा इस बात से खुश है कि समलैंगिक संबंघों को भारत में भी मान्यता मिल गई है। ईशा के अनुसार सभी को स्वतंत्रता से जीने की छूट है। ईशा खुश है कि अब समलैंगिक भी सम्मान के साथ जी सकेंगे।