Showing posts with label kat in Ajab Prem Ki Ghazab Kahani. Show all posts
Showing posts with label kat in Ajab Prem Ki Ghazab Kahani. Show all posts

Thursday, October 29, 2009

रैंप पर कैटरीना-रणबीर

Katrina-Ranbir

बॉलीवुड सितारों के लिए रैंप पर कैटवॉक करना फिल्मों के प्रचार के लिए एक नयाब तरीका बन गया हैं। हाल ही में दीवाली के आसपास प्रदर्शित होने वाली कई फिल्मों के लिए कई कलाकारों ने अपनी फिल्म का प्रचार रैंप पर ही किया था जैसे सलमान खान, अजय देवगन और संजय दत्त। राजधानी में चल रहे "विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक (डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू)" के पांचवें दिन समापन समारोह में युवा दिलों की धडकन कलाकार रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ रैम्प पर उतरे।

ये कलाकार पहली बार रैंप पर नजर आए। दोनों ने "विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक" में डिजाइनर रोहित बल की रचना को पेश किया। ये दोनों अपनी 6 नवंबर को प्रदर्शित होने वाली फिल्म "अजब प्रेम की गजब कहानी" का प्रचार करते नजर आएं। रोहित बल के शो में रणबीर क्रीम रंग का शेरवानीनुमा कोट और पायजामा पहनें नजर आए। कैटरीना ने इसी रंग का ट्यूनिक पहना था। शो के दौरान नृत्य के रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में विजेता रहे उडीसा के प्रिंस नृत्य समूह ने भी प्रस्तुति दी। बल ने अपने संग्रह को "यासास" नाम दिया था।
संस्कृत भाषा के इस शब्द का मतलब है "भव्य"। रोहित ने कहा कि फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में हुआ उनका शो एग्जोटिक इंडिया पर आधारित था जिसमें देश की समृद्ध विरासत की झलक दिखाई गई। उन्होंने कहा मेरे कलेक्शन में सुनहरी चिडिया और सुनहरे मोर पर महत्व दिया गया था। ब्रिटिश काल में भारत को सोने की चिडिया कहा जाता था। कैटरीना ने रोहित के कलेक्शन की सराहना करते हुए कहा रोहित हमेशा से नवोन्मेषी रहे है और कुछ न कुछ नया करते है।
जुनून, निडरता और रचनात्मकता से उन्हें दर्शकों की भरपूर तालियां मिलती हैं। "अजब प्रेम की गजब कहानी" फिल्म के बारे में कैटरीना ने कहा कि प्यार गजब नहीं बल्कि अजब होता हैं। उन्होंने कहा बाहरी लोगों को भले ही यह सामान्य लगे लेकिन एक दूसरे से प्यार करने वाले दो लोगों के लिए यह गजब होता हैं। सुनने में आया है कि निर्देशक राजकुमार संतोषी और सहायक निर्देशक के. राजेश्वर फिल्म के प्रदर्शन के बाद इसका तमिल रीमेक बनाने की योजना बना रहे हैं।

Thursday, September 3, 2009

6 नवंबर को प्रदर्शित होगी "अजब प्रेम की गजब कहानी"

Ajab Prem Ki Ghazab Kahani

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म "अजब प्रेम की गजब कहानी" आगामी 6 नवंबर को प्रदर्शित होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाने में नाकामयाब रहने वाले राजकुमार संतोषी "अंदाज अपना अपना" से फिल्मी सफर शुरू करने के बाद बाद पहली बार कॉमेडी फिल्म में हाथ आजमा रहे है।

इस फिल्म से उन्हें खासी उम्मीद है, उन्हें लगता है कि रणबीर और कैटरीना की जोडी को लोग पंसद करेंगे। संतोषी ने बताया कि कैटरीना ने पहली बार कॉमेडी फिल्म में काम किया है, और उन्होंने अपने अभिनय को बेहतरीन ढंग से निभाया है। फिल्म में रणबीर ने प्रेम की भूमिका निभाई है। यह एक लव स्टोरी फिल्म है। फिलहाल संतोषी अपनी नई फिल्म असगर वजाहत के नाटक "जिन्ने लाहौर नही वेख्या", "वो जम्यां नही" पर काम कर रहे है।