बॉलीवुड अदाकारा ईशा देओल ने विल्स फैशन वीक में पांरपरिक लहंगा पहनकर वधु के परिधान के साथ प्रवेश किया। बी श्रेणी के शहरों में लोकप्रिय डिजाइनर राकी एस के लिए मां और बेटी दोनों शो स्टापर थीं। 28 वर्षीय अदाकारा ईशा कुछ समय के लिए फिल्मों से दूर हैं। ईशा ने मैरून और हरे रंग का लंहगा चुन्नी पहना था। वहीं हेमा मालिनी नारंगी रंग की साडी पहने हुई थीं।
ईशा ने कहा, वे वधु के परिधान में रैंप पर चलकर बेहद खुश हैं और निकट भविष्य में उनका शादी का इरादा नहीं है। ड्रीमगर्ल (हेमा मालिनी) नाम से विख्यात रहीं वरिष्ठ अभिनेत्री के आते ही पहली पंक्ति में बैंठे दर्शकों ने खडे होकर तालियां बजाई।
Monday, March 29, 2010
रैंप पर उतरीं मां-बेटी
Thursday, October 29, 2009
रैंप पर कैटरीना-रणबीर
बॉलीवुड सितारों के लिए रैंप पर कैटवॉक करना फिल्मों के प्रचार के लिए एक नयाब तरीका बन गया हैं। हाल ही में दीवाली के आसपास प्रदर्शित होने वाली कई फिल्मों के लिए कई कलाकारों ने अपनी फिल्म का प्रचार रैंप पर ही किया था जैसे सलमान खान, अजय देवगन और संजय दत्त। राजधानी में चल रहे "विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक (डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू)" के पांचवें दिन समापन समारोह में युवा दिलों की धडकन कलाकार रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ रैम्प पर उतरे।
ये कलाकार पहली बार रैंप पर नजर आए। दोनों ने "विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक" में डिजाइनर रोहित बल की रचना को पेश किया। ये दोनों अपनी 6 नवंबर को प्रदर्शित होने वाली फिल्म "अजब प्रेम की गजब कहानी" का प्रचार करते नजर आएं। रोहित बल के शो में रणबीर क्रीम रंग का शेरवानीनुमा कोट और पायजामा पहनें नजर आए। कैटरीना ने इसी रंग का ट्यूनिक पहना था। शो के दौरान नृत्य के रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में विजेता रहे उडीसा के प्रिंस नृत्य समूह ने भी प्रस्तुति दी। बल ने अपने संग्रह को "यासास" नाम दिया था।
संस्कृत भाषा के इस शब्द का मतलब है "भव्य"। रोहित ने कहा कि फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में हुआ उनका शो एग्जोटिक इंडिया पर आधारित था जिसमें देश की समृद्ध विरासत की झलक दिखाई गई। उन्होंने कहा मेरे कलेक्शन में सुनहरी चिडिया और सुनहरे मोर पर महत्व दिया गया था। ब्रिटिश काल में भारत को सोने की चिडिया कहा जाता था। कैटरीना ने रोहित के कलेक्शन की सराहना करते हुए कहा रोहित हमेशा से नवोन्मेषी रहे है और कुछ न कुछ नया करते है।
जुनून, निडरता और रचनात्मकता से उन्हें दर्शकों की भरपूर तालियां मिलती हैं। "अजब प्रेम की गजब कहानी" फिल्म के बारे में कैटरीना ने कहा कि प्यार गजब नहीं बल्कि अजब होता हैं। उन्होंने कहा बाहरी लोगों को भले ही यह सामान्य लगे लेकिन एक दूसरे से प्यार करने वाले दो लोगों के लिए यह गजब होता हैं। सुनने में आया है कि निर्देशक राजकुमार संतोषी और सहायक निर्देशक के. राजेश्वर फिल्म के प्रदर्शन के बाद इसका तमिल रीमेक बनाने की योजना बना रहे हैं।
Monday, October 26, 2009
रैम्प पर नजर आई जयप्रदा
अभिनय से राजनीति में आई अभिनेत्री जयप्रदा ने "विल्स इंडिया फैशन वीक" में पहली बार मॉडलिंग की और कहा कि रैम्प की तरह ही राजनीति में भी ग्लैमर उतना ही महत्वपूर्ण हैं। फूलों से सजे केश विन्यास और प्रिंटेड परिधान पहने हुए जयप्रदा ने शनिवार रात अशीमा और लीना के शो में शोस्टॉपर की भूमिका अदा की। उनके साथ पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने भी हरे रंग का कुर्ता पायजामा पहनकर रैम्प पर शिरकत की।
समाजवादी पार्टी की सांसद और 47 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि रैंप पर चहलकदमी करने से पहले वह नर्वस थीं लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यह अनुभव काफी अच्छा था। उन्होंने कहा, मैं इस समय खुद को सातवें आसमान पर महसूस कर रही हूं, लेकिन हां रैंप पर चलने से पहले मैं नर्वस थीं। एक अभिनेत्री के तौर पर मैंने कई बार कैमरे का सामना किया है लेकिन पहले शॉट के समय आप हमेशा नर्वस होते है। जयप्रदा ने कहा, मैं एक राजनेता हूं लेकिन मैं एक अभिनेत्री भी हूं और आपको राजनीति में ग्लैमर की जरूरत होती हैं। "गो ग्रीन थीम" पर आधारित इस कलेक्शन का मकसद राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हरी भरी दिल्ली होने का संदेश दिया हैं, इसलिए कपिल देव और जयप्रदा रैंप पर चले।