बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा भारतीय टेलीविजन की दुनिया की सबसे महंगी महिला एंकर बनने जा रही है। कलर्स चैनल पर आने वाले रियलिटी शो खतरों के खिलाडी के लिए प्रियंका ने इतनी रकम वसूली है, जितनी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने कभी सपने में भी नहीं सोची होगी। प्रियंका को प्रति एपिसोड कथित तौर पर एक करोड रूपए का भुगतान किया जाएगा, जबकि इतनी रकम बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियां पूरी फिल्म के लिए लेती है।
कलर्स को उम्मीद है कि प्रियंका का ग्लैमर शो की टीआरपी को और ऊपर ले जाएगा। हालांकि, शो के पिछले एंकर और अभिनेता अक्षय कुमार ने इस कार्यक्रम को सुपर हिट करा दिया था, लेकिन प्रियंका के साथ कलर्स नया दावं खेलने को तैयार है। वैसे, प्रियंका ने शो में मिली रकम का खुलासा नहीं किया है। अलबत्ता वो कहती है, मैंने खतरों के खिलाडी के लिए इसलिए हां किया कि यह मेरी पर्सनलिटी से मेल खाता है। मैं बहुत ही एडवेंचरस, आउटगोइंग और स्पोर्टी हूं। मुझे लगा कि इस शो को मैं अच्छी तरह कर सकती हूं। प्रियंका ने बताया कि यह रियलिटी शो दक्षिण अफ्रीका से शिफ्ट होकर ब्राजील जा रहा है। ब्राजील के घने जंगलों और समुद्रतटों पर इसका आनंद ज्यादा बढ जाएगा।
Showing posts with label khatro ke khiladi - 3. Show all posts
Showing posts with label khatro ke khiladi - 3. Show all posts
Monday, March 22, 2010
भारतीय टेलीविजन की सबसे महंगी महिला एंकर होगी प्रियंका
Subscribe to:
Posts (Atom)