गायिका टेलर स्विफ्ट के अब तक दो एलबम ही आए हैं लेकिन वे "हॉल ऑफ फेम" पुरस्कार अपने नाम कराने जा रही हैं।
टेलर को 17 जून को न्यूयार्क में गीतकारों के "हॉल ऑफ फेम" पुरस्कारों का "हैल डेविड स्टारलाइट" पुरस्कार मिलेगा। टेलर ने 2006 में आए अपने पहले गीत "टिम मैकग्रा" के लोकप्रिय होने के बाद इसी साल अपने ही नाम से अपनी पहला एलबम जारी किया था। बाद में उन्होंने 2008 में दूसरा एलबम "फीयरलैस" जारी किया, इस एलबम को 52वें ग्रैमी पुरस्कारों में साल का सर्वश्रेष्ठ एलबम चुना गया था।
Thursday, May 13, 2010
टेलर को हॉल ऑफ फेम पुरस्कार
Friday, February 26, 2010
रेडियो की दीवानी है स्विफ्ट
हॉलीवुड अभिनेत्री और अमेरिका की पसंदीदा गायिका टेलर स्विफ्ट ने हाल ही में कंट्री रेडियो पर अपनी स्पेशल परफारमेंस दी। उन्होंने बताया कि किस तरह से वो अपने शुरूआती दिनों में रेडियो की दीवानी थीं और हमेशा से ही गाने को लेकर काफी आगे जाने की सोचा करती थीं।
स्विफ्ट ने कंट्री रेडियो पर अपने साथ अपने बैड के स्पेशल सदस्यों जुलियन होंग और ग्लोरिआना को भी आमंत्रित किया था। स्विफ्ट ने रेडियो श्रोताओं का खासा मनोरंजन करने के बाद ये भी बताया कि अपने संगीत को लोगों के बीच पहुंचाने के लिए भी उन्हौंने रेडियो का सहारा लिया। स्विफ्ट का कहना है, वो अपने रिकॉर्ड किए गानों की सीडी बनाकर उन्हें कंट्री रेडियों को भेजा करती थीं। स्विफ्ट को उम्मीद थीं कि कभी ना कभी कोई इन गानों को बजाएगा और उनका नाम भी लोग जानेंगे। स्विफ्ट ने कंट्री म्यूजिक और उसके स्टाफ को सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया और कहा कि अगर ये सब साथ ना होते, तो वो उस मुकाम पर ना होती, जहां आज है।